मिर्जामुराद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी स्थित आर यस वर्ल्ड स्कूल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे के करीब प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही कार ट्रक से जा टकराई प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील पुत्र शिवबरन निवासी सेवाग्राम खजुराहो मध्यप्रदेश, अपने पत्नी मनोरमा देवी और बच्ची के साथ साथ प्रतापगढ़ जिले के जठवारा कोतवाली निवासी साले रजत सिंह व सासू मां सुशीला देवी के साथ कार में सवार हो प्रतापगढ़ से वाराणसी मे स्थित बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु जा रहे थे साधु कुटिया ओवर ब्रिज उतरने के समय लेन परिवर्तन व ओवरटेकिंग के कारण कार पीछे से आती ट्रक से जा टकराई हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार में सवार यात्रियों बाल बाल बचे घटना की सूचना पाकर खजूरी चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार राय मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन के माध्यम से हटवा कर आवागमन सुचारू रूप से पुनः चालू कराया।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment