Skip to main content

Posts

Showing posts with the label political

समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में भाग नहीं लेंगे आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां

Azam Khan सीतापुर जिला कारागार से करीब ढाई वर्ष बाद बाहर आने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां के तेवर अभी भी तल्ख हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां रविवार को लखनऊ में होने वाली समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे।  रामपुर,। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां रविवार को लखनऊ में होने वाली समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे। सोमवार से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नेता विधायक दल अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे से होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सीतापुर जिला कारागार से करीब ढाई वर्ष बाद बाहर आने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां के तेवर अभी भी तल्ख हैं। रामपुर सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां के साथ ही रामपुर की स्वार से विधायक उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में होने वाली पार्टी के विधायक तथा विधान परिषद सदस्यों की बैठक में शामिल नहीं होंगे। आजम खां और उनके बेटे अभी रामपुर में ही ...

वाराणसी : कतुआपुरा, विशेश्वरगंज क्षेत्र में खाद्य विभाग की छापेमारी, सरसों और रिफाइंड ऑयल के लिए गए छह नमूने

वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर कतुआपुरा, विशेश्वरगंज व मच्छोदरी क्षेत्र में खाद्य पदार्थ रिफाइन्ड सोयाबीन आयल, सरसो का तेल व अन्य खाद्य तेलों में सम्भावित मिलावट होने के दृष्टिगत शनिवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कई क्षेत्रों में छापे मारे व नमूने लिए हैं। अधिकारियों के दलों ने थोक विक्रेता व वितरक, भंडारणकर्ता से सम्बन्धित कुल 25 से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इससे तेल का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान विशेश्वरगंज, कोयला बाजार, मच्छोदरी स्थित प्रतिष्ठानों से संदेह होने पर कुल 6 नमूनें (5 सरसो के तेल व 1 रिफाइन्ड सोयाबीन आयल) का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए नियमानुसार संग्रहित किये गये।  छापामारी कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, अवनीश कुमार सिंह, मानवेन्द्र कुमार सिंह, सुरेन्द्र प्रताप नारायण सिंह, सत्यराम यादव, राजू पाल, गोबिन्द यादव, महातिम यादव, रीता, बेबी सोनम, शीत कुमार सिंह, सहायक आयुक्त(खाद्य)/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन संजय प्रताप सिंह के निर्देशन में मौजूद रहे।

Followers