Skip to main content

बीजेपी ने लखनऊ उत्तर विधान सभा में किया प्रबुद्ध वर्ग का आयोजन

लखनऊ, 18 सितम्बर। 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को अलीगंज स्थित पंचायतीराज  निदेशालय सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

 कार्यक्रम की शुरुआत दीप  प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि प्रबुद्ध समाज सम्पूर्ण समाज का नेतृत्व करता है। उसकी राय, उसके चिंतन एवं उसके द्वारा दिए जाने वाले विचारों को समाज का एक बड़ा तबका अनुशरण  करता है।
 मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज के हर एक तबके के बीच जा सकता है और देश के हित मे क्या सही है यह बताना होगा। उन्होनें  कहा कि पिछली सरकार में गुंडों और  माफियाओं का राज होता था। 2017 के बाद हमारी सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्गों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि साढ़े चार साल दिए हैं अब शेष छह महीने हमें चाहिए। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल मे सरकार द्वारा जनता के हित मे किए गए प्रयासों को भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने रामलला मंदिर बनने में सरकार के योगदान के भी बारे में भी चर्चा की। 
    
  वहीं स्थनीय विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने कहा की कल भाजपा सरकार योगी जी के नेतृत्व में अपने साढ़े चार साल पूरी करेगी। इसमें कोई संसय नहीं है की आज योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर चल पड़ा है।
विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने कहा की सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही हैं। लखनऊ उत्तर विधान सभा में  चिकित्सा से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कार्य हुआ है। 100 बेड के अस्पताल से लेकर मोहल्ला मोहल्ला क्लिनिक खोलने का कार्य योगी जी के नेतृत्व में किया गया। वहीं समुचित  विधुत आपूर्ति हेतु लखनऊ उत्तर में 3 नये बिजली घर बनाये गये। इसके साथ ही योगी जी लखनऊ उत्तर विधान सभा में आईआईएम से लेकर इकाना स्टडीयं तक 6 लेन रोड की सौगात दी।
 इस अवसर पर लखनऊ प्रभारी गोविंद नरायन शुक्ला, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक पवन धवन, नगर उपाध्यक्ष डॉ0 विवेक सिंह तोमर सहित विभिन्न कार्य क्षेत्र शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यवसायी, प्रोफेसर तथा विभिन्न समाज व कार्यक्षेत्र से आये प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


रिपोर्ट - सत्येन्द्र सिंह





      पत्रकार - अरविंद उपाध्याय

Comments

Followers

Popular posts from this blog

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

कटिया मार चोरों की नई क्रांति – बिजली विभाग हुआ हलकान!

क्यो न लिखूं में सच: अरविंद उपाध्याय की कलम से कछवारोड,वाराणसी। बिजली विभाग समय समय पर नई योजना निकालता रहता है जिससे हर घर को 24 घंटे बिजली मिल सके,  लेकिन कटिया मार यूनियन ने इसे अपना अपमान समझ लिया और कहा “ हमारी परंपरा है कटिया मारना, मीटर देख-देख कर बिल भरना हमारी संस्कृति में नहीं!” गाँव में अब न केवल बिजली का तार झूल रहा है, बल्कि कटिया भी हवा में झूमते हुए तिरंगा जैसा लहरा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी अक्सर छापेमारी करते है, पर कटिया मार चोरों का कहना है – “अरे साहब, आप छापा मारो, हम फिर से कटिया मारेंगे। यह हमारा स्टार्टअप है, हम इसे बंद नहीं कर सकते।” गाँव के चौराहे पर चर्चा है कि “बिजली चोरी अब कला बन चुकी है।” कई जगह तो बच्चों को बचपन से सिखाया जा रहा है कि सही तरीके से कटिया कैसे फेंकी जाए – जैसे क्रिकेट में गेंद फेंकना। अधिकारियों का कहना है कि मीटर से ज्यादा शिकायत अब कटिया कनेक्शन की आती है। बिजली विभाग के एक लाइनमैन ने तो यह भी कह डाला की हमारे पास जितनी शिकायतें कटिया की आती हैं, उतनी तो रिश्तेदारों की शादी में निमंत्रण नहीं आते!”