Skip to main content

Posts

हरे फलदार वृक्षों की कटाई जोरों पर,किसके सह से हो रही कटाई

कछवारोड़,वाराणसी। बीते काफी समय से पेड़ कटाई का मामला थाना क्षेत्र मिर्जामुराद अंतर्गत चल रहा है। चंद पैसे के ठेकेदारों द्वारा लगातार बार बार कही न कही पेड़ कटाई के मामले सामने आते रहते हैं,कठोर दण्ड न होने के कारण 200-500 रुपए के लिए लोग यह घृणित कार्य करते हैं,ये आस पास के ठेकेदार सांठ गांठ कर पेड़ कटवाने का काम करते है। बीते शुक्रवार भी ग्राम पूरे में आम के वृक्ष को काटा जा रहा था जहा मौके पे लकड़ी व्यापारी से पूछे जाने पर पेड़ कटाई के आदेश की कोई अनुमति नही होने का पता लगा,पुलिस को सूचना होते ही आनन फानन में व्यापारी और लकड़हारे भाग निकले,जाते जाते लकड़हारे ने बताया की साहब लोकल के एक पेपर हाकर से बात हो गई है,जिसका तात्पर्य यह था की वहा काम सेटिंग से हो रहा था, की व्यापारी तुम पेड़ कटवाओ हम पुलिस और वन विभाग को देखलेेंगे,ऐसा इन तुच्छ मानसिकता वाले लोगो का सोचना इसलिए है क्यू की इनके हौसले बुलंद हो चुके है क्षेत्र में अवैध कार्य का ठेका लेते लेते,मजे की बात तो यह कि पेड़ो की रखवाली के लिए वन रक्षक,वन दरोगा के साथ ही अन्य कर्मचारी तैनात हैं बावजूद इसके क्षेत्...

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को चितईपुर पुलिस ने पकड़ा

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के नेतृत्व में लगातार वाराणसी पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम कर रही है। इसी क्रम में चितईपुर थाना पुलिस उस समय सफलता हाथ लगी जब पॉस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया अभियुक्त अखरी बाईपास से कहीं जाने की फिराक में खड़ा था।  इस सम्बन्ध में चितईपुर थाना अध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा देखभाल क्षेत्र जाँच, प्रार्थना पत्र पेंडिग, विवेचना व तलाश के दौरान सूचना प्राप्त हुयी कि थाना चितईपुर के मुकदमा अपराध संख्या 48/2022 धारा 354 आईपीसी व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त एरान इस समय अखरी बाइपास से नुआंव की तरफ लगभग 200 मीटर की दूरी पर कहीं जाने के लिए आटो के इंतजार में खड़ा है,जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है ।  मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिसबल द्वारा मुकदमें में वांछित अभियुक्त को पकड़ लिया गया एवं नाम पता पूछा गया तो अपना नाम एरान उर्फ अजय पुत्र तेजू निवासी ग्राम फुल्ली थाना दिलदार नगर जिला गाजीपुर उम्र 19 वर्ष बताया। उक्त गिरफ्तारी के ...

माहवारी स्वच्छता पर रैली निकालकर किया जागरूक

हरपुर में महिलाओं ने रैली निकालकर मनाया मासिक महोत्सव  मिर्जामुराद : लोक समिति व आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जा रहे मासिक स्वच्छता अभियान के तहत हरपुर गाँव में मासिक उत्सव का आयोजन किया गया। सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं ने माहवारी पर जागरूकता रैली निकाली। रिंग रोड से निकली रैली गांव की अलग अलग बस्तियों में गयी। रैली में शामिल महिलाएं व लड़कियां 'माहवारी पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो।' 'मां बनने पर गर्व है फिर माहवारी पर क्यों शर्म है।' 'पीरियड का खून नहीं तुम्हारी सोच गंदी है।' जैसे नारे लगा रही थीं। सभी के हाथों में पोस्टर भी थे जिन पर माहवारी स्वच्छता पर स्लोगन लिखे थे। इस दौरान माहवारी को लेकर भ्रांतियों और संकोच को छोड़ने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि माहवारी एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसको लेकर महिला या किशोरियों को अपवित्र मानने और धार्मिक अनुष्ठानों से दूर रखने की समाज की अवधारणा को बदलने की आवश्यकता है। इस दौरान लड़कियों और महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित किया गया। लोक समिति संयोजक नन्दलाल म...

एसडीएम ने किया राजातालाब के ऐतिहासिक संगम तालाब का अवलोकन

  वाराणसी:- राजातालाब स्थित पंचक्रोशी पथ के ऐतिहासिक संगम तालाब का राजातालाब तहसील के एसडीएम ने अवलोकन किया और इस तालाब में अतिक्रमण, गंदगी और बरसाती जल की आवक एवं ठहराव की स्थिति का जायजा लिया। नवागत एसडीएम राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी पहले ही दिन एक्शन में नजर आएं, वह उक्त तालाब का औचक निरीक्षण को लेकर चर्चा में हैं। वह पारम्परिक जलस्त्रोत का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां एसडीएम ने आराजीलाईन ब्लाक के कचनार गाँव स्थित संगम तालाब का अवलोकन किया और इस तालाब में हुए अतिक्रमण, गंदगी और बरसाती जल की आवक एवं ठहराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक तालाब पूर्व में ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आवश्यकता की पूर्ति के महत्वपूर्ण साधन थे, इस तालाब के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण चिन्हित किए जाएंगे, जिससे बरसाती जल इन तालाबों तक पहुंच सके. एसडीएम को स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इन तालाबों में बरसाती जल का ठहराव नहीं हो पाता है और आसपास के लोगों दुकानदारो का कचड़ा, अवजल इस तालाब में गिरने से तालाब का अस्तित्व संकट में है। इस संबंध में उन्होंने ...

सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट की पहलउगापुर मे आशा बाल पुस्तकालय की स्थापना

वाराणसी :-वंचित वर्ग के बच्चों के लिए समाजसेवी मनोज यादव एवं उनकी पत्नी अनीता देवी द्वारा ऊगापुर गाँव में संचालित किये जा रहे निःशुल्क शिक्षण केंद्र पर सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा में आशा बाल पुस्तकालय की स्थापना की गयी। संस्था द्वारा एक देश समान शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी को समान और बेहतर शिक्षा के अवसर की उपलब्धता के लिए बाल साहित्य की उपलब्धता कराई जा रही है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि बदलते समय के साथ बच्चों में पढने की रूचि कम हो रही है, सोशल मीडिया पर प्राप्त अधकचरी और असत्य जानकारियों को ही सत्य मानने से बच्चों में सही गलत की पहचान करने की क्षमता नष्ट हो जायेगी, पढ़ने की आदत से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा और वे जागरूक होंगे। कार्यक्रम संयोजक दीन दयाल सिंह ने कहा कि हमने देश के विभिन्न प्रकाशकों से रोचक बाल साहित्य का चयन किया है जिससे बच्चों में पढने के प्रति उत्साह का संचार हो।  युवा समाजसेवी मनोज कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास के लि...

हरे फलदार वृक्षों की कटाई जोरों पर,किसके सह से हो रही कटाई

कछवारोड़,वाराणसी। बीते काफी समय से पेड़ कटाई का मामला थाना क्षेत्र मिर्जामुराद अंतर्गत चल रहा है। चंद पैसे के ठेकेदारों द्वारा लगातार बार बार कही न कही पेड़ कटाई के मामले सामने आते रहते हैं,कठोर दण्ड न होने के कारण 200-500 रुपए के लिए लोग यह घृणित कार्य करते हैं,ये आस पास के ठेकेदार सांठ गांठ कर पेड़ कटवाने का काम करते है। बीते शुक्रवार भी ग्राम पूरे में आम के वृक्ष को काटा जा रहा था जहा मौके पे लकड़ी व्यापारी से पूछे जाने पर पेड़ कटाई के आदेश की कोई अनुमति नही होने का पता लगा,पुलिस को सूचना होते ही आनन फानन में व्यापारी और लकड़हारे भाग निकले,जाते जाते लकड़हारे ने बताया की साहब लोकल के एक पेपर हाकर से बात हो गई है,जिसका तात्पर्य यह था की वहा काम सेटिंग से हो रहा था, की व्यापारी तुम पेड़ कटवाओ हम पुलिस और वन विभाग को देखलेेंगे,ऐसा इन तुच्छ मानसिकता वाले लोगो का सोचना इसलिए है क्यू की इनके हौसले बुलंद हो चुके है क्षेत्र में अवैध कार्य का ठेका लेते लेते,मजे की बात तो यह कि पेड़ो की रखवाली के लिए वन रक्षक,वन दरोगा के साथ ही अन्य कर्मचारी तैनात हैं बावजूद इसके क्षेत्...

न्याय की गुहार लगाती दर-दर भटक रही महिला,पहुंची एसपी कार्यालय

पुलिस पर कार्यवाही के लिए पैसे लेने का आरोप   मिर्जामुराद । थाना क्षेत्र के ठठरा गांव मे सोमवार के दिन मारपीट के मामले में पीड़िता ने अपनी शिकायत एसपी ग्रामीण के कार्यालय पहुंचकर किया पीड़िता इशरावती के मुताबिक बीते सोमवार के दिन पड़ोसी महेंद्र और उसका पुत्र संतोष अकारण पहले के हुए विवाद को लेकर पीड़िता के घर पर चढ़कर पीड़िता व उसकी पुत्री को मां बहन की गाली देते हुए लात घुसे से मारा पीटा और कपड़ा भी फाड़ दिया तथा पीड़िता के पुत्री को मारने पीटने के साथ साथ उससे गंदाा व्यवहार भी किया इसके साथ उन सब ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि जब पीड़िता ने प्रकरण की शिकायत कछवा रोड चौकी पर किया तो वहां चौकी पर तैनात सिपाही व दरोगा ने पीड़िता से पैसे लिए पैसे लेने के साथ साथ उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार (तहरीर बदलवाने का भी है आरोप ) का पैर पकड़ पीड़िता के गिड़ गिड़ाने के बाद भी विपक्षियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं किया गया। जब थाने व चौकी से कोई भी कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़िता ने बृहस्पतिवार के दिन पू...

क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद,आए दिन पुलिस हो रही नाकाम

मिर्जामुराद,वाराणसी।  प्रशासन के खनन संबंधित आदेशों की अवहेलना पूरी रूप से मिर्जामुराद थाना अंतर्गत अनेक जगहों पर किया जाता देखा जा रहा है। क्षेत्र के खगरामपुर गांव मे मिट्टी खनन बड़ी मात्रा में हो रही है मंगलवार के दिन कड़क धूप के बीच व्यापक मात्रा में मजदूर लगाकर खेती वाली उपजाऊ जमीन में से मिट्टी का खनन तेजी से हो रहा था। मिट्टी की ढुलाई के लिए 4 से 5 ट्रैक्टरों का प्रयोग किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ढीली कार्रवाई करती नजर आई। पुलिस, कुछ ठेकेदार अधिकारियों के सहयोग से ऐसे खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने में निरंतर ना कामयाब होती आ रही है और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं वहीं ग्रामीणों का कहना है कि खनन की ट्रैक्टर इतना तेजी से गाँव की सड़कों से गुजरती है कि यदि कोई सामने आ जाए तो उसके ऊपर चढ़ते हुए ट्रेक्टर निकल जाए। वहीं दूसरी तरफ हरे पेड़ों की कटाई भी बड़ी मात्रा में तेजी के साथ थाना क्षेत्र में हो रही है जहां एक तरफ सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए तमाम योजनाओं को अमल में लाकर पेड़ लगाकर पर्यावरण के संरक्षण का मार्ग प्रशस्त कर रही है वहीं स्था...

फौज से सेवानिवृत्त फौजी का गांव में हुआ भव्य स्‍वागत

  वाराणसी -: प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में फौज से रिटायर होकर आए सैनिक का ग्रमीण क्षेत्र के लोगो ने जोरदार स्‍वागत किया। उनके सम्‍मान में गांव के युवकों ने बकायदा तिरंगा यात्रा निकाली। मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर (चंगवार) गाँव के रहने वाले राजकुमार वर्मा वर्ष 2005 में थल सेना में भर्ती हुए थे। इस दौरान वे देश की सीमाओं पर ज्यादातर समय पूर्वोत्तर राज्य के सीमा पर तैनात रहकर देश को अपनी सेवा दी। इन दिनों वे राजस्थान के बीकानेर बार्डर पर तैनात थे,करीब 17 वर्ष देश सेवा करने के बाद सोमवार को अपने कार्य से सेवानिवृत्त होकर वह गांव आए। उनके घर आने की खुशी में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान देशभक्ति की धुन पर लोग जयघोष करते हुए चल रहे थे। कल्लीपुर, साधू कुटिया पर लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर,पंचमुखी, श्यामसुन्दर,सुनील मास्टर आदि गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहाँ से युवाओं ने उनको तिरंगा झंडा लगी खुली गाड़ी में बैठाकर जुलूस के साथ बेनीपुर बाजार चौराहा तक पहुंचाया। यहां से गाजे-बाजे के साथ फौज की भेषभूषा में आये आशा सामा...

शिक्षा का अधिकार कानून के अनुपालन में अनियमितता के खिलाफ दिया गया धरना

  वाराणसी - उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी मेंशिक्षा के अधिकार कानून के अनुपालन में की जा रही है हीला हवाली सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में, वाराणसी के विभिन्न संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया और शिक्षा के अधिकार कानून के अनुपालन में हो रही अनियमितताओं को दूर करने के लिए ज्ञापन दिया। अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।  प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सभी के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 /1 /ग के अनुसार सभी निजी स्कूलों में गरीब एवं वंचित वर्ग के 25 प्रतिशत बच्चों को निशुल्क शिक्षा हेतु प्रवेश देने की व्यवस्था की गयी है किन्तु नामचीन निजी स्कूलों के प्रभाव के कारण शिक्षा विभाग इस व्यवस्था को लागू करवा पाने में असहाय सा प्रतीत होता है जिले में लगभग 1900 स्कूल हैं जबकि शिक्षा विभाग के पोर्टल पर केवल 1200 के आस पास ही प्रदर्शित किये गये हैं। प्रथम चरण की लाटरी में 6152 बच्चो का नाम आया है जिनमे से म...

मोबाइल छीन कर भागे बाइक सवार बदमाश

    मिर्जामुराद स्थानीय बाजार स्थित थाना गेट के सामने शुक्रवार की रात एक युवक द्वारा मोबाइल से बात करते समय बाइक सवार बदमाश झपट्टा मार एंड्राइड मोबाइल लेकर राजातालाब तरफ भाग निकले। भुक्तभोगी चिल्लाते हुए दौड़ कर थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। लेकिन इधर बाइक सवार बदमाश आंख से ओझल हो चुके थे। भुक्तभोगी ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया। मिर्जामुराद बाजार निवासी योगेश सेठ खाना खाने के बाद मोबाइल से बात करते हुए सड़क की तरफ जा रहे थे। कि कछवारोड की तरफ से आए बाइक सवार दो बदमाशो ने झपट्टा मार एंड्राइड मोबाइल छीन कर भाग निकले।

उपमुख्यमंत्री ने मरीज बन वाराणसी के जिला अस्पतालों में व्याप्त अव्यवस्था का किया ईलाज

वाराणसी :- उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी मे पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री/ स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शनिवार को प्रातः बिना किसी सूचना के आम आदमी की तरह मुंह पर मास्क लगाए एक मरीज के तौर पर पर्ची कटाने के लिए लाइन में लगे उन्होंने पर्ची कटाई और पैसा भी दिया। इसके उपरांत जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था का इलाज करने सीधा डॉक्टरों के बीच पहुंच गए इस दौरान गंदगी और अन्य लापरवाही पर सभी को फटकार भी लगाई। उपमुख्यमंत्री ने सबसे पहले सीएमएस ऑफिस पहुंचकर ड्यूटी रजिस्टर चेक करना शुरू किया इस बात की सूचना मिलते ही पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्यूटी रजिस्टर चेक करने के उपरांत सीएमएस को दिशा निर्देश देते हुए वह डेंटल डॉक्टर के कमरे के पास पहुंचे वहां डेंटल विभाग के लिए आई लाखों रुपए की मशीन धूल फांक रही थी जिस पर वह काफी नाराज हुए एवं डॉक्टर को चेतावनी भी दे डाला। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ओपीडी पहुंचे वहां डाक्टरों से बातचीत करते हुए रास्ते में मिले तीन मरीजों से बातचीत भी की। राजकीय अस्पताल के परिसर मे...

अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल हुई दुर्घटना का शिकार, एक घायल !

मिर्जामुराद । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भोर कला गांव के समीप एक मोटरसाइकिल तेज गति के कारण अनियंत्रित हो दुर्घटना का शिकार हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल पाल (22) पुत्र स्वर्गीय संतलाल पाल निवासी ग्राम शिवरामपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी अपने रिश्तेदार को नई बाइक से ममहर जनपद भदोही छोड़ने गया था । वापस घर आते समय भोर कला गांव के समीप नहर मार्ग पर मोटरसाइकिल तेज गति मे होने के कारण ब्रेकर पर अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक अनिल पाल बेहोश हो गया और उसे गंभीर चोटें आई घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर घायल युवक को उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया  बताते चले कि अभी कुछ ही दिन पहले घायल युवक की शादी हुई थी ब्यूरो वाराणसी

यह जूस का नशा है, जिसमे राहगीर बेचारा फसा है।

कछवाँरोड पुलिस बूथ के ठीक सामने आज महीनों से ब्रिज के नीचे जूस वाले फल वाले चाट वाले फुलकी वाले इतने ज्यादा भीड़ लगा देते हैं कि आने जाने वाले राहगीर अत्यंत परेशान है।      कछवाँरोड,वाराणसी।  आने जाने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस बुथ (कस्बा चौकी) के ठीक सामने जब यह स्थिति है तो पुलिस और कहां किस की रक्षा कर सकती हैं कब एक्सीडेंट हो जाए,कब कोई किसी से टकरा जाए, जहां गाड़ी पास नहीं हो पा रही हैं, कितना भीड़ है तो पुलिस के विषय में क्या सोचा जाए। क्षेत्रवासियों व राहगीरों का कहना था की यहां आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है,अगर पुलिस यूं ही ड्यूटी करती रही तो किसी ना किसी दिन कछवाँ रोड ब्रिज के नीचे बुथ के ठीक सामने कोई अप्रिय घटना घट सकती है कछवाँ रोड चौकी के सिपाही व यस. आई. बड़ी फुर्सत में बैठकर जूस मंगा कर अपनी टोपी टेबल पर रख कर आराम फरमाते रहते हैं। वही आटो से अपनी बच्ची का इलाज कराने लेकर आए एक व्यक्ति के आटो का अनावश्यक पुलिस ने फोटो खींचकर चालान कि दी धमकी। ओवर ब्रिज के नीचे ठेले वालों को व जुस वालो को ज...

अध्यापिकाओं द्वारा बच्चो के पठन-पाठन में दिखी प्रगति

  सेवापुरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय ठटरा प्रथम पर अध्यापिकाओं ने बच्चों को पढ़ाने में दिखाया प्रगति।वही अभिभावको ने अत्यंत सराहना की ।      कछवाँरोड, वाराणसी। अध्यापिकाओं का कहना है कि सरकार हम लोगों को अगर अन्य काम और ना सैपे तो हमारे बच्चे जिले में टॉप आएंगे और वही निरीक्षण में पहुंचे गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम बहादुर दूबे ने हर क्लास का निरीक्षण किया जहां अध्यापिका रही मौजूद उस क्लास के बच्चे सबसे सुपर और सबसे अच्छे दिखें वही अध्यापकों में लापरवाही देखने को मिली । दूबे जी ने बच्चों से सवाल भी पूछा और पठन-पाठन के विषय में भी पुछा और अध्यापकों के विषय में भी पूछा जिसमें बच्चों ने अध्यापिकाओं की सराहना कि ।पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम बहादुर दुबे का कहना था कि अगर अध्यापिकाओं की तरह अध्यापक भी मेहनत करे तो प्राईमरी के बच्चे वाकई में कॉन्वेंट स्कूलों से बहुत अच्छे और सुयोग्य होंगे। दुबे जी का कहना था कि मौके पर जब हम पहुंचे तो वहां कुछ अध्यापक आपस में बैठकर  गप सप और मोबाइल चला रहे थे अगर इसी तरह अध्यापकों का रवैया रह...

किशोरियों को एनेमिया से बचने हेतु किया कार्यशाला का आयोजन

 मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा किशोरी युवा मंच से जुड़ी किशोरियों हेतु एनेमिया से बचने के उपाय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया।     उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी के राजातालाब में प्रशिक्षण में मुख्य रूप से किशोरियों को एनेमिया से बचने का उपाय बताया गया। प्रशिक्षक सुधा ने बताया कि किशोरियां खान पान से एनेमिया जैसी भयंकर बीमारी से अपने को बचा सकती है,उन्होंने बताया कि आज भी गांव में रहने वाली प्रत्येक तीसरी लड़की एनेमिया से पीड़ित है ।सरकार द्वारा किये जा रहे सभी उपाय नाकाफी साबित हो रहा है । लिहाजा हमलोगों को खुद ही जागरूक होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ना व जितना होगा । किशोरी युवा मंच की संयोजिका नेहा जायसवाल ने कहा कि मनरेगा मजदूर यूनियन संगठन से जुड़ी किशोरियों को अभियान चलाकर एनेमिया के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है । आगे भी संगठन द्वारा जागरूकता,प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जाएगा ।कार्यशाला का संचालन प्रियंका पटेल ने किया । कार्यशाला में पूजा,रीना,निशा,रेनू,ममता,शीला,प्रेमशीला,कविता,रेशमा,प्रीति,मधु,सुशीला,शालू,खुशबू,नेहा, कुसुमलता,सीता...

कचरे में तब्दील हुए राजातालाब के ऐतिहासिक संगम तालाब की बदल रही सूरत

काशी के धार्मिक महत्ता के पंचक्रोशी पथ राजातालाब क्षेत्र में कचनार गाँव में स्थित ऐतिहासिक संगम तालाब में गंदगी-कचरा और जलकुंभी पहचान बन गई थी। राजातालाब,वाराणसी: चारों तरफ ऊंची-ऊंची घास, आसपास फैला कचरा, तालाब में आसपास के लोगों द्वारा बेख़ौफ़ खुलेआम अवजल, कचरा गिराने से तालाब दूषित और बदबूदार हो गई थी। तालाब का पानी जलकुंभी से पट गया था। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता की पहल पर स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर सफाई अभियान की शुरुआत किया उसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा विगत ग्यारह दिनों से दिन रात एक कर तालाब की सफाई की और अब इसकी सूरत बदल रहे है।ग्यारह दिन पहले तक गंदगी का ढेर बनी रही तालाब की अब रंगत बदल रहीं हैं। लोगों द्वारा जलकुंभी, घास, झाडिय़ां निकलवाई गई। साथ ही तालाब के घाटों का चौड़ीकरण करा कर मुरम से बिछवा कर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। तालाब की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सजावट सामग्री से तालाब के घाटों को आकर्षक रूप से सजाने के साथ लाइटिंग पोल, घाटों पर लोगो को बैठने के लिये कुर्सी स्टूल की व्यवस्था करने के साथ उन्हें सुंदर रंगो से सजाया जाएगा जिससे स...

Followers