कछवा रोड,वाराणसी। दिन शुक्रवार गुड़िया
गांव के कोविड वैक्सिन कैंप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता व पुलिस के साथ की बदतमीजी तो पुलिस प्रशासन ने लिया आड़े हाथों।भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद को पदाधिकारी का रोब दिखाते हुए महिलाओं के साथ की धक्का मुक्की।जिसमें खुद को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार अवस्थी (झप्पू) व अरुण तिवारी बताया गया और स्वास्थ्य कर्मियों पर दबाव बनाते हुए कहा कि पहले भाजपा के लोगो को व उनके परिवार को वैक्सीन लगाया जाए। जिसपर की जनता ने विरोध किया तो पुलिस प्रशासन ने माहौल बिगड़ता देख दोनों को फटकार बाहर निकाल दिया उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने लाइन लगवा वैक्सिन कैंप को सफलता पूर्वक संपन्न किया।
Comments
Post a Comment