Skip to main content

साध्वी ऋतम्भरा लखनऊ में सुनायेंगी श्रीराम की शौर्यगाथा,डा. नीरज बोरा ने भूमि पूजन कर, लहराई धर्म ध्वजा


सात दिवसीय रामकथा का आयोजन 25 से
कथा स्थल पर डा. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजन, लहराई धर्म ध्वजा
                                            14 दिसम्बर 2021

लखनऊ। श्रीराम मन्दिर आन्दोलन में अहम भूमिका निभाने वालीं सुविख्यात सन्त पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा   इस माह के अन्त में लखनऊ रहेंगी। सीतापुर रोड के सेवा अस्पताल परिसर स्थित रेवथी रिसार्ट के लाॅन में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा में वे यहां श्रद्धालुओं को कथा रसामृत पान करायेंगी।
मंगलवार को मुख्य यजमान डा. नीरज बोरा ने कथा स्थल पर भूमि पूजन व धर्म ध्वजा की स्थापना के उपरान्त यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय लोक शिक्षा परिषद के एकल अभियान के तत्त्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा आगामी 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 2 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को हल्दी अक्षत के साथ आमंत्रण देने का अभियान आज से आरम्भ किया जा रहा है।
भूमि पूजन व कथा की तैयारी को लेकर हुए बैठक में एकल अभियान के प्रमुख कार्यकर्त्ताओं के साथ नगर की गणमान्य विभूतियां उपस्थित रहीं। बैठक में तय हुआ कि कार्यकर्त्ताओं की टोलियां घर-घर सम्पर्क कर लोगों को कथा का निमंत्रण देंगी। इसके साथ ही व्यवस्था में स्वयंसेवकों को अलग अलग जिम्मेदारी भी दी जायेगी। इस अवसर पर सर्वश्री गिरिजाशंकर अग्रवाल, भारतभूषण गुप्ता, एकल अभियान लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष उमाशंकर हलवासिया, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, महामंत्री भीम अग्रवाल, अनिल बंसल, बृजेश, सन्तोष शोले, रामचन्द्र, प्रमोद अग्निहोत्री, मनोज सिंह, मनोज मिश्र, अमरनाथ अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ब्रजेश गुप्ता चंचल, अरिदमन सिंह, डा. एस.के.गोपाल, एकल अभियान लखनऊ चैप्टर महिला इकाई की अध्यक्ष कविता अग्रवाल, उपाध्यक्ष बिन्दु बोरा सहित आयोजन समिति के प्रमुख जन उपस्थित रहे।


पत्रकार अरविंद उपाध्याय / पत्रकार सत्येंद्र सिंह
                   (लखनऊ मंडल)

Comments

Followers

Popular posts from this blog

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

कटिया मार चोरों की नई क्रांति – बिजली विभाग हुआ हलकान!

क्यो न लिखूं में सच: अरविंद उपाध्याय की कलम से कछवारोड,वाराणसी। बिजली विभाग समय समय पर नई योजना निकालता रहता है जिससे हर घर को 24 घंटे बिजली मिल सके,  लेकिन कटिया मार यूनियन ने इसे अपना अपमान समझ लिया और कहा “ हमारी परंपरा है कटिया मारना, मीटर देख-देख कर बिल भरना हमारी संस्कृति में नहीं!” गाँव में अब न केवल बिजली का तार झूल रहा है, बल्कि कटिया भी हवा में झूमते हुए तिरंगा जैसा लहरा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी अक्सर छापेमारी करते है, पर कटिया मार चोरों का कहना है – “अरे साहब, आप छापा मारो, हम फिर से कटिया मारेंगे। यह हमारा स्टार्टअप है, हम इसे बंद नहीं कर सकते।” गाँव के चौराहे पर चर्चा है कि “बिजली चोरी अब कला बन चुकी है।” कई जगह तो बच्चों को बचपन से सिखाया जा रहा है कि सही तरीके से कटिया कैसे फेंकी जाए – जैसे क्रिकेट में गेंद फेंकना। अधिकारियों का कहना है कि मीटर से ज्यादा शिकायत अब कटिया कनेक्शन की आती है। बिजली विभाग के एक लाइनमैन ने तो यह भी कह डाला की हमारे पास जितनी शिकायतें कटिया की आती हैं, उतनी तो रिश्तेदारों की शादी में निमंत्रण नहीं आते!”