Skip to main content

पुआल मे जलाए गए व्यक्ति की हुई शिनाख्त,मचा कोहराम


 कछवाँरोड,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोसड़ा (चक्रपानपुर) गांव के ताल में रविवार को हुए हादसे में पुआल में जलाए जाने वाले व्यक्ति की शिनाख्त बस परिचालक प्रकाशनाथ उर्फ सुग्गन मिश्रा उम्र 45 वर्ष लगभग हुई हैं।पुआल के अंदर जलाने से पहले मृतक की गला दबा कर हत्या की आशंका जताई गई।मृतक के शव को मर्चरी,शिवपुर में रखा गया जहां सोमवार,दोपहर भाई ओंकारनाथ मिश्रा व रविन्द्र मिश्रा उर्फ गुड्डू ने पहुंच कर अंडरवियर, पीठ के दाने, मुंह के टूटे दांत व जैकेट से मृतक भाई की पहचान कि। मृतक सुग्गन शनिवार को घर से निकला था समय पर घर न लोटने पर भाईयो ने फोन लगाया,मोबाइल काफी समय तक स्विच आफ बताने पर स्वजनों को अनहोनी की शंका हुई।इस निर्मम हत्या के मामले में चार लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही हैं।घटना के पीछे आशनाई की भी चर्चा हैं।
थानाप्रभारी संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि सुराग मिले हैं, जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।परिचालक के शव व उनके भाई का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ 302 व 201 का मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
मिर्जामुराद के गौर गांव निवासी स्व.अम्बिका प्रसाद मिश्रा के चार पुत्रो में तीसरे नम्बर का अविवाहित पुत्र रहा प्रकाशनाथ उर्फ सुग्गन मिश्रा लगभग 25 वर्षो से निजी बस पर परिचालक का काम करता रहा।पिता के मरने के बाद विगत कुछ वर्षों से गांव में रहने लगा था।इसके बाद भी अधिकांश समय वह घर के बाहर ही व्यतीत कर शराब का भी सेवन करता रहा।
बताते चले कि गौर गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ अभय मिश्रा का बगल के गांव कोसड़ा गांव में खेत हैं।खेत में पुआल का गठ्ठर रख ढेर लगा था।खेत से कुछ दूरी पर मिर्जामुराद का देशी शराब ठेका हैं।खेत के रखे पुआल के ढेर में रविवार की भोर में आग निकलता देख ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो उसमें किसी युवक के शव को जलता देख पुलिस को सूचना दिए।आग पर जब तक काबू पाया जाता शव काफी जल गया था।हत्या के बाद शव को जलाएं जाने की खबर लगते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई थी।ग्रामप्रधान धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी।खेत में शराब की शीशी, चोखा, पत्तल, गिलास, पानी का पैकेट आदि मिलने से आशंका जताई जा रही हैं कि पार्टी में शराब पीने को लेकर साथियों के बीच विवाद होने पर मफलर से परिचालक की गला दबा कर हत्या कर दी गई होगी या फिर हत्या के उद्देश्य से ही उसे खेत में ले जाकर शराब पिलाने के बाद हत्या कर साक्ष्य को मिटाने की खातिर शव को पुआल में रख आग लगा दी गई होगी।हत्या की घटना को आशनाई से भी जोड़कर देखा जा रहा हैं।एक युवती के घर आने-जाने की चर्चा रही।परिचालक के पास रहे मोबाइल की तलाश की जा रही हैं।
———
*भाई के शव को देख बहने लगे आंसू*
मर्चरी हाउस पर भाई के जले हुए शव को देखते ही मौके पर पहुंचे दोनों भाईयों की आंखों से आंसू बहने लगे।इस तरह क्रूरता पूर्वक आखिर भाई को क्यो मार डाला।भाई की किसी से कोई दुश्मनी भी नही रही।शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया।मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।मृतक का एक भाई विकास उर्फ गुद्दन मिश्रा रायपुर से घर आने के लिए निकल पड़े हैं।


 ~ पत्रकार अरविंद उपाध्याय / पत्रकार निलेश त्रिपाठी

Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...