Skip to main content

भाजपा विधायक डा.नीरज बोरा(172 उत्तर विधान सभा) और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सेवा हीं संगठन टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया

 लखनऊ उत्तर मंडल की भाजपा युवा मोर्चा लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय,

निरंतर चल रहा टीकाकरण जागरूकता अभियान,

लखनऊ,उत्तर मण्डल-5 के भारतेन्दु हरिश्चन्द्र वार्ड(सेक्टर-ई) में टीकाकरण जागरूकता अभियान कैम्प लगा,

लोगो को कोरोना टिके के प्रति जागरूक करते भाजपा विधायक डॉ नीरज बोरा

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉo नीरज बोरा के द्वारा हुआ,

          लखनऊ,मंडल-5 अध्यक्ष आकश सिंह

ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता,पूर्व महानगर उपाध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष,पूर्व पार्षद भारतेंदु हरिश्चन्द्र वार्ड के बृज किशोर पांडेय,वार्ड अध्यक्ष अतुल मिश्रा, ॐ ब्राह्मण महासभा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण शुक्ल,राम अनुज तिवारी,आशुतोष सिंह व

उत्तर मंडल 5 के युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम को सम्मपन्न किया,युवा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन , टीकाकरण जागरूकता अभियान अंतर्गत कई महीनों से लोगो को कर रहे जागरूक।अभियान का उद्देश्य वैक्सीन के असुरक्षित एवं प्रभावी न होने के जो विपरित लोगो में फैली भ्रांति है उसके प्रति लोगों को जागरूक करना व कोरोना वैक्सिन के प्रति विश्वास को बढ़ावा देना है।

आकाश सिंह ने बताया कि इस जागरूकता अभियान के साथ ही नि:शुल्क राशन एवं अन्य खाद्य सामग्री का भी कर रहे है वितरण।

युवा मोर्चा यह वितरण कार्य मार्च, 2020 से ही कर रही है।

इसी मौके पर वृक्षो की महत्ता को समझते हुए सभी ने *वृक्षारोपण* कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया और एक दूसरे को संकल्प दिलाया।


कार्यक्रम समापन लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा(भाजपा) ने किया।

मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और विधायक डॉ.नीरज बोरा का नेतृत्व एवम् मार्ग दर्शन उनको एवम् उनके युवा साथियों को लगातार प्राप्त होता रहता है। युवा मोर्चा की टीम हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती है और उन्होंने कहा की उन्हें अपने सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अध्यक्षों का सहयोग सदैव मिलता रहा है और उन्होन माननीय विधायक डॉ नीरज बोरा का भी धन्यवाद किया कि वह समय-समय पर युवा मोर्चा का उत्साहवर्धन करते रहते हैं और अपनी तरफ से जो सहयोग बन पड़ता है विधायक जी युवा मोर्चा को देते हैं।


-पत्रकार अरविंद उपाध्याय


Comments

Followers

Popular posts from this blog

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

कटिया मार चोरों की नई क्रांति – बिजली विभाग हुआ हलकान!

क्यो न लिखूं में सच: अरविंद उपाध्याय की कलम से कछवारोड,वाराणसी। बिजली विभाग समय समय पर नई योजना निकालता रहता है जिससे हर घर को 24 घंटे बिजली मिल सके,  लेकिन कटिया मार यूनियन ने इसे अपना अपमान समझ लिया और कहा “ हमारी परंपरा है कटिया मारना, मीटर देख-देख कर बिल भरना हमारी संस्कृति में नहीं!” गाँव में अब न केवल बिजली का तार झूल रहा है, बल्कि कटिया भी हवा में झूमते हुए तिरंगा जैसा लहरा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी अक्सर छापेमारी करते है, पर कटिया मार चोरों का कहना है – “अरे साहब, आप छापा मारो, हम फिर से कटिया मारेंगे। यह हमारा स्टार्टअप है, हम इसे बंद नहीं कर सकते।” गाँव के चौराहे पर चर्चा है कि “बिजली चोरी अब कला बन चुकी है।” कई जगह तो बच्चों को बचपन से सिखाया जा रहा है कि सही तरीके से कटिया कैसे फेंकी जाए – जैसे क्रिकेट में गेंद फेंकना। अधिकारियों का कहना है कि मीटर से ज्यादा शिकायत अब कटिया कनेक्शन की आती है। बिजली विभाग के एक लाइनमैन ने तो यह भी कह डाला की हमारे पास जितनी शिकायतें कटिया की आती हैं, उतनी तो रिश्तेदारों की शादी में निमंत्रण नहीं आते!”