Skip to main content

Posts

भारत का संचयी टीकाकरण कवरेज 192.26 करोड़ को पार करता

COVID - 19 टीकाकरण अद्यतन - दिन 491 भारत का संचयी टीकाकरण कवरेज 192.26 करोड़ को पार करता 21मई शाम 7 बजे तक 12 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक प्रशासित (21 मई 2022 8:41 PM न्यूज एजेंसी दिल्ली द्वारा) भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज 192.26 करोड़ (192,26,89,677 ) को पार कर गया है। आज शाम 7 बजे तक 12 लाख से ज्यादा (12,62,217) वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं । आज देर रात तक दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जनसंख्या प्राथमिकता समूहों के आधार पर अलग किए गए टीके की खुराक का संचयी कवरेज इस प्रकार है: संचयी वैक्सीन खुराक कवरेज एचसीडब्ल्यू पहली खुराक _ 10406505 दूसरी खुराक _ 10034222 एहतियाती खुराक 5105200 एफएलडब्ल्यूएस पहली खुराक _ 18418198 दूसरी खुराक _ 17573554 एहतियाती खुराक 8383617 आयु समूह 12-14 वर्ष पहली खुराक _ 32837038   दूसरी खुराक _ 13998511 आयु समूह 15-18 वर्ष पहली खुराक _ 59181090   दूसरी खुराक _ 44784320 आयु समूह 18-44 वर्ष पहली खुराक _ 556843965 दूसरी खुराक _ 487096613 एहतियाती खुराक 582878 आयु समूह 45-59 वर्ष पहली खुराक...

वाराणसी : गाजी मिया की शादी कल, धूम-धाम से निकलेगी बारात, दो साल बाद होगा मेले का आयोजन

वाराणसी। सैयद सालार मसूद गाजी की शादी रविवार 22 मई को सलारपुर स्थित मजार पर होगी। इसके पहले जैनपुरा से बारात उठकर गाजी मिया की मजार पर पहुंचेगी। कोरोना काल में दो साल तक इस आयोजन के स्थगित होने के बाद कल होने वाले आयोजन को लेकर अकीदतमंदों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मजार के खादिम के अनुसार कल दो साल बाद गाजी मिया का प्रसिद्द मेला लगाया जाएगा, जिसमे सभी धर्म के अकीदतमंद पहुंचेंगे और अपनी मन्नत मांगेंगे। गाजी मिया की मजार के खादिम मुमताज शाह ने बताया कि परम्परा के अनुसार रविवार 22 मई को गाजी मिया की शादी होगी। इस आयोजन के उपलक्ष्य में मेला लगाया जाएगा जिसकी तैयारी ज़ोरों से चल रही है। उन्होंने बताया कि परम्परा के अनुरूप सभी चीजें अलई शहीद और गाजी मिया की मजार के बीच होगा और इस दौरान मेला भी आयोजित होगा। मुमताज ने बताया कि गाजी मिया की बारात जैनपुरा काली चौमुहानी से निकलकर कमालपुरा, जमलाऊद्दीनपुरा, बाकरकुआं, कबड्डीदुआर होते हुए मजार पहुंचेगी जहां शादी संपन्न कराई जायेगी। वहीं मुमताज ने बताया कि पुलिस प्रशासन की चौकसी आज से ही शुरू हो गयी है। सुबह 6 बजे से ही एसओ साहब...

चर्चित महिला ठेकेदार नीतू त्रिपाठी पर गोली चलाने के मामले में आरोपियों को कोर्ट ने किया तलब

वाराणसी। चर्चित महिला ठेकेदार नीतू त्रिपाठी पर सन 2018 में हुई फायरिंग के मामले में कोर्ट ने आरोपियों को तलब किया है। एडीजे-6 सियाराम चौरसिया की अलादत ने नीतू त्रिपाठी पर गोली चालाने के मामले में अभियुक्त राजेश प्रसाद सिंह, कृपाशंकर राय और जैलेन्द्र राय को 28 मई 2022 को कोर्ट में हाजिर रहने का हुक्म सुनाया है। इन पर सन 2018 में लंका थाने में 307, 504, 506 और 120B आईपीसी में केस दर्ज हुआ था।  गौरतलब है कि सितंबर 2018 में नीतू पर जमीन के एक विवाद में नंद नगर कॉलोनी में बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में नीतू और उनका ड्राइवर घायल हो गया था। रोहनिया और मंडुवाडीह के बीच एक भूमि के विवाद में नीतू पर गोली चली थी। नीतू त्रिपाठी प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में रवींद्र मौर्या की पार्टनर हैं। रविंद्र मौर्या की पत्नी ने भी नीतू पर प्रॉपर्टी हड़पने के लिए पति की हत्या कराने का आरोप लगाया था। उन्होंने आला अधिकारियों से भी शिकायत की थी।  बता दें कि निराला नगर शिवपुरवा निवासी कृपाशंकर राय ने वैशाली रियल स्टेट लिमिटेड के निदेशकों-फुलवरिया, कैंट के रवीन्द्र मौर्य के अलावा नीतू...

BLW : आतंकवाद विरोधी दिवस पर महाप्रबंधक अंजली गोयल ने दिलाई अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में महाप्रबंधक अंजली गोयल की अध्यक्षता में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक अंजली गोयल ने प्रशासन भवन के मुख्य द्वार पर बरेका के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को शपथ ग्रहण करायी।  महाप्रबंधक अंजली गोयल ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है और निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं। इस अवसर पर महाप्रबंधक अंजली गोयल ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया की आतंकवाद एवं हिंसा के कारण जनता को हो रही तकलीफों तथा राष्ट्रीय हितों पर हो रहे प्रतिकूल प्रभावों के बारे में समाज को जागृत करने एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।  आतंकवाद विरोधी दिवस युवाओं को आतंकवाद और हिंसा से...

वाराणसी : भेलूपुर पुलिस ने पॅाक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

वाराणसी। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलूपुर थाना पुलिस ने पॅाक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।  इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त दुबे ने बाताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुनील कुमार (19) निवासी वाराणसी को सुदामापुर तिराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/323/506/452/384 के तहत आवश्यक कारर्वाई कर रही है।       गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त दुबे, सब इंस्पेक्टर अजय वर्मा, कांस्टेबल संदीप सिंह, कांस्टेबल विवेकानन्द, कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल कपिल देव ने भूमिका निभाई।

पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के सदस्यों संग की अहम बैठक

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने अपने कैम्प कार्यालय पर शनिवार की सुबह एक आवश्यक बैठक की। इस बैठक में अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के मेम्बरान उपस्थित हुए। इस दौरान सीपी ने उनसे अपील की कि वो अपने लोगों से अपील करें कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर की शान्ति व्यवस्था में सहयोग करे  इस बैठक में अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के सचिव मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, ज्वाइंट सेक्रेटरी एमएस यासीन और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।  पुलिस कमिश्नर ने इस बैठक में कहा कि आने वाले महीनों में कई त्यौहार और मेले पड़ने वाले हैं। ऐसे में सभी को सौहार्द और अमन-चैन से इसे सकुशल संपन्न करवाना है। मुहर्रम और सावन को देखते हुए सीपी ने सभी से गहन विचार विमर्श किया। उन्होंने सभी से कहा कि शहर की कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें और अपनी कौम के लोगों को भी इस बात के लिए निर्देशित करें।  पुलिस कमिश्नर ने इस बैठक में कहा कि जो लोग भी अफवाह फैलाएंगे उनके विरुद्ध और जो लोग कानून को हाथ में लेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। लोगों से अपील करें कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें।

एक नजर में पर्यटक देख सकेंगे काशी की झलक, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों के साथ बनारसी व्यंजनों का भी ले सकेंगे लुप्फ

वाराणसी। अब वाराणसी आए सैलानियों को शहर के प्रमुख स्थानों की जानकारी के लिए भटकना नही पड़ेगा। अब एक नजर में ही पर्यटक काशी की झलक देख सकेंगे, साथ ही शहर के महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। जी हां दरअसल, योगी सरकार दशाश्वमेध घाट पर वर्षो से पड़े ख़ाली स्थान पर दशाश्वमेध भवन (टूरिस्ट प्लाजा) के रूप मार्केट विकसित कर रही है। जहां थ्री डी स्कल्पचर मैप लगाया जाएगा, जिससे एक नजर में देख कर आप वाराणसी के महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। साथ ही यहां बनारसी व्यंजनों समेत शहर की ख़ास उत्पाद मिलेंगे।  बता दें कि योगी सरकार निर्माणाधीन दशाश्वमेध भवन में थ्री-डी स्कल्पचर मैप लगाएगी। जिस पर काशी के अर्धचंद्राकार घाट, भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम ,एतिहासिक बेनिया बाग़ व टाउन हाल, मानमंदिर वेधशाला, नेपाली मंदिर, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेण्टर, नमो घाट का नमस्ते स्कल्पचर, लाइब्रेरी ,ट्रॉमा सेण्टर, मारवाड़ी अस्पताल समेत वाराणसी की कई आइकोनिक इमारते होंगी।  स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने बताया कि दशाश्वमेध भवन में करीब 7.5 मीटर बाई 3.0 मीटर का एक थ्...

आशा ट्रस्ट व लोक समिति के बैनर तलें बांटे गए सेनेटरी पैड

ट्रस्ट व समिति के चलाए अभियान में, गूंज ऊंठे नारे   माहवारी को पाप न समझो, घर की लक्ष्मी को श्राप न समझो   राजातालाब/रोहनियाँ   : आशा ट्रस्ट व लोक समिति द्वारा चलाया जा रहा माहवारी स्वच्छता अभियान जिसमे आराजी लाईन के असवारी,बीरभानपुर,चंदापुर,घमहापुर, गौरा,पयागपुर,भीखमपुर,कृष्णानगर,देउरा,बढ़ैनी,दाऊदपुर और मातलदेई गाँव में  महिलाओं एवं लड़कियों को नि:शुल्क सेनेटरी पैड भी बांटा गया। इस दौरान महिलाओं ने माहवारी को पाप न समझो, घर की लक्ष्मी को श्राप न समझो, माहवारी पर चुप्पी तोड़ो जैसे नारे भी चलाए,ट्रस्ट व समिति के कार्यकताओं ने लोगों को पर्चा बाँटकर मासिक धर्म और स्वास्थ के बारे में जानकारी दी। वही मौजूद सोनी(संयोजिका किशोरी संगठन) ने बताया कि जितने लोगों से वह मिली है उसमे से आधी आबादी के पास उनकी सबसे जरूरत की चीज सेनेटरी नैपकिन आसानी से उपलब्ध नहीं है। शासन के पास भी इसके लिए कोई बजट नहीं। गरीब मजदूर परिवार की महिलाएं इसके महत्व को जानते हुए भी यह सब चीजें नहीं खरीद पाती है। जिसकी वजह से संक्रमण के कारण वे गंभ...

राष्ट्रीय परिवार दिवस पर लोगों ने क्षेत्र के बड़े संयुक्त परिवार को दी शुभकामनाएं और बधाई

वाराणसी:- अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर कोरौती गांव के एक बड़े संयुक्त परिवार को लोगों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है। एक साथ इतने लोगों को संयुक्त परिवार में रहने के कारण इस परिवार की चर्चा क्षेत्र में हमेशा रहती है। इस संयुक्त परिवार में आज भी 40 लोग एक साथ रहते हैं। 40 लोगों का यह कुनबा चौथी पीढ़ी में एक परिवार की तरह हंसी खुशी के साथ रहता है। इस भारी भरकम परिवार में आज भी निर्णय सामूहिक भागीदारी से लिया जाता है। परिवार के सभी लोग एक दूसरे का जहां सम्मान और आदर करते हैं वही विशेष अवसरों पर पूरे परिवार के लोगों खूशी खुशी अलग-अलग जिम्मेदारियों को उठाते है।घर का सारा कार्य आपसी सहमती से होता हैं। परिवार की खेती बाड़ी बाग बगीचा सब कुछ अविभाज्य है। चौथी पीढ़ी के छोटे बच्चे भी अपने परिवार पर गर्व करते हैं। हालांकि परिवार के कई लोग रोजी-रोटी और व्यवसाय के लिए मुंबई में रहते हैं। पर आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।हर छोटे-बड़े काम के अवसर पर परिवार के सारे लोग गांव में एक छत के नीचे इकटट्ठे होते हैं। परिवार बड़ा होने के बावजूद आज तक एक इंच भूमि का बटवारा नहीं हुआ है।  ...

जन विकास समिति के द्वारा दिव्यांग जनों के पैरेंट्स मिटींग का आयोजन

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी के सेवापुरी मटूका गांव में सामाजिक संस्था जन विकास समिति के सहयोग से दिव्यांग जनों के पैरेंट्स मिटींग का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 17 दिव्यांग जन अपने अभिभावक के साथ शामिल हुए इस दौरान दिव्यांग जनों का A.D.L एवं थेरेपी किया गया तथा कुछ दिव्यांग जनों का मेडिकल प्रमाण पत्र रेनूअल एवं यूडीआईडी फार्म भरा गया इसके साथ साथ सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जन विकास समिति सेवापुरी के क्वाडीॅनेटर विनोद कुमार एवं कस्तूरबा सेवा समिति की ओर से अनिल कुमार, उर्मिला पटेल, उर्मिला पटेल,दीपक पाल, ने सभी दिव्यांग जनों का भरपूर सहयोग किया। ~रिपोर्ट :विनोद कुमार मिश्रा

आशा ट्रस्ट ने दर्जनों गाँव में 1500 महिलाओं को बाँटा सेनेटरी पैड

महिलाओं के बीच सैनेटरी पैड बाँटकर किया जागरूक  जब माँ बनने पर गर्व है, फिर माहवारी पर क्यों शर्म है।  मिर्जामुराद : आशा ट्रस्ट व लोक समिति के माध्यम से मासिक धर्म के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र के आराजी लाईन व सेवापुरी ब्लाक के नागेपुर, बेनीपुर,हरसोस, राने,बसुहन,कल्लीपुर, गनेशपुर, मनकईया, करधना,लालपुर,हरसोस,टोडरपुर,असवारी आदि गाँव में 1500 महिलाओं एवं लड़कियों को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किया गया. इस दौरान महिलाओं को पर्चा बाँटकर मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी गयी. स्वयं सहायता समूह की संयोजिका अनीता पटेल ने बताया कि “मासिक धर्म को लेकर लोगों में शर्म, गरीबी और मासिक धर्म के दौरान भेदभाव करने वाली सोच की वजह से महिलाओं और बालिकाओं के शरीर तथा मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.”किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने कहा कि हर लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित और गरीबों के साथ मासिक धर्म का प्रबंधन करने में मदद करना चाहिए. लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि गरीब घरों की लड़कियों में अपने मा...

सड़क हादसे में बाल बाल बचे यात्री

 मिर्जामुराद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी स्थित आर यस वर्ल्ड स्कूल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे के करीब प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही कार ट्रक से जा टकराई प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील पुत्र शिवबरन निवासी सेवाग्राम खजुराहो मध्यप्रदेश, अपने पत्नी मनोरमा देवी और बच्ची के साथ साथ प्रतापगढ़ जिले के जठवारा कोतवाली निवासी साले रजत सिंह व सासू मां सुशीला देवी के साथ कार में सवार हो प्रतापगढ़ से वाराणसी मे स्थित बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु जा रहे थे साधु कुटिया ओवर ब्रिज उतरने के समय लेन परिवर्तन व ओवरटेकिंग के कारण कार पीछे से आती ट्रक से जा टकराई हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार में सवार यात्रियों बाल बाल बचे घटना की सूचना पाकर खजूरी चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार राय मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन के माध्यम से हटवा कर आवागमन सुचारू रूप से पुनः चालू कराया।

धड़ल्ले से चल रहा हरे पेड़ कटाई का व्यापार,पर्यावरण के साथ हो रहा खिलवाड़

  मिर्जामुराद । स्थानीय थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार के दिन करधना गांव में सुबह-सुबह दो से तीन बड़े नीम के हारे पेड़ काट दिया गया। वन विभाग व पुलिस के सह पर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसके बाद भी विभाग वन व पुलिस वन माफियाओं पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। प्रशासन भी इस तरफ अनदेखी कर रहा है। हर वर्ष शासन हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाता है। इस पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं जबकि उसकी सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग ही लापरवाही बरतते हैं। इस समय थाना क्षेत्र में फलदार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। इसके अलावा किसान भी खेतों की मेढ़ पर लगे हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। किसान बिना अनुमति के फलदार पेड़ों को काटकर ठेकेदारों को बेच देते हैं। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। ~ब्यूरो वाराणसी

आदर्श गाँव नागेपुर में किशोरी समर कैम्प प्रारम्भ

लड़कियों के स्वावलम्बन, आत्मसुरक्षा व अधिकार पर एक महीने चलेगा विभिन्न कोर्स मिर्जामुराद । आशा ट्रस्ट व लोक समिति के तत्वाधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में मंगलवार को किशोरी लड़कियों व महिलाओं को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर कैम्प का शुभारम्भ किया गया। समर कैम्प कार्यशाला का उद्घाटन यूनियन बैंक नागेपुर के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, आराजी लाईन प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार और लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप प्रज्वल्लन करके के किया।  समर कैम्प लोक समिति आश्रम नागेपुर में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दो बजे तक चलेगा। जिसमें लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्वरोजगार के विभिन्न कोर्स कराये जायेंगे।  यूनियन बैंक नागेपुर के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार कहा कि समाज व देश को आगे बढ़ाने के लिए लड़कियों को लड़कों की तरह ही शिक्षित व सशक्त होकर आगे बढ़ना होगा। इसके लिए अभिभावकों को भी अपनी लड़कियों व लड़कों की परवरिश में कोई भेदभाव ना करते हुए लड़कियों को भी व्यक्तित्व विकास के पूरे अवसर उपलब्ध कराकर उनकी हौसला अफजाई करनी चाहिए। आराजी लाईन प्रधान...

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

  मिर्जामुराद । स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी चौकी अंतर्गत रखौना स्थित रिंग रोड के समीप  राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सोमवार की सुबह नई ऑटो को पीछे से अज्ञात ट्रक द्वारा टक्कर मारने  से ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार  चालक विक्रम सिंह(42) पुत्र मैकू लाल निवासी ग्राम गुजैनी थाना बर्रा जनपद  कानपुर नगर,  कानपुर से  नई (जे एस ए ) पैसेंजर ऑटो  लेकर   वाराणसी एजेंसी में पहुंचाने  के लिए रवाना हुआ था रखैना के समीप पहुंचते ही पीछे से  अज्ञात ट्रक द्वारा टक्कर मारने के कारण नई ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमे  चालक की दुखद  मौत हो गई।  मृतक के एक पुत्री और एक पुत्र है घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। ~ब्यूरो वाराणसी

लोकप्रिय नेता ना विधायक ना एमएलसी फिर भी योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्र - दयालु गुरु '

बनारस की जनता के लोकप्रिय नेता व वर्तमान मंत्री दयालु गुरु ने अपने साथियों के साथ क्षेत्र के कार्यकर्ताओ व अपने सहयोगी से मुलाकात की,बीते शुक्रवार सुबह कछवां रोड में मंत्री दयालु गुरु (दयाशंकर मिश्र) जब अपने लोगो से मिलने आए तो लोगो ने उनका जमकर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया व भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रहलाद पाठक, डा. शिवकुमार पाठक,राजेंद्र सोनकर(पूर्व ब्लाक प्रमुख मझवा)युवा नेता भावेश पाठक,दिवाकर पाठक,प्रवीण पाठक,अर्पित दुबे,शिवम पांडेय,लालू उपाध्याय,बिपुल मिश्र,बिपुल शुक्ला,करन पाठक,अंकित शर्मा,आनंद उपाध्याय,आशुतोष पाठक के साथ क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। ~पत्रकार अरविंद उपाध्याय

हरे फलदार वृक्षों की कटाई जोरों पर,किसके सह से हो रही कटाई

कछवारोड़,वाराणसी। बीते काफी समय से पेड़ कटाई का मामला थाना क्षेत्र मिर्जामुराद अंतर्गत चल रहा है। चंद पैसे के ठेकेदारों द्वारा लगातार बार बार कही न कही पेड़ कटाई के मामले सामने आते रहते हैं,कठोर दण्ड न होने के कारण 200-500 रुपए के लिए लोग यह घृणित कार्य करते हैं,ये आस पास के ठेकेदार सांठ गांठ कर पेड़ कटवाने का काम करते है। बीते शुक्रवार भी ग्राम पूरे में आम के वृक्ष को काटा जा रहा था जहा मौके पे लकड़ी व्यापारी से पूछे जाने पर पेड़ कटाई के आदेश की कोई अनुमति नही होने का पता लगा,पुलिस को सूचना होते ही आनन फानन में व्यापारी और लकड़हारे भाग निकले,जाते जाते लकड़हारे ने बताया की साहब लोकल के एक पेपर हाकर से बात हो गई है,जिसका तात्पर्य यह था की वहा काम सेटिंग से हो रहा था, की व्यापारी तुम पेड़ कटवाओ हम पुलिस और वन विभाग को देखलेेंगे,ऐसा इन तुच्छ मानसिकता वाले लोगो का सोचना इसलिए है क्यू की इनके हौसले बुलंद हो चुके है क्षेत्र में अवैध कार्य का ठेका लेते लेते,मजे की बात तो यह कि पेड़ो की रखवाली के लिए वन रक्षक,वन दरोगा के साथ ही अन्य कर्मचारी तैनात हैं बावजूद इसके क्षेत्...

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को चितईपुर पुलिस ने पकड़ा

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के नेतृत्व में लगातार वाराणसी पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम कर रही है। इसी क्रम में चितईपुर थाना पुलिस उस समय सफलता हाथ लगी जब पॉस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया अभियुक्त अखरी बाईपास से कहीं जाने की फिराक में खड़ा था।  इस सम्बन्ध में चितईपुर थाना अध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा देखभाल क्षेत्र जाँच, प्रार्थना पत्र पेंडिग, विवेचना व तलाश के दौरान सूचना प्राप्त हुयी कि थाना चितईपुर के मुकदमा अपराध संख्या 48/2022 धारा 354 आईपीसी व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त एरान इस समय अखरी बाइपास से नुआंव की तरफ लगभग 200 मीटर की दूरी पर कहीं जाने के लिए आटो के इंतजार में खड़ा है,जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है ।  मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिसबल द्वारा मुकदमें में वांछित अभियुक्त को पकड़ लिया गया एवं नाम पता पूछा गया तो अपना नाम एरान उर्फ अजय पुत्र तेजू निवासी ग्राम फुल्ली थाना दिलदार नगर जिला गाजीपुर उम्र 19 वर्ष बताया। उक्त गिरफ्तारी के ...

माहवारी स्वच्छता पर रैली निकालकर किया जागरूक

हरपुर में महिलाओं ने रैली निकालकर मनाया मासिक महोत्सव  मिर्जामुराद : लोक समिति व आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जा रहे मासिक स्वच्छता अभियान के तहत हरपुर गाँव में मासिक उत्सव का आयोजन किया गया। सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं ने माहवारी पर जागरूकता रैली निकाली। रिंग रोड से निकली रैली गांव की अलग अलग बस्तियों में गयी। रैली में शामिल महिलाएं व लड़कियां 'माहवारी पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो।' 'मां बनने पर गर्व है फिर माहवारी पर क्यों शर्म है।' 'पीरियड का खून नहीं तुम्हारी सोच गंदी है।' जैसे नारे लगा रही थीं। सभी के हाथों में पोस्टर भी थे जिन पर माहवारी स्वच्छता पर स्लोगन लिखे थे। इस दौरान माहवारी को लेकर भ्रांतियों और संकोच को छोड़ने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि माहवारी एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसको लेकर महिला या किशोरियों को अपवित्र मानने और धार्मिक अनुष्ठानों से दूर रखने की समाज की अवधारणा को बदलने की आवश्यकता है। इस दौरान लड़कियों और महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित किया गया। लोक समिति संयोजक नन्दलाल म...

एसडीएम ने किया राजातालाब के ऐतिहासिक संगम तालाब का अवलोकन

  वाराणसी:- राजातालाब स्थित पंचक्रोशी पथ के ऐतिहासिक संगम तालाब का राजातालाब तहसील के एसडीएम ने अवलोकन किया और इस तालाब में अतिक्रमण, गंदगी और बरसाती जल की आवक एवं ठहराव की स्थिति का जायजा लिया। नवागत एसडीएम राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी पहले ही दिन एक्शन में नजर आएं, वह उक्त तालाब का औचक निरीक्षण को लेकर चर्चा में हैं। वह पारम्परिक जलस्त्रोत का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां एसडीएम ने आराजीलाईन ब्लाक के कचनार गाँव स्थित संगम तालाब का अवलोकन किया और इस तालाब में हुए अतिक्रमण, गंदगी और बरसाती जल की आवक एवं ठहराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक तालाब पूर्व में ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आवश्यकता की पूर्ति के महत्वपूर्ण साधन थे, इस तालाब के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण चिन्हित किए जाएंगे, जिससे बरसाती जल इन तालाबों तक पहुंच सके. एसडीएम को स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इन तालाबों में बरसाती जल का ठहराव नहीं हो पाता है और आसपास के लोगों दुकानदारो का कचड़ा, अवजल इस तालाब में गिरने से तालाब का अस्तित्व संकट में है। इस संबंध में उन्होंने ...

Followers