Skip to main content

क्षेत्र लोकप्रिय विधायक नीरज बोरा ने अपने हाथो बांटा राशन,

निरीक्षण कर भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा ने खुद बांटा ‘दोगुना मुफ्त राशन’

लखनऊ, 12 दिसंबर। लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डा. नीरज बोरा ने निःशुल्क डबल राशन वितरण योजना को विधानसभा के सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विधानसभा में राशन वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हनुमंत पुरम फैजुल्लागंज द्वितीय और त्रिवेणी नगर में राशन वितरण केंद्रों का जायजा लिया। वहीं उन्होंने कोरोना के कहर से बचने के लिए लोगों से मास्क लगाने की अपील भी की।
राशन वितरण की जमीनी हकीकत परखने के लिए भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा रविवार को राशन दुकानों (उचित दर विक्रेता) पर पहुंचे। वितरित किये जाने वाले राशन की गुणवत्ता जांची एवं कई कार्डधारकों को स्वयं राशन बांटा।
     इस दौरान डा. बोरा ने मौजूद कार्डधारकों से पूछा कि राशन मिलने में कोई दिक्कत तो नहीं हो रही। साथ ही यह भी जानकारी ली कि राशन में कोई कटौती तो नहीं की जा रही है। डा. बोरा ने लाभार्थियों से इस योजना के विषय में बातचीत की। 
     विधायक डा. नीरज बोरा ने बताया कि इस योजना के प्रति जनता में उत्साह और उमंग का माहौल है। इस योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।
      मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना” के तहत ग़रीबों को मुफ्त राशन प्रदान किया गया। इसी समय पूरे प्रदेश में भी केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग, निगम व बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र में निशुल्क राशन वितरण की शुरुआत की।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों को दोगुना मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने लखनऊ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों को नि:शुल्क राशन पैकेट देकर ‘नि:शुल्क राशन वितरण महाअभियान’ की शुरुआत की।

पत्रकार अरविंद उपाध्याय / पत्रकार सत्येंद्र सिंह

Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...