Skip to main content

कृषि विज्ञान केंद्र, व एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


 मिर्जामुराद । क्षेत्र के कल्लीपुर स्थित केवीके पर मंगलवार के दिन कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी एवं एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में “खाद प्रसंस्करण, वर्मी कम्पोस्ट एवं नैनों यूरिया” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री किसान चंद्रशेखर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक कृषि- महेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर ए.के. सिंह -उप निदेशक कृषि एवं ज़िला कृषि अधिकारी डॉक्टर अश्वनी कुमार सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र रघुवंशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र द्वारा खेती किसानी में किए जाने वाले प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं परीक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए किसानो को केंद्र से जुड़ने का आह्वान किया। संयुक्त निदेशक कृषि डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए वृक्षरोपण करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने केंद्र को इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु शुभकामना दिया। अध्यक्षयी संबोधन करते हुए पद्मश्री किसान चंद्रशेखर सिंह ने जैविक खेती के प्रति किसानो को जागरूक करते हुए गुडवत्तायुक्त उत्पाद तैयार करने की बात कही। डॉक्टर सिंह ने फूल के किसान गुलाब पटेल का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने एक एकड़ की फूल की खेती से पाँच लाख की आय प्राप्त किया है। धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक कृषि डॉक्टर ए.के. सिंह ने करते हुए केंद्र के वैज्ञानिको को ढेर सारी शुभकामना व्यक्त किया तथा पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी के प्रति सचेत किया। मंच संचालन केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नवीन सिंह ने किया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक/ कर्मचारी श्रीप्रकाश, डॉक्टर मनीष, डॉ. अमितेश, डॉ. राहुल, डॉ. प्रतीक्षा, राणा पीयूष, अरविंद गौतम एवं नागेन्द्र सहित कुल 75 किसानो ने प्रतिभाग किया।






~ब्यूरो वाराणसी

Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

सेमिनार,कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह संपन्न

मैन ऑफ़ टाइम-अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा "एक शाम : भारत रत्न कवि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम" " कालजयी अमर कवि अटल बिहारी वाजपेयी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत" - कवि संदीप कपूर वक़्तनाम  " राष्ट्र नायक अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान-2024" से साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी हुए सम्मानित          " बहुत जला.. वह दीया.. बुझ गया। अज़ीज़ था .. मसीहा .. उठ गया।।"      - कवि संदीप कपूर वक़्तनाम  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री कवि अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती.. जन्म शताब्दी पर मैन ऑफ़ टाइम-विश्व़ सुरक्षा अभियान..अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के तत्वावधान में 139 वॉं आयोजन : एक शाम - भारत रत्न कवि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम.. सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह संस्थापक-अध्यक्ष कवि संदीप कपूर वक़्तनाम की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने 25 दिसंबर शाम 07 बजे अंतर्राष्ट्रीय पटल गूगल मीट पर जय भारत - जय जगत उदघोष और गुरु वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन गीत गाया - "कवि अटल बिहारी वाजपेयी...