Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उत्तर प्रदेश पुलिस

आवेश में चली गोली,बेरंग हुई होली

वाराणसी!मिर्जामुराद थाना क्षेत्र कछवा रोड स्थित,ठटरा गांव में आज सोमवार(होली) की सुबह एक शख्स ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।  ठटरा गांव निवासी शिव प्रकाश सिंह उर्फ (छुन्ना सिंह)(40) ने अपने लाइसेंसी पिस्टल को कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि सुबह होली का त्योहार मनाने के लिए घर से दोस्तों के साथ गांव में निकले। होली खेलने एवं लोगों से मुलाकात करने के दौरान ही बच्चों का फोन आया तो घर पहुंचे। इस दौरान वे दोनों बेटों से नोकझोंक के दौरान आवेश में आकर खुद को गोली मारी।शिव प्रकाश सिंह के पिता का कहना था की बेटा नशा में था जिस वजह से घटना हो गई तो वही क्षेत्र के लोगो का कहना था की शिव प्रकाश व उनके बेटों शुभम और सत्यम से गाय को लेकर कुछ पारिवारिक कहा सुनी हुई जिस वजह से शिव प्रकाश(छुन्ना) आग बबूला हो गए और आहत होकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। जिससे अति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद बच्चों एवं घायल के पिता माता ...

बैरिकेडिंग से सटी छात्र की बाइक,तो पुलिस ने छीना मोबाइल व हाथ मार निकाल ली गाड़ी की चाभी

मिर्ज़ामुराद। थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के बंगला चट्टी,राधा कृष्ण मंदिर निकट कुछ पुलिस कर्मियों की दिखी दबंगई। गुरुवार की दोपहर के.आई.टी में सीयूईटी परीक्षा स्थगित होने के बाद परीक्षा से लौट रहे दो बच्चे (भाई और बहन) को पुलिस ने रोक लिया तथा उनका मोबाइल हाथ से ले लिया। बच्चों के परिजन का कहना था कि बच्चे परीक्षा न होने से घर वापस लौट रहे थे कि उनकी बाइक बांस के बैरिकेड से छू गई। इतने पर वहां पर तैनात पुलिस वालों ने बच्चों को रोक गाड़ी की चाभी निकाल ली और मोबाइल भी छीन लिया और बच्चो को डराने लगे। बच्चों के चाचा का कहना था कि पुलिस ड्यूटी कम धौंस ज्यादा देती है इन्हे वेल मेंटेन होकर ड्यूटी करना नहीं आता ये बस इस चक्कर में रहते है की कहा से कोई फस जाए इनके चाय पानी का जुगाड हो जाए। वहीं मौके पर पुलिस बिना टोपी व बिना नेम प्लेट के वर्दी को पहनकर ड्यूटी करती दिखी जबकि हर थाने में सीसे के लिए सरकार ने अलग से खर्च कर रखा है ताकि पुलिस की वर्दी मेंटेन रहे,विभाग के बड़े अधिकारी इन्हे दिख जाए,तो सब सही हो जाता है इनका और जनता के सामने इनकी शर्ट की दो बटन तक खुल जाती है। ...

Followers