Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लखनऊ

लखनऊ,युवा भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

लखनऊ । भाजपा की उत्तरी विधानसभा सीट की जैसे ही घोषणा हुई वैसे ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा ने डा. नीरज बोरा को उम्मीदवार चुना है उत्तर विधानसभा सीट के लिए । युवा नेता आकाश सिंह ने बताया कि डा. नीरज बोरा  गुरुवार को दाखिल करेंगे नामांकन। लखनऊ उत्तर क्षेत्र के विधायक फिर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद क्षेत्र के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। विधायक के करीबियों ने बताया कि बीते बुधवार को सीतापुर रोड स्थित विधायक डा. नीरज बोरा के आवास पर ढोल नगाडे के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद बधाई दि तो वहीं रेवथी रिजार्ट में आत्म निर्भर अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली के प्रसारण को डा. बोरा के साथ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने देखा। इस अवसर पर भाजपा उत्तर विधानसभा के प्रभारी,मंडल पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा नेता  आकाश सिंह ने बताया कि विधायक डा. नीरज बोरा गुरुवार को 11 बजे पार्टी प्रत्याशी के रुप में नामांकन करेंगे और बता...

इंजीनियरिंग, बीएससी,एमबीए के छात्रों ने उत्साह भरे मन व नई ऊर्जा से मनाई मकर संक्रान्ति

लखनऊ । बीते कई दिनों से ए.के.टी. यूनिवर्सिटी लखनऊ की सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ है। सभी छात्र अपनी पढ़ाई में जमकर लगे थे की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो सके।धीरे धीरे (एकेटीयू)के लगभग छात्रों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है तो छात्रों में हर्ष का माहौल दिखा तो वही आज मकर संक्रांति के अवसर पर जो छात्र परीक्षा या किसी वजह से घर नहीं जा सके यही लखनऊ के होस्टलो में रुके हैं कल आपस में मिल कर सबने मकर संक्रांति के अवसर पर भोजन कार्यक्रम आयोजित कर सभी छात्रों ने मिल कर खूब खुसी के साथ मकर संक्रांति मनाया। मौजूद छात्र सुधीर उपाध्याय,श्रवण कुमार,चंद्र प्रकाश,अभिषेक कुमार,गौरव,शुभम,रजनीश यादव, आकाश कन्नौजिया,ज्ञान कुमार में खुशी का माहौल दिखा। पत्रकार अरविंद उपाध्याय

बीजेपी ने लखनऊ उत्तर विधान सभा में किया प्रबुद्ध वर्ग का आयोजन

लखनऊ, 18 सितम्बर।   भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को अलीगंज स्थित पंचायतीराज  निदेशालय सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।   कार्यक्रम की शुरुआत दीप  प्रज्ज्वलित कर की गई । इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि प्रबुद्ध समाज सम्पूर्ण समाज का नेतृत्व करता है। उसकी राय, उसके चिंतन एवं उसके द्वारा दिए जाने वाले विचारों को समाज का एक बड़ा तबका अनुशरण  करता है।  मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज के हर एक तबके के बीच जा सकता है और देश के हित मे क्या सही है यह बताना होगा। उन्होनें  कहा कि पिछली सरकार में गुंडों और  माफियाओं का राज होता था। 2017 के बाद हमारी सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्गों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि साढ़े चार साल दिए हैं अब शेष छह महीने हमें चाहिए। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल मे सरकार द्वारा जनता के हित मे किए गए प्रयासों को भी बताया। इसक...

भाजपा विधायक डा.नीरज बोरा(172 उत्तर विधान सभा) और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सेवा हीं संगठन टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया

  लखनऊ उत्तर मंडल की भाजपा युवा मोर्चा लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय , निरंतर चल रहा टीकाकरण जागरूकता अभियान, लखनऊ,उत्तर मण्डल-5 के भारतेन्दु हरिश्चन्द्र वार्ड(सेक्टर-ई) में टीकाकरण जागरूकता अभियान कैम्प लगा, लोगो को कोरोना टिके के प्रति जागरूक करते भाजपा विधायक डॉ नीरज बोरा   कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉo नीरज बोरा के द्वारा हुआ,            लखनऊ,मंडल-5 अध्यक्ष आकश सिंह ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता,पूर्व महानगर उपाध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष,पूर्व पार्षद भारतेंदु हरिश्चन्द्र वार्ड के बृज किशोर पांडेय,वार्ड अध्यक्ष अतुल मिश्रा, ॐ ब्राह्मण महासभा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण शुक्ल,राम अनुज तिवारी,आशुतोष सिंह व उत्तर मंडल 5 के युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम को सम्मपन्न किया,युवा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन , टीकाकरण जागरूकता अभियान अंतर्गत कई महीनों से लोगो को कर रहे जागरूक। अभियान का उद्देश्य वैक्सीन के असुरक्षित एवं प्रभावी न होने के जो...

Followers