मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के गौर ग्राम (बंगलाचट्टी)स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम को मनबढो ने वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे एक पिकअप को रुकवा लिया और चालक से मारा पीट करने के साथ चालक का छाछट सौ रुपए छीन लिए व गाड़ी भी छतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार चालक रामबाबू यादव पुत्र पुनवासी यादव वाराणसी से अपने घर ग्राम चेरापुर थाना औराई जनपद भदोही जा रहा था कि बगलाचट्टी स्थित मिर्जामुराद फ्लाईओवर के पूर्वी छोर पर तीन युवकों ने गाड़ी को रुकवा कर चालक रामबाबू को गाली गलौज देने के साथ मारा पीटा। जेब मे रखे 66 सौ रुपय को भी निकाल लिए, चालक के विरोध करने पर मनबढ़ो ने गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। चालक रामबाबू थाने पहुच सोनू,मनोज,विनोद, के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पीड़ित रामबाबू की माने तो उसका कहना है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही, ना ही मुकदमा दर्ज कर रही। बताते चलें कि कुछ रोज पहले क्षेत्र के मोगलावीर गांव स्थित बेचू चौधरी ज्ञानदीप स्कूल के समीप इंटरमीडिएट के छात्र के ऊपर असलहा लिए नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया था जिसमें छात्र ने किसी प्रकार से अपनी जान बचाई थी। क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों से लोगो में भय व्याप्त है
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment