कछवाँरोड । वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार व हमारे प्रिय सांसद माननीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी व जिलाधिकारी वाराणसी का ध्यान किधर है दु:खी किसान इधर है। जल निकासी का पूर्णतया साधन न होने के कारण वाराणसी जिले के कई गावों का पानी नहीं निकल पाता है।
जिसकी वजह से अतिवृष्टि होने के कारण वाराणसी जिले की सेवापुरी ब्लाक के ग्राम सभा ठठरा न्याय पंचायत ठठरा व ग्राम ठठरा, बिहणा व गुडियाँ ,सिखडी खंदक ,बरकी, भोर कला,डोमैला,छतेरीमानापुर आदि गांवों के धान की फसल अतिवृष्टि हो जाने के कारण कुछ तो जलमग्न हो गया व और जो कुछ बचे हुए थे वह पानी में गिर कर सड़ गए जल जमा होने के कारण धान की फसल 80 फ़ीसदी फसल नष्ट हो गया । वही जिला पंचायत प्रत्याशी रह चुके श्याम बहादुर दुबे का कहना है कि ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार व राज्य सरकार व जिलाधिकारी वाराणसी को इन गांव के किसानों के दु:ख पर जरूर ध्यान देना चाहिए और इनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए और पानी निकास के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए किसी ना किसी तरह पानी के निकास का उत्तम व्यवस्था बनाना आवश्यक और न्याय संगत हैै। नहीं तो हर वर्ष इन किसानों की फसल इसी तरह नष्ट होते रहेंगे जिससे इनके जीविकोपार्जन में भारी संकट आ जाएगी।किसान श्याम बहादुर दुबे व ताड़केश्वर दुबे परमेश्वर दुबे राधेश्याम दुबे कृष्ण बहादुर दुबे सुभावती देवी तेज बहादुर दुबे गुड़िया देवी योगेश्वर दुबे राम नगीना दुबे अनंतराम दुबे सतीश दुबे श्याम बहादुर दुबे शेष धर दुबे चंद्र प्रकाश जयप्रकाश ओम प्रकाश ऋषि नारायण दुबे जय नारायण दुबे रविंदर उपाध्याय सुरेंद्र उपाध्याय देवेंद्र उपाध्याय योगेंद्र महेंद्र शैलेंद्र जोगेंद्र उपाध्याय हरि शंकर चौबे अक्षय वर बिंद जीत लाल बिंद कामेश्वरी बिंद बालेश्वर बिंद छेदी बेदी सुभाष दूरभाष बिंद रामजी दुबे भगवान जी दुबे खड़ा हो बढ़ा दो बिंद गिरजा बिंद चिंता बिंद पारस सिंह दिनेश सिंह जवाहर लाल बिंद आदि बहुत से लोगों के धान के खेत में आज ही पानी है पानी थोड़ा कम हो गया है।
~पत्रकार श्याम बहादुर दूबे
Comments
Post a Comment