Skip to main content

Posts

Showing posts with the label police

पुलिस बूथ में लगा ताला, ड्यूटी का निकाल रहे दिवाला

कछवां रोड । वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां रोड पुलिस बूथ में नहीं दिखते पुलिस कर्मी,दिखता सिर्फ ताला है?तीन जनपदों को जोड़ने वाला प्रमुख व व्यस्ततम यातायात वाला चौराहा कछवां रोड पुलिस बूथ पर दिखा लटकता चमचमाता ताला? आए दिन लगे जमा व चौराहे के अतिक्रमण से आने जाने वाले राहगीरों(नौकरी पेशा, व्यापारी, छात्र, स्वास्थ्य विभाग व अन्य) को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां काफी संख्या में लोगो आते जाते रहते हैं इस मार्केट आवागमन व खरीदारी के लिए लोग दुरदराज से आते हैं। पुलिस बूथ होने के बाद भी पुलिस कर्मियों के गायब रहने के नाते लोगों में असुरक्षा की भावना रहती है। इस चौराहे से 200 मीटर निकट ही सब्जी मंडी है,दारू ठेका 500 मीटर पर ही है, कुछ दिन पहले यही बूथ सटे, बगल से ही बाइक चोरी हुई थी, व अक्सर शराबी नशे में लोगों से उलझ जाते हैं। आए दिन इस पुलिस चौकी के आसपास के गांव में चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस की लापरवाही के नाते पुलिस के प्रति विश्वास बहाल नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के लोगो ने पुलिस की दुरुस्त ड्यूटी, नियमित करने की मांग कर है। एस डी एम व अन्य अध...

वाराणसी मिर्जामुराद पुलिस दिखी सक्रिय

 कछवांरोड। वाराणसी मिर्जामुराद पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें कई  गाड़ियों का चालान किया और कई गाड़ियों को सीज भी किया । चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह कछवांरोड ने बताया कि हम अपने उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चेकिंग अभियान चलाया है जिसमें कई गाड़ियों का हमने चालान किया और कई गाड़ियों को सीज किया और जो दोषी पाए गए उनके विरुद्ध हमने कार्यवाही किया जो निर्दोष थे उनको हम लोग सकुशल छोड़ते चले गए और जो भी दोषी या नियम विरुद्ध पाया गया उसके खिलाफ हमने आवश्यक कार्यवाही की। वहीं क्षेत्र वासियों का कहना था कि चौकी प्रभारी कछवांरोड जगदंबा सिंह जी ने सीसी फुटेज चौराहे पर लगवा कर सुर्खियों में आए और जनमानस के दिल में राज करने लगे और चौकी प्रभारी जी अपने अच्छे व्यक्तित्व की वजह से वह चर्चा में हमेशा व्याप्त हैं।

वाराणसी : कतुआपुरा, विशेश्वरगंज क्षेत्र में खाद्य विभाग की छापेमारी, सरसों और रिफाइंड ऑयल के लिए गए छह नमूने

वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर कतुआपुरा, विशेश्वरगंज व मच्छोदरी क्षेत्र में खाद्य पदार्थ रिफाइन्ड सोयाबीन आयल, सरसो का तेल व अन्य खाद्य तेलों में सम्भावित मिलावट होने के दृष्टिगत शनिवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कई क्षेत्रों में छापे मारे व नमूने लिए हैं। अधिकारियों के दलों ने थोक विक्रेता व वितरक, भंडारणकर्ता से सम्बन्धित कुल 25 से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इससे तेल का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान विशेश्वरगंज, कोयला बाजार, मच्छोदरी स्थित प्रतिष्ठानों से संदेह होने पर कुल 6 नमूनें (5 सरसो के तेल व 1 रिफाइन्ड सोयाबीन आयल) का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए नियमानुसार संग्रहित किये गये।  छापामारी कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, अवनीश कुमार सिंह, मानवेन्द्र कुमार सिंह, सुरेन्द्र प्रताप नारायण सिंह, सत्यराम यादव, राजू पाल, गोबिन्द यादव, महातिम यादव, रीता, बेबी सोनम, शीत कुमार सिंह, सहायक आयुक्त(खाद्य)/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन संजय प्रताप सिंह के निर्देशन में मौजूद रहे।

क्राइमब्रांच,वाराणसी का खुलासा,एन0डी0 तिवारी के हत्यारों को धर दबोचा

वाराणसी। थाना रोहनिया,ग्राम कुरहुआ में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एन0डी0 तिवारी को 5 गोली मारकर हत्या कर दी,जिसके बाद उनके भाई डीपी तिवारी की तहरीर के आधार पर थाना रोहनिया में धीरज पाण्डेय,नीरज पाण्डेय,दयानाथ पाण्डेय व दो अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।पुलिस प्रशासन की इलेक्ट्रानिक सर्विलांस कार्यवाही से तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक प्रापर्टी की खरीद फरोख्त करने में स्थानीय प्रापर्टी डीलर व अन्य लोगों के निगाह में आ गये। जिस कारण लोग अंदरूनी रंजिश व वैमनष्यता रखने लगे थे। इसी मध्य स्थानीय प्रापर्टी डीलर राजेन्द्र सिंह(राजन)निवासी कुसहाँ,मिर्जापुर भूमि विवाद के कारण तथा देवेन्द्र नारायण सिंह निवासी अखरी(प्रधानाध्यापक) जिनके पुत्र रमाशंकर(रिंकू) का नाम वर्ष 2018 में डब्लू मिश्रा की हत्या काण्ड के अनावरण में मृतक एन0डी0 तिवारी द्वारा पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग  से प्रकाश में आया था । जिस कारण रमाशंकर व देवेन्द्र नारायण सिंह एन0डी0 तिवारी से अंदरूनी रंजिश रखते थे। रमाशंकर सिंह, देवेन्द्र नारायण सिंह, आयुष शर्मा व राजन सिंह द्वारा मिलकर विवादित प्...

Followers