Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वाराणसी

आवेश में चली गोली,बेरंग हुई होली

वाराणसी!मिर्जामुराद थाना क्षेत्र कछवा रोड स्थित,ठटरा गांव में आज सोमवार(होली) की सुबह एक शख्स ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।  ठटरा गांव निवासी शिव प्रकाश सिंह उर्फ (छुन्ना सिंह)(40) ने अपने लाइसेंसी पिस्टल को कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि सुबह होली का त्योहार मनाने के लिए घर से दोस्तों के साथ गांव में निकले। होली खेलने एवं लोगों से मुलाकात करने के दौरान ही बच्चों का फोन आया तो घर पहुंचे। इस दौरान वे दोनों बेटों से नोकझोंक के दौरान आवेश में आकर खुद को गोली मारी।शिव प्रकाश सिंह के पिता का कहना था की बेटा नशा में था जिस वजह से घटना हो गई तो वही क्षेत्र के लोगो का कहना था की शिव प्रकाश व उनके बेटों शुभम और सत्यम से गाय को लेकर कुछ पारिवारिक कहा सुनी हुई जिस वजह से शिव प्रकाश(छुन्ना) आग बबूला हो गए और आहत होकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। जिससे अति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद बच्चों एवं घायल के पिता माता ...

हत्या का खुलासा,एक फरार दो गिरफ्तार!पिछले हफ्ते डेयरी फार्म में हुई हत्या का खुलासा

थाना जन्सा,वाराणसी (ग्रामीण) अन्तर्गत ग्राम नैपुरा मे गत 10 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से ग्राम नैपुरा निवासी बृजेश मिश्रा के बन्द पड़े डेयरी फार्म के अन्दर मनोज यादव पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ यादव ग्राम गिरधरपुर थाना कोतवाली ज्ञानपुर जनपद भदोही की हत्या किये जाने की सूचना वादी शुभम मिश्रा पुत्र बृजेन्द्र नाथ मिश्रा निवासी ग्राम शाहंसापुर(बेल्हना) थाना राजातालाब वाराणसी द्वारा थाना जन्सा वाराणसी में दी गयी थी।जिसके बाद धारा 302 अज्ञात में पंजीकृत हुआ। जिसके बाद उच्च प्रशासनिक अधिकारियों (ग्रामीण क्षेत्र) द्वारा पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस की छान-बीन में तथ्य सामने आया कि मृतक मनोज यादव आठ/दस वर्षो से बृजेश मिश्रा के साथ रहकर ठेकेदारी आदि के पार्टनरशिप मे था और मृतक मनोज यादव का काफी पैसा बृजेश मिश्रा पुत्र पन्नालाल मिश्रा नें लिया था तथा बृजेश मिश्रा को व उसके मित्र को भी अपने व्यवहार पर तीन वर्ष पहले लगभग दो से तीन लाख रुपये के जेवर ज्ञानपुर के ही दो सेठो से उधार दिलाया था।बार बार मृतक मनोज यादव द्वारा गहने के पै...

भाजपा के अनमोल रत्न,भाजपा की छवि को धूमिल करते दिखे।

       कछवा रोड,वाराणसी। दिन शुक्रवार गुड़िया   गांव के कोविड वैक्सिन कैंप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता व पुलिस के साथ की बदतमीजी तो पुलिस प्रशासन ने लिया आड़े हाथों।भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद को पदाधिकारी का रोब दिखाते हुए महिलाओं के साथ की धक्का मुक्की। जिसमें खुद को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार अवस्थी (झप्पू) व अरुण तिवारी बताया गया और स्वास्थ्य कर्मियों पर दबाव बनाते हुए कहा कि पहले भाजपा के लोगो को व उनके परिवार को वैक्सीन लगाया जाए। जिसपर की जनता ने विरोध किया तो पुलिस प्रशासन ने माहौल बिगड़ता देख दोनों को फटकार बाहर निकाल दिया उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने लाइन लगवा वैक्सिन कैंप को सफलता पूर्वक संपन्न किया।

वाराणसी में कांग्रेस की ख़तम हुई जिंदगी को क्या लौटा पाएंगे राजेश्वर सिंह पटेल

जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल अब तक के सबसे सक्रिय कांग्रेस प्रचारक दिखे  वाराणसी,आज जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय चाँदपुर, इंडस्ट्रियल इस्टेट में कांग्रेस सदस्यता व सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया संपन्न।   वाराणसी में विश्व विजय सिंह को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अंगवस्त्रम प्रदान कर माल्यर्पण कर उनका स्वागत करते जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल वाराणसी में विभिन्न दलों से आये  योगेंद्र कुमार सिंह,रोनक कुमार,विजय कुमार पाण्डेय,मनोज कुमार सिंह,शशि भूषण गौतम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली गई   जिसमें जिला पंचायत चुनाव की समीक्षा एवं न्याय पंचायत कमेटी तथा ग्राम पंचायत कमेटी के गठन के विषय में संक्षिप्त चर्चा हुई, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व साथ में विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, वरिष्ठ जिला उ...

Followers