Skip to main content

Posts

डाक घर,ठटरा द्वारा लगा कैंप लोगो को दी गई सुविधा तो वही पावर ग्रिड ठटरा ने भी बच्चो को प्रदान किए डिजिटल शिक्षा के उपकरण

कछवांरोड,वाराणसी। ग्राम ठटरा के नए डाक घर में आधार संबंधित अपडेट की सुविधा पोस्ट ऑफिस द्वारा दी गई बृहस्पतिवार को कैंप लगा 10:00 बजे से आधार संशोधन व छोटे बच्चो के आधार निशुल्क बनाए गए। वही पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधाओं को भी बताया गया,लोगो को डाक घर के उच्च अधिकारियों द्वारा पोस्ट ऑफिस की सुविधाओं के बारे में बताया गया वही सुकन्या योजना के तहत कई खाते भी खोले गए तो वही मौजूद सुनील बिंद ग्राम प्रधान,ठटरा ने भी अपना बीमा करवा लोगो को प्रेरित किया साथ ही ग्राम प्रधान ने पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता भी खुलवाया साथ ही उन्होंने ने पंडित श्याम बहादुर दूबे को भी धन्यवाद दिया की उन्होंने अपने प्रांगण में डाक घर को लाकर बड़ा ही अच्छा,नेक व सराहनीय कार्य किया है साथ में ग्राम प्रधान ठटरा ने डाक घर के उच्च अधिकारियों से 3000 सुकन्या योजना के तहत गांव की बच्चियों को लाभ दिलाने का वादा किया। डाक घर कैंप में सबसे पहले सिद्धू पाण्डेय 1.5 वर्ष ने अपना आधार बनवाया  कैंप में महिलाओं की भागिता अपने बच्चो को लेकर ज्यादा रही महिलाओं ने सुकन्या य...

उ0प्र0कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक का कृषि विज्ञान केंद्र पर एक दिवसीय दौरा __ __ __ पौधारोपण कर प्रकृति को बचाने का दिया संदेश

मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के कल्लीपुर ग्राम स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मे रविवार को उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ के महानिदेशक डॉक्टर संजय ने भ्रमण किया। साथ मे वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र पर पौधारोपण भी किया तथा केंद्र द्वारा किए जा रहे कृषि हितार्थ कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने केन्द्र की प्रशंसा करते हुए उच्च गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन, प्राकृतिक खेती, एकीकृत कृषि प्रणाली माडल को विकसित करने की सलाह दिया।  इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र रघुवंशी ने कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी की पिछले पाँच वर्षों की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए जनपद वाराणसी के किसानों के हित के लिए बकरी पालन, कस्टम हायरिंग केंद्र, हाई टेक नर्सरी, मधुमक्खी पालन एवं सिलाई मशीन की विभिन्न परियोजनाओं की माँग की। इस अवसर पर केंद्र के शस्य वैज्ञानिक डॉक्टर अमितेश, उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर मनीष, प्रसार वैज्ञानिक डॉक्टर राहुल, वैज्ञानिक बीज तकनीक श्री प...

मनबढो ने चालक की पिटाई, रूपए भी छीने

मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के गौर ग्राम (बंगलाचट्टी)स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम को मनबढो ने वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे एक पिकअप को रुकवा लिया और चालक से मारा पीट करने के साथ चालक का छाछट सौ रुपए छीन लिए व गाड़ी भी छतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार चालक रामबाबू यादव पुत्र पुनवासी यादव वाराणसी से अपने घर ग्राम चेरापुर थाना औराई जनपद भदोही जा रहा था कि बगलाचट्टी स्थित मिर्जामुराद फ्लाईओवर के पूर्वी छोर पर तीन युवकों ने गाड़ी को रुकवा कर चालक रामबाबू को गाली गलौज देने के साथ मारा पीटा। जेब मे रखे 66 सौ रुपय को भी निकाल लिए, चालक के विरोध करने पर मनबढ़ो ने गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। चालक रामबाबू थाने पहुच सोनू,मनोज,विनोद, के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पीड़ित रामबाबू की माने तो उसका कहना है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही, ना ही मुकदमा दर्ज कर रही। बताते चलें कि कुछ रोज पहले क्षेत्र के मोगलावीर गांव स्थित बेचू चौधरी ज्ञानदीप स्कूल के समीप इंटरमीडिएट के छात्र के ऊपर असलहा लिए नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया था जिसमें छात्र ने किसी प्रकार से अपनी जान बचाई थी।...

माल गोदाम में चोरी, हजारों रुपय का सामान साफ

 मिर्जामुराद। क्षेत्र के गौर ग्राम निवासी जीता प्रसाद के थाने वाली गली में स्थित लोहा लक्कड़ के गोदाम में शुक्रवार की सुबह दो बच्चे अंजलि व राजा बाबू घुस एक बोरी में लोहा एवं प्लंबररिंग का उपयोगी सामान ले कर भाग रहे थे कि गोदाम मालिक जीता ने रंगे हाथों बच्चो को पकड़ लिया। पूछताछ में बच्चों ने अपने साथ अन्य चार अज्ञात बड़े आदमियों को चोरी में संलिप्त बताया, जो पहले ही लगभग 5 कुंटल लोहा एवं प्लंबर का सामान चोरी कर ले गए थे, जिसकी अनुमानित कीमत चालीस हजार रुपय रही।  भुक्तभोगी ने थाने पर पहुंच चोरी के संदर्भ में तहरीर दिया।

अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (एजीसी) में प्रवेश शुरू, डेढ़ लाख रुपए तक की मिलेगी स्कॉलरशिप- पूरे उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए विदेशों में अध्ययन के विकल्प : दैनिक दर्पण वाराणसी

वाराणसी। सिगरा स्थित आर के होटल में   अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (एजीसी), अमृतसर की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई मुख्य अतिथि प्रोफेसर जी सी जायसवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर हीरालाल द्विवेदी जी ने की  अपने नए शैक्षणिक प्रवेश सत्र 2022-23 में प्रवेश प्रारंभ हो गये हैं, जिसमें बनारस समेत उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए 1.5 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप के साथ अच्छी कंपनियों में प्लेसमेंट भी मुहैया करवाया जाएगा। यह बात एजीसी के डीन कैंपस रिलेशस डॉ गौरव तेजपाल ने सोमवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि एजीसी ने वाराणसी आधारित स्मार्ट एडुवर्सिटी के साथ टाइअप किया है। स्मार्ट एडुवर्सिटी के डायरेक्टर गोविन्द कुमार सिंह ने बताया कि बनारस समेत उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स को स्मार्ट एडुवर्सिटी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाने पर डेढ़ लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप मिल सकेगी।  डॉ. तेजपाल ने बताया कि एजीसी को नैक द्वारा ए ग्रेड की श्रेणी में मान्यता प्राप्त है। एजीसी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा ऑटोनोमोउस स्टेटस से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने ...

छज्जा निकालने के विवाद में दबंगों ने युवक का सर फोड़ा

दैनिक दर्पण : वाराणसी  चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र के साईं गांव में दो पट्टीदारों में छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद में ईंट और डंडे से वार कर एक युवक का सर फोड़ दिया। जानकारी के अनुसार साईं गांव में धोबियांन बस्ती में बचई कन्नौजिया और बच्चे लाल कन्नौजिया का घर है। बचई का आरोप है कि शनिवार की शाम जब वह और उनका पुत्र सुनील कन्नौजिया अपने दुकान से घर पहुंचे तो बच्चेलाल उनके जमीन में अपना छज्जा निकाल रहे थे। जिस पर सुनील ने मना किया तो बच्चे लाल के तीन लड़के अनिल कन्नौजिया, अशोक व सिंटू उन्हे गाली गलौज देने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और तीनों आरोपियों ने ईंट और डंडे से सुनील पर हमला कर दिया,जिससे सुनील कन्नौजिया का सर फट गया और दांत टूट गया। अनिल कन्नौजिया पिछले पंचायत चुनाव में प्रधान पद का प्रत्याशी बताया जा रहा है।मौके पर पहुंचे सुनील के परिवार वालों ने उसे बचाकर निकालते हुए चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां घायल युवक को 11 टांके लगे। मेडिकल कराने के बाद रविवार को तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

राजातालाब में खुला यनीमार्ट ग्रीन

वाराणसी/ राजातालाब बाजार में यूपीएल की ओर से यूनिमार्ट ग्रीन केंद्र की स्थापना हुई। इस केंद्र का उद्घाटन एपीडा के रीजनल प्रमुख सीबी सिंह तथा यू पी एल के महाप्रबंधक सुंदर बालासुब्रमण्यम ने किया। केंद्र के माध्यम से किसानों को टिकाऊ खेती के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। केंद्र पर ड्रोन भी उपलब्ध होगा जिसके माध्यम से किसान अपने खेतों में छिड़काव कर सकेंगे।    कृषि संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एपीडा के रीजनल प्रमुख सीपी सिंह ने कहा कि बदलते समय में किसानों को तकनीकी का प्रयोग करना होगा।कहा कि किसानों के उत्पाद अब वाराणसी और आसपास के जनपदों से विदेश निर्यात होने लगे हैं।कहां की इस कार्य को एपीडा के माध्यम से क्षेत्र के प्रगतिशील किसान कर रहे हैं‌।   मुंबई से आए यूपीएल के महाप्रबंधक डा सुंदर बालासुब्रमण्यम कहां की किसानों को परंपरागत तरीके छोड़कर तकनीकी अपनाना होगा। कहा कि बदलते पर्यावरण और वर्तमान प्राकृतिक वातावरण में खेती करने के तरीके भी परिवर्तित करने होंगे। कहा कि अब ड्रोन का प्रयोग कृषि में किया जा रहा है।   उद्घाटन में क्षेत्र के कि...

के वी के पर किसानों के सफलता का सजीव प्रसारण

मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के कल्लीपुर ग्राम स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, में भारतीय क़ृषि अनुसंधान परिषद के 94 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 हजार किसानों की सफलता की कहानी का सजीव प्रसारण केन्द्र पर किया गया और पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण जिसका विषय "कटाई उपरांत फल व सब्जियों का प्रबंधन" संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न  गांव जैसे कि परमंदापुर, कल्लीपुर, इंदरपुरी आदि के लगभग 20 प्रशिक्षणार्थी ने भाग लिया। कार्यक्रम में गृह वैज्ञानिक डॉ प्रतिक्षा सिंह के द्वारा विभिन्न जैम, स्क्वैश, अचार आदि बनवाया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने की । उन्होंने फलों व सब्जियों की उपयोगिता बताया और कहा की कटाई उपरांत प्रबंधन से सब्जियों व सब्जियों को मौसम न होने पर भी उपलब्धता बनाई जा सकती है। मौसमी फल की पोष्टिकता को बिना मौसम के पाना भी आसान है अगर कटाई उपरांत प्रबंधन को अपनाया जाए। इसके लिए किसानों क...

के.वी.के की प्रेरणा से किसान स्थापित कर रहे बकरी फार्म

 मिर्जामुराद । स्थानीय क्षेत्र के कल्लीपुर गाँव स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र रघुबंशी के नेतृत्व में वैज्ञानिक दल ने अराजीलाइन विकासखंड के मेहंदीगंज विकासखंड का भ्रमण कर बकरी पालन इकाई का उद्घघाटन किया। केंद्र से प्राप्त प्रशिक्षण एवं प्रेरणा उपरांत मेहंदीगंज गाँव के किसान लालमन ने वैज्ञानिक बकरी की इकाई स्थापित की है। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र रघुवंशी ने गाँव के किसानों को बकरी फार्म पर जानकारी देते हुए बताया कि आवास प्रबंधन, बकरी पालन व्यवसाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । क्योंकि बकरियों को रात में भी रहने, सुरक्षा के लिए अन्य घरेलू पशुओं की तरह घर की आवश्यकता होती है, जिससे उन्हें प्रतिकूल जलवायु, ठंड, धूप आदि से बचाया जा सके। कुछ लोग अपनी बकरियों को अन्य घरेलू पशुओं जैसे गाय, भेड़ आदि के साथ रखते थे। यहां तक कि कुछ क्षेत्रों में, लोग अपनी बकरियों को पेड़ों के नीचे रखते थे।लेकिन अगर आप एक लाभदायक वाणिज्यिक ...

गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर हजारो श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मिर्जामुराद । क्षेत्र के श्यामा माता मंदिर पर बुधवार के दिन गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दसको से होता चला आ रहा है। वैश्विक महामारी करोना के दृष्टिगत पिछले 2 साल के आयोजन को स्थगित कर दिया गया था । स्थिति सामान्य होने के साथ इस वर्ष पुनः कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर परम् श्रद्धेय स्वामी आत्मानन्द महाराज जी के दिव्य चरण में हजारों श्रद्धालु व शिष्य गण ने अपने शीश नवा आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात महामहोत्सव मे लगे भंडारे मे जा प्रसाद भी ग्रहण किया। पूरे आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। उत्तर प्रदेश के साथ साथ मध्य प्रदेश, बिहार,पश्चिम बंगाल आदि प्रांतों से श्रद्धालु आकर अपने गुरु जी के दिव्य दर्शन किए। इस मौके पर चंद्रशेखर बिंद, विनोद गुप्ता, अशोक मिश्रा, नीलेश त्रिपाठी,दीपक गुप्ता,कामेश,अश्वनी गुप्ता,तिलकधारी चौबे,अमित गुप्ता आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रेमिका ने भरे पंचायत में प्रेमी का चप्पलों से की धुनाई-- दैनिक दर्पण, ( वाराणसी )

मिर्जामुराद । क्षेत्र के एक गाँव मे सोमवार को विवाहित दो बच्चों का बाप जो पद में जीजा लगता है। प्रेम परवान चढ़ा तो सम्पर्क में रहने वाली विवाहिता साली को एक पखवाड़े पहले भगा ले गया। इधर परेशान परिजनों ने दबाव बनाया तो दोनों प्रेमी, प्रेमिका वापस लौट आये। इसके मद्देनजर आयोजित पंचायत में प्रेमिका अपने प्रेमी जीजा के साथ रहने पर अड़ी रही। वही अपने दो बच्चों सहित मौजूद पत्नी के सामने ही प्रेमी अपने प्रेमिका साली व पंचो के बीच माफी मांगने लगा और कहने लगा मुझसे गलती हो गई। इस एकतरफा प्यार से झल्लाई प्रेमिका सबके सामने ही अपने प्रेमी जीजा का चप्पलों से जमकर धुनाई के साथ ही रोने चिल्लाने लगी और आरोप लगाई की मुझे बहला फुसलाकर तीन अदद रकम भी ऐठ लिया है। इस दरम्यान पंचायत में शादी शुदा होने के नाते प्रेमी को अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहने तथा प्रेमिका से ऐंठे गए रकम व प्रेमिका के अन्यत्र होने वाले शादी का खर्च वहन करने के निर्यण पर घण्टो माथापच्ची चलता रहा। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस ने बीच बचाव किया। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसपी ग्रामीण ने की अधिकारियों संघ बैठक : दैनिक दर्पण (वाराणसी)

मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के थाने परिसर में सोमवार की शाम एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने आगामी सावन मास के सन्दर्भ मे एडिशनल एसपी ग्रामीण, एडीएम प्रशासन, एसडीएम राजातालाब, सीओ ट्रैफिक, सीओ बड़ागांव व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान श्रावण मास में बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने हेतु जाने वाले कांवरियों के रुट(पथ)को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान एसपी ग्रामीण ने बताया कि कांवरियों को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार से यातायात अवरुद्ध ना हो,रूट डायवर्जन पर चर्चा करते हुए बताया कि ओवर ब्रिज अंडरपास पर ब्रैकेटिंग पॉइंट बनाया जाए ताकि काँवरिया लेन में कोई भी वाहन घुसने ना पाए। ताकि काँवरियों सहित किसी भी राहगीर को सावन में कोई दिक्कत न हो।  इसके अतिरिक्त कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, कूड़ा दान , पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल हेल्थ कैंप, आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। बताते चले सावन में प्रयागराज से काँवरिया लाखो की संख्या में जल लेकर श्री बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने आते है उस समय हाईवे का उत्तरी ...

श्रमिकों के सुरक्षित अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन पर एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

मिर्ज़ामुराद। थाना क्षेत्र रूपापुर स्थित विधान बसेरा होटल में सामुदायिक निगरानी समिति, मीरजापुर व भदोही और मानव संसाधन एवं महिला विकास संसथान के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार के दिन सुरक्षित अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन के मुद्दे पर स्टेकहोल्डर्स की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मीरजापुर व भदोही के अध्यापक, व्यवसायी, समाज सेवी, डाक्टर्स, आशा, आंगनबाडी, और क्षेत्रीय प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं की उपस्थिति सक्रिय रूप से रही। कार्यशाला में विषय स्थापना करते हुए डॉ राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि अनेको सरकारी व्यवस्थाओ और तकनीति सुविधाएं होते हुए भी तमाम गरीब और कम पढ़े लिखे लोग विदेश में नौकरी पाने के चक्कर मे अपंजीकृत एजेंट का शिकार हो जाते हैं और तमाम केसों में कर्ज में फंस जाते है और शोषण का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में समाज के प्रत्येक तबके की जिम्मेवारी है कि प्रवासित हो रहे श्रमिको की यथासंभव सहायता करें, उनको शिक्षित और जागरूक करें। कार्यशाला में खाड़ी देशों से लौटे हुए श्रमिकों ने अपने अनुभव भी साझा किया, और कहा कि केवल अशिक्षित ही नही प...

कृषि विज्ञान केंद्र, व एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 मिर्जामुराद । क्षेत्र के कल्लीपुर स्थित केवीके पर मंगलवार के दिन कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी एवं एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में “खाद प्रसंस्करण, वर्मी कम्पोस्ट एवं नैनों यूरिया” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री किसान चंद्रशेखर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक कृषि- महेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर ए.के. सिंह -उप निदेशक कृषि एवं ज़िला कृषि अधिकारी डॉक्टर अश्वनी कुमार सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र रघुवंशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र द्वारा खेती किसानी में किए जाने वाले प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं परीक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए किसानो को केंद्र से जुड़ने का आह्वान किया। संयुक्त निदेशक कृषि डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए वृक्षरोपण करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने केंद्र को इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु शुभकामना दिया। अध्यक्षयी संबोधन करत...

कछवा रोड चौकी इंचार्ज नहीं मानते मुख्यमंत्री का आदेश

 मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के कछवा रोड चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के ब्रिज के नीचे रोड पर तमाम ठेले वाले, फल,जूस, व कई गाड़ियों पर सोडा पानी की दुकान को लगा कर अतिक्रमण जैसी हालात उत्पन्न कर दिया गया है। राहगीरों को आने-जाने में परेशानी उत्पन्न हो रही है।साथ ही ब्रिज के नीचे वाहन पार्किंग भी की जा रही है पुलिस सब कुछ देखते हुए भी आंख बंद करे हुए है कुछ सप्ताह पूर्व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध मे सख्त आदेश दिए थे। जिसकी धज्जिया कछवा रोड चौकी द्वारा उड़ाई जा रही है। ~ब्यूरो वाराणसी  

योग-प्राचीनकाल से भारतीय आध्यात्मिक संचेतना का केन्द्र रहा हैं-नील रतन पटेल ( विधायक) ' दैनिक दर्पण: वाराणसी '

मिर्ज़ामुराद (दैनिक दर्पण -वाराणसी) : मंगल वार की सुबह सेवापुरी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिर्जामुराद गौर के स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रांगण में भाजपा के राजातालाब मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा योग दिवस मनाया गया।  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवापुरी विधानसभा के विधायक श्रीमान नीलरतन सिंह पटेल जी व बतौर विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष श्रीमान सुरेश सिंह जी, कार्यक्रम के योग गुरु द्वय पूर्व प्रधानाचार्य किसान इण्टर कालेज श्रीमान सुरेश सिंह गौतम जी व जिला कार्यसमिति सदस्य व भाजपा नेता उपेन्द्र प्रताप सिंह जी एवं आर एस एस के जिला व्यवस्था प्रमुख श्रीमान मुकेश गुप्ता जी द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया गया, इस दौरान योग कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री श्रीमान प्रेम नारायण पटेल जी, मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बिंद जी, , मण्डल महामंत्री सत्येन्द्र सिंह नाग‌उर्मी जी, मण्डल उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जी, शिवधनी पटेल जी, मण्डल कोषाध्यक्ष भानू प्रताप बिंद जी,मण्डल मंत्री शतीश विश्वकर्मा जी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष विशाल वेनवंशी जी, भाजयुमो मण्ड...

गौ आश्रय स्थल का उप जिलाधिकारी राजातालाब ने निरीक्षण के बाद किया गौ पूजन

चर्चा का विषय सेवापुरी,ठटरा। अस्थाई गौ आश्रय स्थल ग्राम ठटरा(जिला वाराणसी) का निरीक्षण किया गया जहां कुल 70 पशु गौ वंश मिले, वहां के भूषा घर में लगभग 46 कुंतल भूषा एवम अबतक कुल 59 कुंतल भूषा दान में पाया गया, उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अभिलेखों की जांच की गई,साफ सफाई की व्यवस्था भी वहां अच्छी दिखी,वही गांव के प्रधान सुनील बिंद,पशु चिकित्सा अधिकारी सेवापुरी,वेटनरी फार्मासिस्ट संतोष सिंह,ग्राम सचिव विनय सिंह व अन्य अधिकारी लोगो मौजूद रहे  गौ पूजन व वृक्षारोपण भी किया गया। ~ब्यूरो वाराणसी आस पास की खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े नीचे दिए हुए follow बटन को दबाएं दैनिक दर्पण 

धान की चयन उन्नतशील प्रजाति का हो (दैनिक दर्पण : वाराणसी )

मिर्ज़ामुराद वाराणसी (दैनिक दर्पण: वाराणसी) । स्थानीय क्षेत्र के कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र रघुवंशी जी के दिशा निर्देश में केंद्र के बीज प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह ने बताया की धान की नर्सरी की बुवाई चल रही है। किसान भाई धान की उन्नतशील प्रजाति का चयन कर नर्सरी डालें। धान की शीघ्र पकने वाली प्रजातियों में नरेंद्र 118, नरेंद्र 80, नरेंद्र एक, नरेंद्र 97, मालवीय धान 2, नरेंद्र लालमति, सीओ 51, मध्यम देर से पकने वाली प्रजातियों में पंत धान 4, सरजू 52, पंत धान 10, मालवीय धान एक, मालवीय धान 36, नरेंद्र धाम 2064, नरेंद्र धान 2065, देर से पकने वाली प्रजातियों में महसूरी, सांभा म हसूरी, शियाट्स धान 3 तथा सुगंधित धान की प्रजातियों में टाइप 3, कस्तूरी, पूसा बासमती 1, तारावडी बासमती, बासमती 370, नरेंद्र सुगंध, पूसा बासमती 1637, पूसा बासमती 1692, पूसा बासमती 1728, उस रिले क्षेत्रों हेतु ऊसर धान 1, नरेंद्र ऊसर धान 2, नरेंद्र ऊसर धान 3, सीएसआर 10, सी एस आर 30, सी एस आर 36, सीएसआर 13, नरेंद्र ऊसर धान 2008, नरेंद्र ऊसर धान ...

पीस कमेटी का आयोजन,अमन और शांति रहे बरकरार - एसडीएम (राजातालाब)

मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के मिर्ज़ामुराद थाने परिषर मे बृहस्पतिवार के दिन पीस कमेटी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता उपजिलाअधिकारी राजातालाब ने किया  बैठक मे दोनों समुदाय( हिंदू व मुस्लिम ) के लोग शामिल हुए उपजिलाधिकारी ने बताया कि आप सब किसी भी प्रकार का विवादित धार्मिक बयान देने से बचें शांति व्यवस्था आपने क्षेत्रों में, गांव में,कस्बों में, कायम रखें सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप फेसबुक, मैसेंजर,व अन्य प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार के धार्मिक, जातीय, सामुदायिक, विवादित मैसेज को आगे फॉरवर्ड ना करें। किसी के बहकावे में ना आये। हुड़दंग और अफवाह फैलाने पर पुलिस की नजर रहेगी। वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा की अफवाहों से बचने की जरूरत है आप सभी अपने घर के अगल-बगल अमन और शांति बनाए रखने के लिए लोगों के बीच संवाद स्थापित करें।किसी भी प्रकार के विवादित बयान जो समाज में विष घोलने का काम करें ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।  बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी व थाना प्रभारी समेत उप निरी...

पर्यावरण का अब और हनन मनुष्यों के लिए खतरा बन सकता है

औद्योगिक विकास का फायदा तो सिर्फ मनुष्य वर्ग ही उठा रहा है लेकिन उससे क्षति बाकी सारे प्राणियों की हो रही है चाहे हम वन्यजीवों की बात करें या फिर पेड़ पौधों की बात करें यहां तक कि निर्जीव धरती जल वायु अग्नि और आकाश के तत्व भी उससे प्रदूषित हो रहे हैं । जब से दुनिया में उद्योग क्रांति आई है मिट्टी दूषित होती चली जा रही है उसका उपजा ओपन दूषित केमिकल वेस्ट के मिलने के कारण कम होता चला जा रहा है मिट्टी के दूषित होने का दूसरा सबसे बड़ा कारण है पेड़ों की अंधाधुंध कटाई वनों के अभाव में मिट्टी बरसात में बहकर नदी और फिर उसके बाद नदी से होते हुए समुद्र में पहुंच जाती है जिससे समुद्र को भी अच्छी खासी चोट पहुंची है । एक समुद्र विशेषज्ञ के अनुसार हम आज के समय में 400 टॉर्क ऑन समुद्र में खो चुके हैं, मतलब यह है की यहां जीवन नहीं बचा, दुनिया किस सारे समुद्र में मनुष्य चयनित कचरा जो फेंका जा रहा है उससे जल प्रदूषण और जल जीवो पर हो जो प्रभाव पड़ रहा है वह भी भारी क्षति का कारण है ।  समुद्र पूरे कार्बन उत्सर्जन को 60% तक सुख तथा पर प्रदूषण के दुष्प्रभावों से उसकी क्षमता घट गई है । अब सोच...

Followers