वाराणसी। थाना रोहनिया,ग्राम कुरहुआ में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एन0डी0 तिवारी को 5 गोली मारकर हत्या कर दी,जिसके बाद उनके भाई डीपी तिवारी की तहरीर के आधार पर थाना रोहनिया में धीरज पाण्डेय,नीरज पाण्डेय,दयानाथ पाण्डेय व दो अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।पुलिस प्रशासन की इलेक्ट्रानिक सर्विलांस कार्यवाही से तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक प्रापर्टी की खरीद फरोख्त करने में स्थानीय प्रापर्टी डीलर व अन्य लोगों के निगाह में आ गये। जिस कारण लोग अंदरूनी रंजिश व वैमनष्यता रखने लगे थे। इसी मध्य स्थानीय प्रापर्टी डीलर राजेन्द्र सिंह(राजन)निवासी कुसहाँ,मिर्जापुर भूमि विवाद के कारण तथा देवेन्द्र नारायण सिंह निवासी अखरी(प्रधानाध्यापक) जिनके पुत्र रमाशंकर(रिंकू) का नाम वर्ष 2018 में डब्लू मिश्रा की हत्या काण्ड के अनावरण में मृतक एन0डी0 तिवारी द्वारा पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से प्रकाश में आया था । जिस कारण रमाशंकर व देवेन्द्र नारायण सिंह एन0डी0 तिवारी से अंदरूनी रंजिश रखते थे। रमाशंकर सिंह, देवेन्द्र नारायण सिंह, आयुष शर्मा व राजन सिंह द्वारा मिलकर विवादित प्...
हम वाराणसी और पूर्वांचल के घटना का सबसे तेज़ और सबसे सटीक विश्लेषण करते है,