Skip to main content

Posts

साध्वी ऋतम्भरा लखनऊ में सुनायेंगी श्रीराम की शौर्यगाथा,डा. नीरज बोरा ने भूमि पूजन कर, लहराई धर्म ध्वजा

सात दिवसीय रामकथा का आयोजन 25 से कथा स्थल पर डा. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजन, लहराई धर्म ध्वजा                                             14 दिसम्बर 2021 लखनऊ । श्रीराम मन्दिर आन्दोलन में अहम भूमिका निभाने वालीं सुविख्यात सन्त पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा    इस  माह के अन्त में लखनऊ रहेंगी। सीतापुर रोड के सेवा अस्पताल परिसर स्थित रेवथी रिसार्ट के लाॅन में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा में वे यहां श्रद्धालुओं को कथा रसामृत पान करायेंगी। मंगलवार को मुख्य यजमान डा. नीरज बोरा ने कथा स्थल पर भूमि पूजन व धर्म ध्वजा की स्थापना के उपरान्त यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय लोक शिक्षा परिषद के एकल अभियान के तत्त्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा आगामी 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 2 बजे तक होगी । उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को हल्दी अक्षत के साथ आमंत्रण देने का अभियान आज से आरम्भ किया जा रहा है। ...

क्षेत्र लोकप्रिय विधायक नीरज बोरा ने अपने हाथो बांटा राशन,

निरीक्षण कर भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा ने खुद बांटा ‘दोगुना मुफ्त राशन’ लखनऊ, 12 दिसंबर। लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डा. नीरज बोरा ने निःशुल्क डबल राशन वितरण योजना को विधानसभा के सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विधानसभा में राशन वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हनुमंत पुरम फैजुल्लागंज द्वितीय और त्रिवेणी नगर में राशन वितरण केंद्रों का जायजा लिया। वहीं उन्होंने कोरोना के कहर से बचने के लिए लोगों से मास्क लगाने की अपील भी की। राशन वितरण की जमीनी हकीकत परखने के लिए भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा रविवार को राशन दुकानों (उचित दर विक्रेता) पर पहुंचे। वितरित किये जाने वाले राशन की गुणवत्ता जांची एवं कई कार्डधारकों को स्वयं राशन बांटा।      इस दौरान डा. बोरा ने मौजूद कार्डधारकों से पूछा कि राशन मिलने में कोई दिक्कत तो नहीं हो रही। साथ ही यह भी जानकारी ली कि राशन में कोई कटौती तो नहीं की जा रही है। डा. बोरा ने लाभार्थियों से इस योजना के विषय में बातचीत की।       विधायक डा. नीरज बोरा ...

मिर्जामुराद,पुआल बंडल के बीच जला कर अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गुत्थी सुलझी

मिर्जामुराद पुलिस ने किया गुड वर्क! एक सप्ताह के अंदर सुलझ गयी क़त्ल की गुत्थी -- हिस्ट्रीसीटर हुआ गिरफ्तार! -- प्रेमी सुनील को नहीं भाता था मृतक(सुग्गन मिश्रा) का युवाती से बात करना  मिर्ज़ामुराद | दिनांक 28/11/2021 ग्राम चक्रपानपुर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौर ग्राम के निवासी अभय मिश्रा के खेत में पुआल बंडल के बीच जला कर अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी | जिसमें अज्ञात लोगो के खिलाफ चक्रपानपुर के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था |  प्रकरण में शव की शिनाख्त प्रकाश मिश्र उर्फ सुग्गन मिश्र पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा निवासी गौर थाना मिर्जामुराद के रूप में हुई |  दिनांक 3/12/21 को धरातलीय अभिसूचना संकलित अन्य साक्ष्य संकलन से पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सुनील पटेल उर्फ़ बृजेश पटेल पुत्र हरिहर पटेल (उम्र 26 वर्ष ) निवासी ग्राम गणेशपुर थाना मिर्जामुराद द्वारा उक्त घटना का कारित करना करना पाया गया l इसके ऊपर गुंडा,नकाबजनी,चोरी आबकारी, पशु क्रूरता, व अन्य मामलों में जनपद व अन्य जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुकद...

पुआल मे जलाए गए व्यक्ति की हुई शिनाख्त,मचा कोहराम

 कछवाँरोड,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोसड़ा (चक्रपानपुर) गांव के ताल में रविवार को हुए हादसे में पुआल में जलाए जाने वाले व्यक्ति की शिनाख्त बस परिचालक प्रकाशनाथ उर्फ सुग्गन मिश्रा उम्र 45 वर्ष लगभग हुई हैं। पुआल के अंदर जलाने से पहले मृतक की गला दबा कर हत्या की आशंका जताई गई।मृतक के शव को मर्चरी,शिवपुर में रखा गया जहां सोमवार,दोपहर भाई ओंकारनाथ मिश्रा व रविन्द्र मिश्रा उर्फ गुड्डू ने पहुंच कर अंडरवियर, पीठ के दाने, मुंह के टूटे दांत व जैकेट से मृतक भाई की पहचान कि। मृतक सुग्गन शनिवार को घर से निकला था समय पर घर न लोटने पर भाईयो ने फोन लगाया,मोबाइल काफी समय तक स्विच आफ बताने पर स्वजनों को अनहोनी की शंका हुई।इस निर्मम हत्या के मामले में चार लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही हैं।घटना के पीछे आशनाई की भी चर्चा हैं। थानाप्रभारी संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि सुराग मिले हैं, जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।परिचालक के शव व उनके भाई का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ 302 व 201 का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। मिर्जामुराद के गौर ...

पुआल के बीच अज्ञात व्यक्ति की, जला के हत्या

मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर ग्राम(कोसड़ा)के अंतर्गगत खेत मे एक अज्ञात अधेड़ की पुआल मे जला के अज्ञात लोगो के द्वारा निर्मम हत्या कर दी गयी | व्यक्ति की लास बुरी तरह जल जाने के कारण उस व्यक्ति की सिनाख्त नहीं हो पा रही है | घटना भोर(सुबह)का प्रतीत हो रहा है। मौके पर खेत मालिक ने बताया की लगभग चार सौ बंडल पुआल खेत मे रखा था | जिसे घर ले जाना था लेकिन रास्ते मे पानी भरे होने के कारण ना ले जाया जा सका | ग्राम के लोगो ने बताया की सुबह जब वो अपने खेतो पे आये तब पुआल जल रहा था और उसमे से बदबू भी आ रही थी | गांव के लोगो ने ही पुलिस को सूचना दी l मौके पे तुरंत थाना प्रभारी एस बी सिंह अपनी टीम के साथ पहुचे | पुलिस के सूचना पर जिला फॉरेन्सिक टीम भी मौके पहुंची और साक्ष इकठ्ठा किया |घटना स्थल पे बाटी चोखा व नशे जैसी सामग्री भी मिली जिससे ये आशंका जताई जा रही है की ये घटना नशे मे हुई नोकझोंक की वजह से हुई हो |थाना प्रभारी, मिर्जामुराद, का कहना है कुछ लोगो को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और जल्दी ही इस मामले को सुलझा लिया जाये गा | ~ पत्रकार श्याम बहादु...

मंडी में लगी आग से हजारों का नुकसान

कछवांरोड। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत कछवा रोड स्थित मंडी में गुरुवार,शाम 3:40 के आस पास, फल के व्यापारी राज कुमार सोनकर के आड़हत में लगी आग। जिसमें हजारों के कैरट जलकर राख हो गए और कोई बड़ी क्षति नहीं हुई,मौके पर पहुंचे सूचना पाकर चौकी इंचार्ज कछवा रोड, वर्तमान थाना प्रभारी संजीत बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंच, तत्काल पानी का पाइप हाथों में ले आग पर पानी डालने लगे। जिससे आग बुझ पाए क्षेत्रवासियों व व्यापारियों ने संजीत बहादुर सिंह थाना प्रभारी मिर्जामुराद को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया और चौकी प्रभारी उमेश चंद्र विश्वकर्मा कछवा रोड, सिपाही उमाशंकर व अन्य सिपाहियो ने मंडी के लोगो के साथ,आग लगने वाले स्थान से सटे पंजाबी सोनकर के दुकान का सारा सामान निकालना शुरू कर दिया, अगर तत्काल पंजाबी सोनकर के दुकान से कैरट व पुराने ट्रक के टायर न निकाले जाते तो शायद आग ने मंडी को अपनी चपेट में ले लिया होता। थाना प्रभारी एस. बी. सिंह के पहुंचने के बाद तब जाकर आग पर काबू पाया गया। वही व्यापारियों का कहना था कि लगभग कई हजार के कैरेट जलकर राख हो गए मंड...

किसानों की पुकार,सुनो सरकार

 कछवाँरोड । वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार व हमारे प्रिय सांसद माननीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी व जिलाधिकारी वाराणसी का ध्यान किधर है दु:खी किसान इधर है। जल निकासी का पूर्णतया साधन न होने के कारण वाराणसी जिले के कई गावों का पानी नहीं निकल पाता है।  जिसकी वजह से अतिवृष्टि होने के कारण वाराणसी जिले की सेवापुरी ब्लाक के ग्राम सभा ठठरा न्याय पंचायत ठठरा व ग्राम ठठरा, बिहणा व गुडियाँ ,सिखडी खंदक ,बरकी, भोर कला,डोमैला,छतेरीमानापुर आदि गांवों के धान की फसल अतिवृष्टि हो जाने के कारण कुछ तो जलमग्न हो गया व और जो कुछ बचे हुए थे वह पानी में गिर कर सड़ गए जल जमा होने के कारण धान की फसल 80 फ़ीसदी फसल नष्ट हो गया । वही जिला पंचायत प्रत्याशी रह चुके श्याम बहादुर दुबे का कहना है कि ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार व राज्य सरकार व जिलाधिकारी वाराणसी को इन गांव के किसानों के दु:ख पर जरूर  ध्यान देना चाहिए और इनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए और पानी निकास के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए किसी ना किसी तरह पानी के निक...

कोतवाली मिर्जामुराद में सिंघम का फिर हुआ अलतार

 कछवां रोड। वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस को एक बार फिर मिली सफलता परिजनों द्वारा चोरी का झूठा आरोप लगाने का मामला प्रकाश में आया बीते पांच नवंबर 2021 को शिवपूजन बिंद ग्राम गुड़ियाँ के घर चोरी होने की झूठी खबर चलाई गई जिसमें कोतवाल मिर्जामुराद दुर्गेश मिश्रा व चौकी प्रभारी कछवाँ रोड के संज्ञान में ज्यो ही बात आयी मिर्जामुराद वाराणसी पुलिस सिंघम का अवतार लेते हुये तत्काल जांच में जुट गयी जांच करने पे पता चला कि बाप बेटे व बहू के बीच विवाद था जिसकी वजह से परिवार के ही कुछ अवांछित तत्वों द्वारा झूठा खबर फैलाया गया कि हमारे घर से एक लाख रुपया नगद व सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं जिसकी जांच चौकी प्रभारी कछवा रोड उमेश चंद्र विश्वकर्मा अपने कोतवाल दुर्गेश मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार तत्काल जांच में जुट गए। जिसमें आरोप लगाए परिवार से उसी के घर में से  ₹47050 नगद व सभी सोने चांदी के जेवरात चौकी प्रभारी कछवा रोड बरामद कर मय फोर्स ग्राम प्रधान गुड़ियाँ के समक्ष संपूर्ण रुपया व जेवरात शिवपूजन बिंद को सुपुर्द कियाा। इस घटना को देख ग्रामसभा गुड़...

दिवाली को देखते हुए वाराणसी पुलिस हुईं सक्रिय

कछवांरोड । मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां रोड चौकी प्रभारी उमेश चंद्र विश्वकर्मा , ने दिवाली के मौके पर व्यापारियों व पत्रकारों को लेकर अपने चौकी क्षेत्र में जगह जगह बैठक की और अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण हेतु क्षेत्र में व्यापारिक लोगो के लगे सीसीटीवी कैमरा की उचित स्थान पर सेटिंग करवाई जिससे की व्यापारियों की सुरक्षा के साथ आस पास के लोगो की सुरक्षा भी बनी रही और कैमरा एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का सुझाव दिया और कैमरा कैसे व्यवस्थित करें इसकी हिदायत दी।मौके पर उपस्थित रहे प्रखर पूर्वांचल के पत्रकार श्याम बहादुर दूबे, पत्रकार शिवम उपाध्याय(मेट्रो २४ न्यूज़),पूर्व प्रधान पांचू राम, गोलू तिवारी,विनोद तिवारी व अन्य छतेरी बाजार के लोग व पुलिस विभाग के सिपाही राजेश मौजूद रहे । पत्रकार अरविंद उपाध्याय

विशालकाय प्राचीन बरगद के पेड़ के नीचे दबी स्विफ्ट कार, घंटों आवागमन ठप,कपसेठी मार्ग बाधित,बाल बाल बचे कार सवार

कछवांरोड,थाना मिर्ज़ामुराद क्षेत्र अंतर्गत रविवार शाम को छतेरी बाजार,कपसेठी मार्ग पर एक विशालकाय बरगद का पेड़ स्विफ्ट कार (एम.एच.पी.बी.8607) पर जा गिरा जिसमे विशाल सिंह अपनी पत्नी रूचि,बच्ची ख़ुशी व छोटे बच्चे को लेकर दवा के लिए जा रहे थे की एका एक बरगद का पेड़ संयोगवस उनकी गाड़ी के बोनट पर आ गिरा और विशालकाय पेड़ ने पूरा रोड छाप दिया ,छतेरी गांव व बाजार के लोगो ने हिम्मत दिखाते हुए दबी हुई स्विफ्ट कार में बैठे सभी को निकाला ।   पेड़ के नीचे एक बुलेरो (यूपी65बीसी5003),स्कार्पियो,इयोन कार व तिन बाईक भी पेड़ के नीचे आ गयी।जिसमे बाईक व गाड़ी वाले किसी तरह गाड़ी निकाल कर निकल लिए बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के दस मिनट बाद कछवां-कपसेठी मार्ग पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई जिसके बाद वहा के लोगो ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद चौकी प्रभारी कछवांरोड उमेश विश्वकर्मा अपनी फोर्स के साथ पेड़ को रोड से हटवाने का इंतजाम किए और पेड़ के गिरने से विद्युत संचालित हाई वोल्टेज तार भी टूट कर गिर गया जिसे तत्काल ग्रामीण उपकेन्द्र पर सुचना देकर तार में प्रवाहित बिजली बन्द क...

बड़े हर्ष के साथ मनाया गया मां जगत जननी जगदंबा का नवरात्र

  ~पत्रकार श्याम बहादुर दूबे/पत्रकार अरविंद उपाध्याय         कछवाँरोड,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवाँरोड चौकी प्रभारी उमेश चन्द विश्वकर्मा व कस्बा चौकी प्रभारी बीरेन्द्र कुमार अपने पूरी टीम के साथ मां दुर्गा पूजा पंडाल का निरंतर निरीक्षण करते रहे मेले में किसी प्रकार का कोई दिक्कत ना हो उसके लिए जगह-जगह महिला कांस्टेबल भी लगाए रहे। जूनियर हाईस्कूल,कछवाँरोड (ठटरा) शिक्षा के स्थान मां सरस्वती के पावन प्रांगण मे हर साल जगत जननी माँ आदिशक्ति मां दुर्गा का पंडाल सजाया जाता है जहां मां की भव्य मूर्ति स्थापित की जाती है और मां दुर्गा की प्रतिदिन विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर माता रानी का दरवार खोला जाता है। जहां प्रधान पुजारी आचार्य श्री श्यामबहादूर दूबे जी,पुजारी जय यादव,फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष शमशेर बिंद,पत्रकार सन्दीप दुबे, पत्रकार शिवम् उपाध्याय,पत्रकार अनुज दूबे,सुशील जयसवाल,सन्तराम गुप्ता, राम जी,बृजेश कुमार,अभिषेक पांडेय,जयकेश दूबे,रामधनी गुप्ता,सुरेन्दर वर्मा,रामतीर्थ,युवा ग्राम प्रधान सुनील बिंद,अतिश बिंद,...

नवरात्रि के दिनों में माँ दुर्गा की प्राचीन काल से ही पूजा की परंपरा विद्यमान् है,मातारानी के पंडाल,कछवाँरोड, में

    जूनियर हाईस्कूल,कछवाँरोड(ठटरा),वाराणसी।                                   ~ पत्रकार अरविंद उपाध्याय     शिक्षा के स्थान मां सरस्वती के पावन प्रांगण मे हर साल जगत जननी माँ आदिशक्ति मां दुर्गा का पंडाल सजाया जाता है। जहां मां की भव्य मूर्ति स्थापित की जाती है और मां दुर्गा की प्रतिदिन विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर माता रानी का दरबार खोला जाता है । जहां प्रधान पुजारी आचार्य श्री श्यामबहादूर दूबे जी ,पुजारी जय यादव,यतिश बिन्द,फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष शमशेर बिंद,पत्रकार शिवम् उपाध्याय,बिपिन उपाध्याय,सुशील जयसवाल,राम जी,बृजेश कुमार,अभिषेक पांडेय,जयकेश दूबे,रामधनी गुप्ता,सुरेन्दर वर्मा,रामतीर्थ,युवा ग्राम प्रधान सुनील बिंद,अतिश बिंद सहित मां दुर्गा के भक्त,सभी पदाधिकारी,व्यापारीगण व क्षेत्रवासी मौजूद रहते है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मां सरस्वती के इस प्रांगण में बहुत पहले से दुर्गा पूजन का कार्य नवरात्र में चला आ रहा है। जहां हर वर्ष फ्रेंड्स क्लब कछवाँरोड के ...

सुबह ए बनारस, नवरात्र महोत्सव की छठी संध्या पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री डाक्‍टर नीलकंठ तिवारी के साथ

                               -@पत्रकार अरविंद उपाध्याय सुबह ए बनारस , उत्तर प्रदेश पर्यटन मंत्रालय  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजेंद्र प्रसाद घाट पर चल रहे नवरात्र महोत्सव की छठी संध्या में लोकगायक मनोज तिवारी के गीतों पर झूम उठेे लोग । उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सड़क दुघर्टना में सिर पर चोट लगने के बाद भी मनोज तिवारी  ने महोत्सव में पहुंचकर देेेवी गीतो से समां बांध दिया। काशी के युवा कलाकार, डॉ. विजय कपूूर, बीएचयू मंच कला संकाय की डॉ. विधि नागर,पवन शुक्ला, डॉ.रत्नेश वर्मा, मंजू मिश्रा, नलिन नयन मिश्र, प्रीति तनेजा व अन्य लोग मौजूद रहे।पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री डाक्‍टर नीलकंठ तिवारी, ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल किए विशिष्ट महिला व पुरूषों को मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

*सनसनी खबर* अचेत अवस्था में पानी में गिरा पड़ा मिला युवक

*सनसनी खबर*  कछवारोड। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत छतेरी माना पुर ग्राम सभा के जनता इंटर कॉलेज के ठीक सामने दारू की ठीका के सामने कछवाँरोड कपसेठी मार्ग पर पहलवान बीर के पास अर्जुन बिंद पुत्र नरेश बिंद ग्राम ठठरा को बेहोशी हालत में पाया गया दारू के ठेके से लौट रहे ग्राम सभा ठठरा के ही एक व्यक्ति ने अर्जुन को देखा कि पानी में गिरा पड़ा हुआ है उसकी गाड़ी भी पानी में गिरी पड़ी थी जिसको देख उस व्यक्ति ने अर्जुन बिंदु को तत्काल पानी से बाहर निकाला और देखा कि वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है उसको कुछ लोगों के सहयोग से घर लेकर आया घरवालों ने तत्काल अर्जुन बिंद को लेकर छतेरी बाजार एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं अर्जुन का हालत अभी बिगड़ा हुआ है वही ग्रामसभा ठठरा के लोगों का कहना हैं कि चार-पांच दिन पहले उसके चचेरे भाई को भी उसी जगह के पास में अचेत अवस्था में पाया गया था रात्रि लगभग 11:00 बजे के आसपास वही आज अर्जुन बिंदु को भी समय लगभग 3:30 बजे दिन पाया गया उसी तरह हालत में और उसी तरह अचेत अवस्था में वही ग्रामीणों का कहना है कि यह क्या हो रहा है यह किसी तरह की साजिश है या क्या है...

बीजेपी ने लखनऊ उत्तर विधान सभा में किया प्रबुद्ध वर्ग का आयोजन

लखनऊ, 18 सितम्बर।   भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को अलीगंज स्थित पंचायतीराज  निदेशालय सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।   कार्यक्रम की शुरुआत दीप  प्रज्ज्वलित कर की गई । इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि प्रबुद्ध समाज सम्पूर्ण समाज का नेतृत्व करता है। उसकी राय, उसके चिंतन एवं उसके द्वारा दिए जाने वाले विचारों को समाज का एक बड़ा तबका अनुशरण  करता है।  मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज के हर एक तबके के बीच जा सकता है और देश के हित मे क्या सही है यह बताना होगा। उन्होनें  कहा कि पिछली सरकार में गुंडों और  माफियाओं का राज होता था। 2017 के बाद हमारी सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्गों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि साढ़े चार साल दिए हैं अब शेष छह महीने हमें चाहिए। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल मे सरकार द्वारा जनता के हित मे किए गए प्रयासों को भी बताया। इसक...

हत्या का खुलासा,एक फरार दो गिरफ्तार!पिछले हफ्ते डेयरी फार्म में हुई हत्या का खुलासा

थाना जन्सा,वाराणसी (ग्रामीण) अन्तर्गत ग्राम नैपुरा मे गत 10 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से ग्राम नैपुरा निवासी बृजेश मिश्रा के बन्द पड़े डेयरी फार्म के अन्दर मनोज यादव पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ यादव ग्राम गिरधरपुर थाना कोतवाली ज्ञानपुर जनपद भदोही की हत्या किये जाने की सूचना वादी शुभम मिश्रा पुत्र बृजेन्द्र नाथ मिश्रा निवासी ग्राम शाहंसापुर(बेल्हना) थाना राजातालाब वाराणसी द्वारा थाना जन्सा वाराणसी में दी गयी थी।जिसके बाद धारा 302 अज्ञात में पंजीकृत हुआ। जिसके बाद उच्च प्रशासनिक अधिकारियों (ग्रामीण क्षेत्र) द्वारा पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस की छान-बीन में तथ्य सामने आया कि मृतक मनोज यादव आठ/दस वर्षो से बृजेश मिश्रा के साथ रहकर ठेकेदारी आदि के पार्टनरशिप मे था और मृतक मनोज यादव का काफी पैसा बृजेश मिश्रा पुत्र पन्नालाल मिश्रा नें लिया था तथा बृजेश मिश्रा को व उसके मित्र को भी अपने व्यवहार पर तीन वर्ष पहले लगभग दो से तीन लाख रुपये के जेवर ज्ञानपुर के ही दो सेठो से उधार दिलाया था।बार बार मृतक मनोज यादव द्वारा गहने के पै...

Followers