Skip to main content

Posts

मंडी में लगी आग से हजारों का नुकसान

कछवांरोड। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत कछवा रोड स्थित मंडी में गुरुवार,शाम 3:40 के आस पास, फल के व्यापारी राज कुमार सोनकर के आड़हत में लगी आग। जिसमें हजारों के कैरट जलकर राख हो गए और कोई बड़ी क्षति नहीं हुई,मौके पर पहुंचे सूचना पाकर चौकी इंचार्ज कछवा रोड, वर्तमान थाना प्रभारी संजीत बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंच, तत्काल पानी का पाइप हाथों में ले आग पर पानी डालने लगे। जिससे आग बुझ पाए क्षेत्रवासियों व व्यापारियों ने संजीत बहादुर सिंह थाना प्रभारी मिर्जामुराद को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया और चौकी प्रभारी उमेश चंद्र विश्वकर्मा कछवा रोड, सिपाही उमाशंकर व अन्य सिपाहियो ने मंडी के लोगो के साथ,आग लगने वाले स्थान से सटे पंजाबी सोनकर के दुकान का सारा सामान निकालना शुरू कर दिया, अगर तत्काल पंजाबी सोनकर के दुकान से कैरट व पुराने ट्रक के टायर न निकाले जाते तो शायद आग ने मंडी को अपनी चपेट में ले लिया होता। थाना प्रभारी एस. बी. सिंह के पहुंचने के बाद तब जाकर आग पर काबू पाया गया। वही व्यापारियों का कहना था कि लगभग कई हजार के कैरेट जलकर राख हो गए मंड...

किसानों की पुकार,सुनो सरकार

 कछवाँरोड । वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार व हमारे प्रिय सांसद माननीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी व जिलाधिकारी वाराणसी का ध्यान किधर है दु:खी किसान इधर है। जल निकासी का पूर्णतया साधन न होने के कारण वाराणसी जिले के कई गावों का पानी नहीं निकल पाता है।  जिसकी वजह से अतिवृष्टि होने के कारण वाराणसी जिले की सेवापुरी ब्लाक के ग्राम सभा ठठरा न्याय पंचायत ठठरा व ग्राम ठठरा, बिहणा व गुडियाँ ,सिखडी खंदक ,बरकी, भोर कला,डोमैला,छतेरीमानापुर आदि गांवों के धान की फसल अतिवृष्टि हो जाने के कारण कुछ तो जलमग्न हो गया व और जो कुछ बचे हुए थे वह पानी में गिर कर सड़ गए जल जमा होने के कारण धान की फसल 80 फ़ीसदी फसल नष्ट हो गया । वही जिला पंचायत प्रत्याशी रह चुके श्याम बहादुर दुबे का कहना है कि ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार व राज्य सरकार व जिलाधिकारी वाराणसी को इन गांव के किसानों के दु:ख पर जरूर  ध्यान देना चाहिए और इनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए और पानी निकास के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए किसी ना किसी तरह पानी के निक...

कोतवाली मिर्जामुराद में सिंघम का फिर हुआ अलतार

 कछवां रोड। वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस को एक बार फिर मिली सफलता परिजनों द्वारा चोरी का झूठा आरोप लगाने का मामला प्रकाश में आया बीते पांच नवंबर 2021 को शिवपूजन बिंद ग्राम गुड़ियाँ के घर चोरी होने की झूठी खबर चलाई गई जिसमें कोतवाल मिर्जामुराद दुर्गेश मिश्रा व चौकी प्रभारी कछवाँ रोड के संज्ञान में ज्यो ही बात आयी मिर्जामुराद वाराणसी पुलिस सिंघम का अवतार लेते हुये तत्काल जांच में जुट गयी जांच करने पे पता चला कि बाप बेटे व बहू के बीच विवाद था जिसकी वजह से परिवार के ही कुछ अवांछित तत्वों द्वारा झूठा खबर फैलाया गया कि हमारे घर से एक लाख रुपया नगद व सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं जिसकी जांच चौकी प्रभारी कछवा रोड उमेश चंद्र विश्वकर्मा अपने कोतवाल दुर्गेश मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार तत्काल जांच में जुट गए। जिसमें आरोप लगाए परिवार से उसी के घर में से  ₹47050 नगद व सभी सोने चांदी के जेवरात चौकी प्रभारी कछवा रोड बरामद कर मय फोर्स ग्राम प्रधान गुड़ियाँ के समक्ष संपूर्ण रुपया व जेवरात शिवपूजन बिंद को सुपुर्द कियाा। इस घटना को देख ग्रामसभा गुड़...

दिवाली को देखते हुए वाराणसी पुलिस हुईं सक्रिय

कछवांरोड । मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां रोड चौकी प्रभारी उमेश चंद्र विश्वकर्मा , ने दिवाली के मौके पर व्यापारियों व पत्रकारों को लेकर अपने चौकी क्षेत्र में जगह जगह बैठक की और अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण हेतु क्षेत्र में व्यापारिक लोगो के लगे सीसीटीवी कैमरा की उचित स्थान पर सेटिंग करवाई जिससे की व्यापारियों की सुरक्षा के साथ आस पास के लोगो की सुरक्षा भी बनी रही और कैमरा एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का सुझाव दिया और कैमरा कैसे व्यवस्थित करें इसकी हिदायत दी।मौके पर उपस्थित रहे प्रखर पूर्वांचल के पत्रकार श्याम बहादुर दूबे, पत्रकार शिवम उपाध्याय(मेट्रो २४ न्यूज़),पूर्व प्रधान पांचू राम, गोलू तिवारी,विनोद तिवारी व अन्य छतेरी बाजार के लोग व पुलिस विभाग के सिपाही राजेश मौजूद रहे । पत्रकार अरविंद उपाध्याय

विशालकाय प्राचीन बरगद के पेड़ के नीचे दबी स्विफ्ट कार, घंटों आवागमन ठप,कपसेठी मार्ग बाधित,बाल बाल बचे कार सवार

कछवांरोड,थाना मिर्ज़ामुराद क्षेत्र अंतर्गत रविवार शाम को छतेरी बाजार,कपसेठी मार्ग पर एक विशालकाय बरगद का पेड़ स्विफ्ट कार (एम.एच.पी.बी.8607) पर जा गिरा जिसमे विशाल सिंह अपनी पत्नी रूचि,बच्ची ख़ुशी व छोटे बच्चे को लेकर दवा के लिए जा रहे थे की एका एक बरगद का पेड़ संयोगवस उनकी गाड़ी के बोनट पर आ गिरा और विशालकाय पेड़ ने पूरा रोड छाप दिया ,छतेरी गांव व बाजार के लोगो ने हिम्मत दिखाते हुए दबी हुई स्विफ्ट कार में बैठे सभी को निकाला ।   पेड़ के नीचे एक बुलेरो (यूपी65बीसी5003),स्कार्पियो,इयोन कार व तिन बाईक भी पेड़ के नीचे आ गयी।जिसमे बाईक व गाड़ी वाले किसी तरह गाड़ी निकाल कर निकल लिए बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के दस मिनट बाद कछवां-कपसेठी मार्ग पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई जिसके बाद वहा के लोगो ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद चौकी प्रभारी कछवांरोड उमेश विश्वकर्मा अपनी फोर्स के साथ पेड़ को रोड से हटवाने का इंतजाम किए और पेड़ के गिरने से विद्युत संचालित हाई वोल्टेज तार भी टूट कर गिर गया जिसे तत्काल ग्रामीण उपकेन्द्र पर सुचना देकर तार में प्रवाहित बिजली बन्द क...

बड़े हर्ष के साथ मनाया गया मां जगत जननी जगदंबा का नवरात्र

  ~पत्रकार श्याम बहादुर दूबे/पत्रकार अरविंद उपाध्याय         कछवाँरोड,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवाँरोड चौकी प्रभारी उमेश चन्द विश्वकर्मा व कस्बा चौकी प्रभारी बीरेन्द्र कुमार अपने पूरी टीम के साथ मां दुर्गा पूजा पंडाल का निरंतर निरीक्षण करते रहे मेले में किसी प्रकार का कोई दिक्कत ना हो उसके लिए जगह-जगह महिला कांस्टेबल भी लगाए रहे। जूनियर हाईस्कूल,कछवाँरोड (ठटरा) शिक्षा के स्थान मां सरस्वती के पावन प्रांगण मे हर साल जगत जननी माँ आदिशक्ति मां दुर्गा का पंडाल सजाया जाता है जहां मां की भव्य मूर्ति स्थापित की जाती है और मां दुर्गा की प्रतिदिन विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर माता रानी का दरवार खोला जाता है। जहां प्रधान पुजारी आचार्य श्री श्यामबहादूर दूबे जी,पुजारी जय यादव,फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष शमशेर बिंद,पत्रकार सन्दीप दुबे, पत्रकार शिवम् उपाध्याय,पत्रकार अनुज दूबे,सुशील जयसवाल,सन्तराम गुप्ता, राम जी,बृजेश कुमार,अभिषेक पांडेय,जयकेश दूबे,रामधनी गुप्ता,सुरेन्दर वर्मा,रामतीर्थ,युवा ग्राम प्रधान सुनील बिंद,अतिश बिंद,...

नवरात्रि के दिनों में माँ दुर्गा की प्राचीन काल से ही पूजा की परंपरा विद्यमान् है,मातारानी के पंडाल,कछवाँरोड, में

    जूनियर हाईस्कूल,कछवाँरोड(ठटरा),वाराणसी।                                   ~ पत्रकार अरविंद उपाध्याय     शिक्षा के स्थान मां सरस्वती के पावन प्रांगण मे हर साल जगत जननी माँ आदिशक्ति मां दुर्गा का पंडाल सजाया जाता है। जहां मां की भव्य मूर्ति स्थापित की जाती है और मां दुर्गा की प्रतिदिन विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर माता रानी का दरबार खोला जाता है । जहां प्रधान पुजारी आचार्य श्री श्यामबहादूर दूबे जी ,पुजारी जय यादव,यतिश बिन्द,फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष शमशेर बिंद,पत्रकार शिवम् उपाध्याय,बिपिन उपाध्याय,सुशील जयसवाल,राम जी,बृजेश कुमार,अभिषेक पांडेय,जयकेश दूबे,रामधनी गुप्ता,सुरेन्दर वर्मा,रामतीर्थ,युवा ग्राम प्रधान सुनील बिंद,अतिश बिंद सहित मां दुर्गा के भक्त,सभी पदाधिकारी,व्यापारीगण व क्षेत्रवासी मौजूद रहते है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मां सरस्वती के इस प्रांगण में बहुत पहले से दुर्गा पूजन का कार्य नवरात्र में चला आ रहा है। जहां हर वर्ष फ्रेंड्स क्लब कछवाँरोड के ...

सुबह ए बनारस, नवरात्र महोत्सव की छठी संध्या पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री डाक्‍टर नीलकंठ तिवारी के साथ

                               -@पत्रकार अरविंद उपाध्याय सुबह ए बनारस , उत्तर प्रदेश पर्यटन मंत्रालय  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजेंद्र प्रसाद घाट पर चल रहे नवरात्र महोत्सव की छठी संध्या में लोकगायक मनोज तिवारी के गीतों पर झूम उठेे लोग । उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सड़क दुघर्टना में सिर पर चोट लगने के बाद भी मनोज तिवारी  ने महोत्सव में पहुंचकर देेेवी गीतो से समां बांध दिया। काशी के युवा कलाकार, डॉ. विजय कपूूर, बीएचयू मंच कला संकाय की डॉ. विधि नागर,पवन शुक्ला, डॉ.रत्नेश वर्मा, मंजू मिश्रा, नलिन नयन मिश्र, प्रीति तनेजा व अन्य लोग मौजूद रहे।पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री डाक्‍टर नीलकंठ तिवारी, ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल किए विशिष्ट महिला व पुरूषों को मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

*सनसनी खबर* अचेत अवस्था में पानी में गिरा पड़ा मिला युवक

*सनसनी खबर*  कछवारोड। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत छतेरी माना पुर ग्राम सभा के जनता इंटर कॉलेज के ठीक सामने दारू की ठीका के सामने कछवाँरोड कपसेठी मार्ग पर पहलवान बीर के पास अर्जुन बिंद पुत्र नरेश बिंद ग्राम ठठरा को बेहोशी हालत में पाया गया दारू के ठेके से लौट रहे ग्राम सभा ठठरा के ही एक व्यक्ति ने अर्जुन को देखा कि पानी में गिरा पड़ा हुआ है उसकी गाड़ी भी पानी में गिरी पड़ी थी जिसको देख उस व्यक्ति ने अर्जुन बिंदु को तत्काल पानी से बाहर निकाला और देखा कि वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है उसको कुछ लोगों के सहयोग से घर लेकर आया घरवालों ने तत्काल अर्जुन बिंद को लेकर छतेरी बाजार एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं अर्जुन का हालत अभी बिगड़ा हुआ है वही ग्रामसभा ठठरा के लोगों का कहना हैं कि चार-पांच दिन पहले उसके चचेरे भाई को भी उसी जगह के पास में अचेत अवस्था में पाया गया था रात्रि लगभग 11:00 बजे के आसपास वही आज अर्जुन बिंदु को भी समय लगभग 3:30 बजे दिन पाया गया उसी तरह हालत में और उसी तरह अचेत अवस्था में वही ग्रामीणों का कहना है कि यह क्या हो रहा है यह किसी तरह की साजिश है या क्या है...

बीजेपी ने लखनऊ उत्तर विधान सभा में किया प्रबुद्ध वर्ग का आयोजन

लखनऊ, 18 सितम्बर।   भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को अलीगंज स्थित पंचायतीराज  निदेशालय सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।   कार्यक्रम की शुरुआत दीप  प्रज्ज्वलित कर की गई । इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि प्रबुद्ध समाज सम्पूर्ण समाज का नेतृत्व करता है। उसकी राय, उसके चिंतन एवं उसके द्वारा दिए जाने वाले विचारों को समाज का एक बड़ा तबका अनुशरण  करता है।  मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज के हर एक तबके के बीच जा सकता है और देश के हित मे क्या सही है यह बताना होगा। उन्होनें  कहा कि पिछली सरकार में गुंडों और  माफियाओं का राज होता था। 2017 के बाद हमारी सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्गों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि साढ़े चार साल दिए हैं अब शेष छह महीने हमें चाहिए। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल मे सरकार द्वारा जनता के हित मे किए गए प्रयासों को भी बताया। इसक...

हत्या का खुलासा,एक फरार दो गिरफ्तार!पिछले हफ्ते डेयरी फार्म में हुई हत्या का खुलासा

थाना जन्सा,वाराणसी (ग्रामीण) अन्तर्गत ग्राम नैपुरा मे गत 10 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से ग्राम नैपुरा निवासी बृजेश मिश्रा के बन्द पड़े डेयरी फार्म के अन्दर मनोज यादव पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ यादव ग्राम गिरधरपुर थाना कोतवाली ज्ञानपुर जनपद भदोही की हत्या किये जाने की सूचना वादी शुभम मिश्रा पुत्र बृजेन्द्र नाथ मिश्रा निवासी ग्राम शाहंसापुर(बेल्हना) थाना राजातालाब वाराणसी द्वारा थाना जन्सा वाराणसी में दी गयी थी।जिसके बाद धारा 302 अज्ञात में पंजीकृत हुआ। जिसके बाद उच्च प्रशासनिक अधिकारियों (ग्रामीण क्षेत्र) द्वारा पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस की छान-बीन में तथ्य सामने आया कि मृतक मनोज यादव आठ/दस वर्षो से बृजेश मिश्रा के साथ रहकर ठेकेदारी आदि के पार्टनरशिप मे था और मृतक मनोज यादव का काफी पैसा बृजेश मिश्रा पुत्र पन्नालाल मिश्रा नें लिया था तथा बृजेश मिश्रा को व उसके मित्र को भी अपने व्यवहार पर तीन वर्ष पहले लगभग दो से तीन लाख रुपये के जेवर ज्ञानपुर के ही दो सेठो से उधार दिलाया था।बार बार मृतक मनोज यादव द्वारा गहने के पै...

क्राइमब्रांच,वाराणसी का खुलासा,एन0डी0 तिवारी के हत्यारों को धर दबोचा

वाराणसी। थाना रोहनिया,ग्राम कुरहुआ में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एन0डी0 तिवारी को 5 गोली मारकर हत्या कर दी,जिसके बाद उनके भाई डीपी तिवारी की तहरीर के आधार पर थाना रोहनिया में धीरज पाण्डेय,नीरज पाण्डेय,दयानाथ पाण्डेय व दो अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।पुलिस प्रशासन की इलेक्ट्रानिक सर्विलांस कार्यवाही से तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक प्रापर्टी की खरीद फरोख्त करने में स्थानीय प्रापर्टी डीलर व अन्य लोगों के निगाह में आ गये। जिस कारण लोग अंदरूनी रंजिश व वैमनष्यता रखने लगे थे। इसी मध्य स्थानीय प्रापर्टी डीलर राजेन्द्र सिंह(राजन)निवासी कुसहाँ,मिर्जापुर भूमि विवाद के कारण तथा देवेन्द्र नारायण सिंह निवासी अखरी(प्रधानाध्यापक) जिनके पुत्र रमाशंकर(रिंकू) का नाम वर्ष 2018 में डब्लू मिश्रा की हत्या काण्ड के अनावरण में मृतक एन0डी0 तिवारी द्वारा पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग  से प्रकाश में आया था । जिस कारण रमाशंकर व देवेन्द्र नारायण सिंह एन0डी0 तिवारी से अंदरूनी रंजिश रखते थे। रमाशंकर सिंह, देवेन्द्र नारायण सिंह, आयुष शर्मा व राजन सिंह द्वारा मिलकर विवादित प्...

मंत्री कौशलेंद्र सिंह पटेल ने बीते दिनों हुए हत्याकांड में मृतक राकेश जयसवाल के परिवार से की मुलाकात।

कछवारोड,वाराणसी।  थाना मिर्जामुराद अंतर्गत         तमाचाबाद(ठठरा)   गांव के निवासी मृतक राकेश जयसवाल के घर मंत्री कौशलेंद्र सिंह पटेल(राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ) ने परिवार से की बात-चित। बेटी ने रची थी पिता की हत्‍या की साजिश,गैर धर्म के प्रेमी से कराया था कत्‍ल। परिवार के सदस्यों का बुरा हाल।मंत्री जी से लगाई नयाय की गुहार कहा दोसियो को मिले सख्त से सख्त सजा। मौके पर मंत्री संग क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व पत्रकार श्याम बहादुर दूबे, ग्राम प्रधान सुनील बिंद,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बिंद,पत्रकार शिवम् उपाध्याय,हरिशंकर विश्वकर्मा, रमेश, टमाटर, श्याम लाल बिंद, अशोक सिंह, सुभाष मौर्य, सिवाश्रे, हरिशंकर, अमरेन्द्र, अरुण, अतिश, प्रिंस मिश्रा,  धीरज शुक्ला, आदि लोग व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

भाजपा के अनमोल रत्न,भाजपा की छवि को धूमिल करते दिखे।

       कछवा रोड,वाराणसी। दिन शुक्रवार गुड़िया   गांव के कोविड वैक्सिन कैंप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता व पुलिस के साथ की बदतमीजी तो पुलिस प्रशासन ने लिया आड़े हाथों।भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद को पदाधिकारी का रोब दिखाते हुए महिलाओं के साथ की धक्का मुक्की। जिसमें खुद को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार अवस्थी (झप्पू) व अरुण तिवारी बताया गया और स्वास्थ्य कर्मियों पर दबाव बनाते हुए कहा कि पहले भाजपा के लोगो को व उनके परिवार को वैक्सीन लगाया जाए। जिसपर की जनता ने विरोध किया तो पुलिस प्रशासन ने माहौल बिगड़ता देख दोनों को फटकार बाहर निकाल दिया उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने लाइन लगवा वैक्सिन कैंप को सफलता पूर्वक संपन्न किया।

बेखौफ चोरों ने गुडियां गांव में मचाया तहलका

कछवा रोड। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत ग्राम सभा गुडियाँ में बीती रात चोरों ने प्रेम शंकर दुबे के घर रात्रि लगभग 12:00 से 3:00 के बीच में घर में घुसकर चोरों ने आलमारी तोड़ा बड़ा बक्सा तोड़ दिया और छोटे मोटे बाक्स और अटैचीयों को उठा ले गए काफी जेवरात और नगदी रुपए भी चुरा ले गए वही प्रेम शंकर दुबे का कहना था कि हमारे बड़े लड़के के पुत्र का तबीयत खराब था हम लोग उसको लेकर रात को वाराणसी अस्पताल गए थे उसके बाद ही हमारे घर में चोरी हुई है भुक्तभोगी प्रेम शंकर के परिवारवालो का रो रो कर बुरा हाल हुआ है कि हमारा काफी क्षति हुआ है जिसकी पूर्ति हम बड़ी मेहनत के बाद ही नहीं कर सकते वही प्रेम शंकर दुबे के परिवार वालों ने और गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पुलिस पहुंच कर खोजबीन जारी की जिसमें एक नाले में अटैची और बॉक्स बरामद हुआ लेकिन उसमें का जेवरात और नगदी चोरो ने चुरा लिये थे ।ग्राम सभा गुडियाँ में दहशत का हालत बना हुआ है कि आज प्रेम शंकर दुबे के घर चोरी हुई है तो यह सिलसिला जारी रहेगा चोर किसी दिन किसी और के घर में भी अंजाम दे सकते हैं ।...

लेखपाल राधेश्याम पर लगा गंभीर आरोप,पैसे लेकर कोर्ट में चल रही सम्पत्ति का किया वरासत

न्यायालय विचाराधीन सम्पत्ति का किया वरासत   डोमैला  लेखपाल राधेश्याम शक के दायरे में है जबसे उन्होंने कोर्ट में चल रहे मुकदमे की सम्पत्ति का भी वरासत दर्ज कर दिया,गांव के लोगो का कहना है की अब तक लोग कोर्ट के चक्कर काटते थे अब तो लेखपाल साहब ही माल लेकर मामला रफा दफा कर देते है। गांव में न्यायालय विचाराधीन सम्पत्ति जो मुकदमे में है उनके निपटारे के लिए लोग कोर्ट छोड़ लेखपाल साहब के यहां जाना शुरू करदिए है।वसीयत के बाबत मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद भी डोमैला लेखपाल राधेश्याम ने अपने पोर्टल से वरासत दर्ज की। जिला जज न्यायालय में प्रो वेट का मुकदमा विचाराधीन है जिसकी सूचना वादी तथा वादी के अधिवक्ता द्वारा देने के बावजूद तथा वादी की मुकदमे की प्रश्नोत्तरी लेने से इनकार करते हुए विपक्ष से मिलीभगत करके विपक्षी प्रमिला व निर्मला देवी का नाम बतौर वारिश दर्ज किया,गांव में जांच के दौरान सम्पत्ति कोर्ट में विचारा धिन होने की जानकारी लेखपाल डोमैला राधेश्याम को हुई उसके बाद भी वादी के अधिवक्ता व वादी द्वारा भी बताया गया फिर भी हिला हवालि करदी और नाम दर्ज कर ...

ऑन ड्यूटी सिपाही को देर रात पिकप ने मारी टक्कर,मौके पर हुई मौत

दर्दनाक हादसा सिपाही की गई जान,संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान   कछवाँ रोड। मिर्जामुराद थाने के ठीक सामने वाली नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर बृहस्पतिवार रात्रि लगभग 1:50 के आस पास,संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान जुटे सिपाही को बेकाबू पिकअप ने रौंद डाला। अस्पताल जाने के समय में ही सिपाही की मौत हो गई।दो दिन से मिर्जामुराद फ्लाईओवर पर छिनेती की सूचना पर, मिर्जामुराद थाने के उपनिरीक्षक रामप्रवेश गौतम के साथ सिपाही राधेश्याम यादव, सूरज, विकास व अभिषेक ओवर ब्रिज के ऊपर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार एक पिकअप (बिना नंबर) ने पीछे से सिपाही को टक्कर मार,रौद दिया।जिसके बाद सिपाही को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां सिपाही को डॉ ने मृत घोषित कर दिया। - पत्रकार अरविंद उपाध्याय    :- संपादक   श्याम बहादुर दूबे         (पश्चिम ज़ोन,वाराणसी) हमसे जुड़े :- Facebook -  पत्रकार अरविंद उपाध्याय Twitter -  अरविंद उपाध्याय Insta -  अरविंद उपाध्याय E-mail -  अरविंद उपाध्याय Whatsapp -  अरविंद उपाध्...

भाजपा विधायक डा.नीरज बोरा(172 उत्तर विधान सभा) और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सेवा हीं संगठन टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया

  लखनऊ उत्तर मंडल की भाजपा युवा मोर्चा लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय , निरंतर चल रहा टीकाकरण जागरूकता अभियान, लखनऊ,उत्तर मण्डल-5 के भारतेन्दु हरिश्चन्द्र वार्ड(सेक्टर-ई) में टीकाकरण जागरूकता अभियान कैम्प लगा, लोगो को कोरोना टिके के प्रति जागरूक करते भाजपा विधायक डॉ नीरज बोरा   कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉo नीरज बोरा के द्वारा हुआ,            लखनऊ,मंडल-5 अध्यक्ष आकश सिंह ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता,पूर्व महानगर उपाध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष,पूर्व पार्षद भारतेंदु हरिश्चन्द्र वार्ड के बृज किशोर पांडेय,वार्ड अध्यक्ष अतुल मिश्रा, ॐ ब्राह्मण महासभा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण शुक्ल,राम अनुज तिवारी,आशुतोष सिंह व उत्तर मंडल 5 के युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम को सम्मपन्न किया,युवा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन , टीकाकरण जागरूकता अभियान अंतर्गत कई महीनों से लोगो को कर रहे जागरूक। अभियान का उद्देश्य वैक्सीन के असुरक्षित एवं प्रभावी न होने के जो...

Followers