Skip to main content

हत्या का खुलासा,एक फरार दो गिरफ्तार!पिछले हफ्ते डेयरी फार्म में हुई हत्या का खुलासा

थाना जन्सा,वाराणसी (ग्रामीण) अन्तर्गत ग्राम नैपुरा मे गत 10 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से ग्राम नैपुरा निवासी बृजेश मिश्रा के बन्द पड़े डेयरी फार्म के अन्दर मनोज यादव पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ यादव ग्राम गिरधरपुर थाना कोतवाली ज्ञानपुर जनपद भदोही की हत्या किये जाने की सूचना वादी शुभम मिश्रा पुत्र बृजेन्द्र नाथ मिश्रा निवासी ग्राम शाहंसापुर(बेल्हना) थाना राजातालाब वाराणसी द्वारा थाना जन्सा वाराणसी में दी गयी थी।जिसके बाद धारा 302 अज्ञात में पंजीकृत हुआ।

जिसके बाद उच्च प्रशासनिक अधिकारियों (ग्रामीण क्षेत्र) द्वारा पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस की छान-बीन में तथ्य सामने आया कि मृतक मनोज यादव आठ/दस वर्षो से बृजेश मिश्रा के साथ रहकर ठेकेदारी आदि के पार्टनरशिप मे था और मृतक मनोज यादव का काफी पैसा बृजेश मिश्रा पुत्र पन्नालाल मिश्रा नें लिया था तथा बृजेश मिश्रा को व उसके मित्र को भी अपने व्यवहार पर तीन वर्ष पहले लगभग दो से तीन लाख रुपये के जेवर ज्ञानपुर के ही दो सेठो से उधार दिलाया था।बार बार मृतक मनोज यादव द्वारा गहने के पैसे तथा ठेकेदारी मे अपने हिस्से के बचे हुए पैसे को बृजेश मिश्रा से मांगता जिस वजह से बृजेश मिश्रा ने मनोज यादव को जान से मरवा दिया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार मृतक की मृत्यु सिर मे गोली लगने से होना पाया गया।शुभम मिश्रा द्वारा पंजीकृत कराये गये एफआईआर मे हत्या कारण मे भिन्नता पायी गयी जिसके आधार पर शुभम मिश्रा पर संदेह होने की दशा मे पूछताछ करने पर शुभम मिश्रा ने बताया कि पैसो को हड़प करने की नियत से अपने मौसी के लडके बृजेश मिश्रा द्वारा बनायी गयी योजना के तहत धोखा देकर मनोज यादव को घर से बुलाकर डेयरी फार्म पर गोली मारकर हत्या कर असलहा व कारतूस अशोक पाण्डेय के घर छुपा दिया गया।जंसा पुलिस ने शुभम मिश्रा उर्फ आशुतोष मिश्रा पुत्र बृजेन्द्र नाथ मिश्रा ग्राम संहसापुर बेल्हना थाना राजातालाब जनपद वाराणसी 25 वर्ष के साथ अशोक पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय रविशंकर पाण्डेय ग्राम आपी थाना जन्सा उम्र लगभग 58 वर्ष को गिरफ्तार किया तथा बृजेश मिश्रा पुत्र पन्नालाल मिश्रा निवासी नैपुरा,थाना जन्सा जनपद वाराणसी फरार है।जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार पुलिस दबिश दे रही है।पुलिस ने घटना में उपयुक्त एक अदद देशी निर्मित अवैध पिस्टल 32 बोर व चार जिन्दा कारतूस 32 बोर मय मैगजीन,एक अदद देशी अवैध तमंचा 315 बोर व 3 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,एक अदद मिस कारतूस 315 बोर,एक अदद खोखा 315 बोर,एक अदद मोबाईल सैमसंग कम्पनी रंग नीला बरामद किया।  उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ 302,201,120बी व अन्य 3/25 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया,थाना जन्सा, वाराणसी (ग्रामीण)।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जंसा प्रेमनारायण विश्वकर्मा,उप निरीक्षक मोहम्मद शाबान,चौकी प्रभारी रामेश्वर,उप निरीक्षक अरुण प्रताप सिह चौकी प्रभारी जन्सा,उप निरीक्षक दिलीप गुप्ता,कांस्टेबल दीपक गुप्ता,कांस्टेबल नीरज राय,कांस्टेबल परमानन्द रहे। अब यह देखना है कि पुलिस शातिर अपराधी बृजेश मिश्रा को पकड़ पाती है या नहीं ?।

पत्रकार - श्याम बहादुर दूबे/अरविंद उपाध्याय

Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...