Skip to main content

Posts

Showing posts with the label new delhi

संतों के सम्मान में, हनुमान सेवा ट्रस्ट मैदान में!

नई दिल्ली। साध्वी स्वेता रेड्डी(अध्यक्ष हनुमान हिन्दू पार्टी)ने कहा कि संतों पर हमला उनके साथ दुर्व्यवहार और अपमानजनक घटनाएं पूरे भारत और सनातन समाज के लिए अपमानजनक है जिनका हर तरीके से हर मोर्चे पर और हर माध्यम से करारा जवाब देना जाना चाहिए। भारतीयता और सनातन परंपराओं और संस्कृति के वाहक इन संतों की रक्षा सुरक्षा और स्वाभिमान के संरक्षण का दायित्व निश्चित रूप से सनातन समाज के हर व्यक्ति का है। इसलिए मैंने संस्था हनुमान सेवा ट्रस्ट नाम से रजिस्टर्ड कर संतो की सेवा में समर्पित किया है। तो वहीं हनुमान सेवा ट्रस्ट की काउंसिल सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता तृषा चक्रवर्ती ने बताया कि ट्रस्ट के लिए हम काफी दिनों से मेहनत कर रहे है और आज जाके हमे सफलता प्राप्त हुई है और इस ट्रस्ट के माध्यम से हम पूरे भारत में साधु संतों पर होने वाले हमलों के संदर्भ में व्यवस्था एवं समाज के बड़े हिस्सों की चुप्पी सूक्ष्म एवम विस्तृत पड़ताल की मांग करेंगे। विगत कई दशकों से कला साहित्य सिनेमा जैसे माध्यमों द्वारा साधु संतों की नकारात्मक छवि लगातार प्रस्तुत की जाती रही जिसे अब सर्वाधिक संवेदनशीलता के साथ रोका जाना चाहिए...

Followers