Skip to main content

फौज से सेवानिवृत्त फौजी का गांव में हुआ भव्य स्‍वागत


 वाराणसी-: प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में फौज से रिटायर होकर आए सैनिक का ग्रमीण क्षेत्र के लोगो ने जोरदार स्‍वागत किया। उनके सम्‍मान में गांव के युवकों ने बकायदा तिरंगा यात्रा निकाली। मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर (चंगवार) गाँव के रहने वाले राजकुमार वर्मा वर्ष 2005 में थल सेना में भर्ती हुए थे। इस दौरान वे देश की सीमाओं पर ज्यादातर समय पूर्वोत्तर राज्य के सीमा पर तैनात रहकर देश को अपनी सेवा दी। इन दिनों वे राजस्थान के बीकानेर बार्डर पर तैनात थे,करीब 17 वर्ष देश सेवा करने के बाद सोमवार को अपने कार्य से सेवानिवृत्त होकर वह गांव आए। उनके घर आने की खुशी में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान देशभक्ति की धुन पर लोग जयघोष करते हुए चल रहे थे। कल्लीपुर,
साधू कुटिया पर लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर,पंचमुखी, श्यामसुन्दर,सुनील मास्टर आदि गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहाँ से युवाओं ने उनको तिरंगा झंडा लगी खुली गाड़ी में बैठाकर जुलूस के साथ बेनीपुर बाजार चौराहा तक पहुंचाया। यहां से गाजे-बाजे के साथ फौज की भेषभूषा में आये आशा सामाजिक विद्यालय नागेपुर के बच्चों की अगुवाई में जुलूस दिल्ली बीर बाबा मंदिर पर पहुंचा।मंदिर में आशीर्वाद लेकर राजकुमार अपने घर पहुंचे।लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। इस दौरान राजकुमार ने भव्य स्वागत के लिये ग्रामवासियों का आभार जताया और कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे पुन: सीमा पर जाकर देश की सेवा के लिए तैयार रहेंगे।
इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्यरूप से रविशंकर,
राजेशकुमार, शंबूनाथ,अच्छेलाल,दीनानाथ, मनोज कुमार,रजावती देवी,अनिता,आशा,सोनी,शंकर,विजय कुमार,कमलेश,आदि गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...