Skip to main content

Posts

वाराणसी में गरबा नाइट की आड़ में ठगी कार्यक्रम कैंसिल होने के बाद भी पैसे नहीं हुए रिटर्न-

वाराणसी। नौरात्रि के मौके पर आयोजित होने वाली एक गरबा नाइट का आयोजन ठगी का नया जरिया बन गया। इस आयोजन के नाम पर लोगों को पास बेच भारी रकम वसूली गई, लेकिन कार्यक्रम कभी आयोजित नहीं हुआ। आयोजिका वर्तिका सिंह ने "नवमी गरबा नाइट" नाम से पास जारी कर 200 से 500 रुपये तक की राशि ली। कार्यक्रम 6 अक्टूबर को शाम 5 बजे लंका स्थित एक लान में होना था, लेकिन पुलिस से अनुमति न मिलने के कारण यह आयोजन रद्द हो गया। वाराणसी में "नवमी गरबा नाइट" के आयोजन के लिए धड़ल्ले से पास बेचे गए थे। आयोजकों ने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों के जरिए प्रचार किया और कई लोगों को आकर्षित किया। पास की कीमत 200 रुपये से 500 रुपये तक रखी गई थी। लोगों ने इस आयोजन में भाग लेने के लिए उत्साहपूर्वक पास खरीदे, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि इसके पीछे ठगी का खेल चल रहा है।  आयोजन रद्द, पैसे लौटाने से इनकार-  6 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए जब लोग तैयार हो रहे थे, तब उन्हें जानकारी मिली कि पुलिस की अनुमति नहीं मिल पाने के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। जब लोगों ने अपने पैसे वापस लेने के लिए प...

पुलिस बूथ में लगा ताला, ड्यूटी का निकाल रहे दिवाला

कछवां रोड । वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां रोड पुलिस बूथ में नहीं दिखते पुलिस कर्मी,दिखता सिर्फ ताला है?तीन जनपदों को जोड़ने वाला प्रमुख व व्यस्ततम यातायात वाला चौराहा कछवां रोड पुलिस बूथ पर दिखा लटकता चमचमाता ताला? आए दिन लगे जमा व चौराहे के अतिक्रमण से आने जाने वाले राहगीरों(नौकरी पेशा, व्यापारी, छात्र, स्वास्थ्य विभाग व अन्य) को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां काफी संख्या में लोगो आते जाते रहते हैं इस मार्केट आवागमन व खरीदारी के लिए लोग दुरदराज से आते हैं। पुलिस बूथ होने के बाद भी पुलिस कर्मियों के गायब रहने के नाते लोगों में असुरक्षा की भावना रहती है। इस चौराहे से 200 मीटर निकट ही सब्जी मंडी है,दारू ठेका 500 मीटर पर ही है, कुछ दिन पहले यही बूथ सटे, बगल से ही बाइक चोरी हुई थी, व अक्सर शराबी नशे में लोगों से उलझ जाते हैं। आए दिन इस पुलिस चौकी के आसपास के गांव में चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस की लापरवाही के नाते पुलिस के प्रति विश्वास बहाल नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के लोगो ने पुलिस की दुरुस्त ड्यूटी, नियमित करने की मांग कर है। एस डी एम व अन्य अध...

संतों के सम्मान में, हनुमान सेवा ट्रस्ट मैदान में!

नई दिल्ली। साध्वी स्वेता रेड्डी(अध्यक्ष हनुमान हिन्दू पार्टी)ने कहा कि संतों पर हमला उनके साथ दुर्व्यवहार और अपमानजनक घटनाएं पूरे भारत और सनातन समाज के लिए अपमानजनक है जिनका हर तरीके से हर मोर्चे पर और हर माध्यम से करारा जवाब देना जाना चाहिए। भारतीयता और सनातन परंपराओं और संस्कृति के वाहक इन संतों की रक्षा सुरक्षा और स्वाभिमान के संरक्षण का दायित्व निश्चित रूप से सनातन समाज के हर व्यक्ति का है। इसलिए मैंने संस्था हनुमान सेवा ट्रस्ट नाम से रजिस्टर्ड कर संतो की सेवा में समर्पित किया है। तो वहीं हनुमान सेवा ट्रस्ट की काउंसिल सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता तृषा चक्रवर्ती ने बताया कि ट्रस्ट के लिए हम काफी दिनों से मेहनत कर रहे है और आज जाके हमे सफलता प्राप्त हुई है और इस ट्रस्ट के माध्यम से हम पूरे भारत में साधु संतों पर होने वाले हमलों के संदर्भ में व्यवस्था एवं समाज के बड़े हिस्सों की चुप्पी सूक्ष्म एवम विस्तृत पड़ताल की मांग करेंगे। विगत कई दशकों से कला साहित्य सिनेमा जैसे माध्यमों द्वारा साधु संतों की नकारात्मक छवि लगातार प्रस्तुत की जाती रही जिसे अब सर्वाधिक संवेदनशीलता के साथ रोका जाना चाहिए...

दुर्गा पूजा आयोजन पर विवाद, पंडाल निर्माण का कार्य रुका

मिजार्मुराद। गौर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया है, जिससे पंडाल निर्माण का कार्य बीच में ही रोक दिया गया है। दोनों पक्ष आयोजक होने का दावा कर रहे हैं, जिसके चलते आयोजन की प्रक्रिया में रुकावट आ गई है।  संतोष तिवारी उर्फ पप्पू के नेतृत्व में एक पक्ष के दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे और वहां एसीपी व थानाप्रभारी अजयराज वर्मा से मिलकर पिछले साल की अनुमति के कागजात दिखाते हुए दुर्गा पूजा का कार्य फिर से शुरू कराने की मांग की।  थानाप्रभारी ने दूसरे पक्ष के राजबहादुर बिंद को भी थाने बुलाकर कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और जल्द ही समाधान निकालने का आश्वासन दिया। राजबहादुर बिंद का कहना है कि इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा स्थापना और विसर्जन की अनुमति के लिए अपर पुलिस आयुक्त के पास आवेदन किया गया है।  ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी इसी तरह का विवाद हुआ था। संतोष तिवारी का आरोप है कि कुछ लोग दुर्गा पूजा को रोकने की कोशिश कर रहे हैं और इस धार्मिक आयोजन पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसी भी सूरत में धार्...

वाराणसी मिर्जामुराद पुलिस दिखी सक्रिय

 कछवांरोड। वाराणसी मिर्जामुराद पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें कई  गाड़ियों का चालान किया और कई गाड़ियों को सीज भी किया । चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह कछवांरोड ने बताया कि हम अपने उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चेकिंग अभियान चलाया है जिसमें कई गाड़ियों का हमने चालान किया और कई गाड़ियों को सीज किया और जो दोषी पाए गए उनके विरुद्ध हमने कार्यवाही किया जो निर्दोष थे उनको हम लोग सकुशल छोड़ते चले गए और जो भी दोषी या नियम विरुद्ध पाया गया उसके खिलाफ हमने आवश्यक कार्यवाही की। वहीं क्षेत्र वासियों का कहना था कि चौकी प्रभारी कछवांरोड जगदंबा सिंह जी ने सीसी फुटेज चौराहे पर लगवा कर सुर्खियों में आए और जनमानस के दिल में राज करने लगे और चौकी प्रभारी जी अपने अच्छे व्यक्तित्व की वजह से वह चर्चा में हमेशा व्याप्त हैं।

आवेश में चली गोली,बेरंग हुई होली

वाराणसी!मिर्जामुराद थाना क्षेत्र कछवा रोड स्थित,ठटरा गांव में आज सोमवार(होली) की सुबह एक शख्स ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।  ठटरा गांव निवासी शिव प्रकाश सिंह उर्फ (छुन्ना सिंह)(40) ने अपने लाइसेंसी पिस्टल को कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि सुबह होली का त्योहार मनाने के लिए घर से दोस्तों के साथ गांव में निकले। होली खेलने एवं लोगों से मुलाकात करने के दौरान ही बच्चों का फोन आया तो घर पहुंचे। इस दौरान वे दोनों बेटों से नोकझोंक के दौरान आवेश में आकर खुद को गोली मारी।शिव प्रकाश सिंह के पिता का कहना था की बेटा नशा में था जिस वजह से घटना हो गई तो वही क्षेत्र के लोगो का कहना था की शिव प्रकाश व उनके बेटों शुभम और सत्यम से गाय को लेकर कुछ पारिवारिक कहा सुनी हुई जिस वजह से शिव प्रकाश(छुन्ना) आग बबूला हो गए और आहत होकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। जिससे अति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद बच्चों एवं घायल के पिता माता ...

मर्डर! साजिश के तहत हुई निर्मम हत्या, ढाबा संचालक की पत्नी ने लगाया आरोप।

 वाराणसी के थाना मिर्जामुराद अंतर्गत विवान ढाबा एवम रेस्टोरेंट, खोचवां (भड़ेहरा) संचालक की बीती रात धारदार हथियार से हौसला बुलंद बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी, मृतक अमित पाण्डेय उर्फ मोनू (उम्र लगभग 25 वर्ष) की पत्नी करिष्मा पाण्डेय निवासी ग्राम खोंचवा,का आरोप है की 6 दिन पहले अनिल सिंह के आदमी ने हमारे ढाबे पे खाना पीना किया उसके बाद,मोनू द्वारा पैसा मांगने पर हाथापाई मार पीट किया।जिसके कुछ समय बाद जब मोनू अपने ढाबे से घर के लिए निकला तो बीच रास्ते 6 लोगो को अनिल सिंह ने बुला रास्ते में मोनू को रोक- मरवाया,जिसके बाद अनील सिंह और अनील के कुछ लोग आए-दिन मोनू को देख व्यंग कसते थे। करिष्मा का कहना है की बीती रात 17/8/2023,11:47 रात्रि को मोनू से आखरी बार बात हुई जिस दौरान पता चला कि मेरे पति से गांव के ही प्रेमचंद उर्फ पिंटू पुत्र स्वर्गीय हीरालाल निवासी खोंचवा,वाराणसी मेरे ढाबे पर आ झगड़ा कर मारने की धमकी दे रहा है।उसके बाद सुबह महेश भैया ने फोन कर बताया कि यहाँ मोनू को गला रेत के सुलाया गया है,तो वहीं आस पास के लोगों का कहना था कि यह सम्पूर्ण निर्मम घटना साजिश के तहत...

थाना मिर्जामुराद पुलिस मिट्टी खनन रोकने में असफल, आए दिन हो रहे खनन,क्यो नहीं रुक रहे खनन

थाना मिर्जामुराद कछवा रोड चौकी अंतर्गत ग्राम गुड़ियां में  मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर वाराणसी:मिर्जामुराद, माफिया में पुलिस-प्रशासन का डर नहीं, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अंजान मिर्जामुराद थाना अंतर्गत आज दिन मंगलवार सुबह कछवा रोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन दिनदहाड़े जोरों पर चल रहा है। देखा जाय तो सब कुछ पुलिस व प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन प्रशासनिक अमला बिल्कुल शांत बैठा हुआ है। थाना क्षेत्र में , ट्रैक्टर  लगा कर खनन माफिया शासन के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शासन की ओर से यूपी में अवैध रूप से हो रहे खनन पर रोक लगाई हुई है। खनन के लिए शासन से आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रशासनिक अमले को दी गई है। इसके बाद भी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में पुलिस की अनदेखी के चलते मिट्टी खनन का कार्य बे रोक-टोक चल रहा है। देखा जाय तो खनन माफिया खुलेआम  ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी लादकर क्रय विक्रय कर रहे हैं। अवैध रूप से खनन के बाद लदी मिट्टियां लेकर रोड पर चलने वाले  ट्रैक्टर-ट्राली चालकों की रफ्तार इतनी तेज होने की वजह...

दुर्दांत अपराधी और भाजपा नेताओं के रिश्ते, #वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा पंडित

वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा पंडित की कलम से समय और सता की देन अतीक अहमद की कब्र,नहीं तो कई सफेद पोश के गुमनाम रिश्ते आज भी गुनाहों के साथी सामाजिक पटल पर सच का चेहरा जब अपनी दस्तक देता है तो ना जाने कितने नकाबपोश जिनकी बदले चेहरे कुरूप नजर आते हैं.. गुनाहों की जंजीर से गुनाहों की रिश्ते बड़ी अजीब हैं कुछ सफेद कपड़े पहनकर समय के साथ बदल गए तो कुछ दफना दिए गए लेकिन आज जो अपनी साख और शेखी बघार रहे हैं उनको भी अपने पूर्व के दिन और करतूत याद कर लेनी चाहिए ..! साल था 2016, स्थान था इलाहाबाद। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद केशव प्रसाद मौर्य पहली बार इलाहाबाद आए थे। जैसे ही शहर उत्तरी से उनका काफिला गुजरा, अप्रैल की दोपहरी में खड़ी भीड़ ने जोर-जोर से नारा लगाना शुरू कर दिया- 'ये केशव नहीं कसाई है, अतीक का सगा भाई है' ये वो भीड़ थी, जो अतीक और केशव के आतंक से त्रस्त थी इलाहाबाद के आस-पास वाले सभी ये जानते हैं कि केशव और अतीक के आज भी कई कारोबार साझे में चल रहे हैँ। दोनों के स्लाटर हाउस वाले धंधे के बारे में हर इलाहाबादी जानता है। ऐसे ही प्लाटिंग, रेत और ठेकेदारी में अतीक के ब...

वन माफ़िया व कछवां रोड पुलिस की मिलीभगत से काटे जा रहे हैं हरे पेड़

वन माफ़िया व कछवां रोड पुलिस की मिलीभगत से काटे जा रहे हैं हरे पेड़  वाराणसी:मिर्जामुराद थाना, कछवा रोड़ चौकी अंतरगत ग्राम गुड़िया देवीय आपदाओं से बचाने के लिए वनों का संरक्षण तथा पेड़ -पौधे लगाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है लेकिन पेड़ों की कटाई को रोकना बड़ा मुश्किल है क्षेत्र की कछवा रोड़ चौकी पुलिस के संरक्षण से हरे पेड़ों की कटाई का क्रम जारी है ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर लकड़ी को आरा मशीन पर पहुंचाया जा रहा है ऐसा नहीं है पुलिस विभाग अनजान है आरोप है कि लकड़ी माफिया पुलिस एवं विभागीय कर्मचारी मिलजुल कर हरे पेड़ की कटाई के खेल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं अगर यही हालत रही तो वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में जिस तरह पेड़ों की कटाई हो रही है पूरे जिले से पेड़ खाली हो जाएंगे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़ पौधों का होना आवश्यक है इसके लिए सरकार द्वारा बड़े-बड़े स्लोगन लिखवाये जाते हैं प्रचार -प्रसार किया जाता है पौधे लगाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं पर सच यह है कि पेड़ तो खूब लगते हैं पर वह देखरेख के अभाव में सूख जाते हैं वही पेड़...

माफिया अतीक का खात्मा,भाई असद की भी फायरिंग में मौत।

प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास चली गोलियां अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला। पुलिस की गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग,हमले में अतीक और अशरफ की मौत। मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या।जब हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। सूत्रों की माने तो मौके पर जय श्रीराम के नारे सुने गए।पुलिस मामले की जांच में जुटी। सूचना है की प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला हुआ,पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी।तभी तीन-चार हमलावर(अरुण मौर्य, सनी ,लवलेश तिवारी )ने चलाई गोली अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग चालू करदी।पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया। इस पूरे हमले को मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया दोनों आरोपियों पर जब फायरिंग हुई,मीडिया के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ मामला, बताते चले कि गुरुवार को यूपी के झांसी में यूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असद व शूटर गुलाम का एनकाउंटर कर दिया था।एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और गुलाम की तलाश में थी।एनकाउंटर य...

माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में मार गिराया, यूपी पुलिस।

          माफिया अतीक का बेटा एनकाउंटर में ढ़ेर                                   #uppolice लखनऊ। यूपी  एसटीएफ ने माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में मार गिराया। असद उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था । इसके अलावा एक शूटर गुलाम को भी यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है ।यूपी एसटीएफ के मुताबिक माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और प्रत्येक पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था । झांसी में यह एकाउंटर हुआ और इनेके पास से विदेशी निर्मित अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए है । झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम ने किया एनकाउंटर। @टीम दैनिक दर्पण

उद्योगी व्यक्ति को ही लक्ष्मी प्राप्त होती है : Dr. Pramod Kumar Srivastava

पंचतंत्र में उल्लिखित है --  "उद्योगिनं पुरुषसिंहमुपैति लक्ष्मीः दैवं दैवमिति कापुरुषाः वदन्ति। दैवं निहत्य कुरु पौरुषमात्मशक्त्या, यत्ने कृते यदि न सिद्ध्यति कोऽत्रदोषः।।" अर्थात्- _"उद्योगी व्यक्ति को ही लक्ष्मी प्राप्त होती है। भाग्य से मिलता है, ऐसा तो कायर लोग कहते हैं। अतः भाग्य का भरोसा छोड़कर आत्मशक्ति से पुरुषार्थ करो। प्रयास करने पर भी यदि सफलता नहीं मिलती है, तो यह देखो कि कार्य में क्या त्रुटि रह गई है।"_ उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में उद्यमों के विकास के लिए ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया है जिसमें कौशल को यथा स्थान पूंजी और पूंजी को यथा स्थान कौशल उपलब्ध हो सके। शायद इसीलिए इन्वेस्टर्स समिट के कार्यक्रमों का तादात्म्य विश्वविद्यालयों से स्थापित किया जा रहा है, ताकि युवाओं में उद्यमी बनने की इच्छा शक्ति पैदा हो सके और पूंजी निवेशकों को उद्यम के लिए आवश्यक युवा उर्जा प्राप्त हो सके। आपने बेहतरीन तरीके से यह बात समझाई है। आज पारंपरिक उच्च शिक्षा से इतर कौशल केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अपेक्षाकृत कम सम्मान मिलता है। मेरा मानना है कि इस तरह के...

मुफ्त शिक्षा, शराबबंदी के लिए लड़ते हुए लोक हित में छोड़ा पद - ओपी राजभर

  वाराणसी । क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर गांव में सुभासपा कार्यकर्ता संतोष राजभर के यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व जहुराबाद सीट से विधायक ओमप्रकाश राजभर ने बजट पर बात करते हुए कहां की आजादी के बाद से ही बजट आ रहा है ग्राम प्रधान से लेकर लोकसभा और राज्यसभा सांसद तक सब विकास के लिए लगे हुए हैं लेकिन गांवों का विकास नहीं हो पाया है। चारों तरफ लूट मची हुई है। जब मैं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री था तो इस लूट को रोकने के लिए 18 महीनों तक किसानों का कर्ज माफी, घरेलू बिजली बिल माफी, एक समान अनिवार्य मुफ्त शिक्षा, जातिवार जनगणना, शराबबंदी व अन्य लोकहित मुद्दे के लिए अपने ही सरकार से लड़ा, बात नहीं बनी तो लोकहित में अपने कैबिनेट मंत्री के पद को छोड़ दिया, उन सारे मुद्दों को लेकर हमारी जंग अभी भी जारी है।  आगामी 2024 के चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर बताया कि आधी आबादी महिलाओं की है,महिलाओं को प्राथमिकता देंगे, मातृ शक्तियों के सर्वांगीण विकास के लिए पार्टी कटिबद्ध है। पार्टी उनके हक औ...

भदोही के सांसद डॉ. रमेश बिंद ने किया कछवां बाज़ार का दौरा

कछवां बाज़ार : भाजपा के वरिष्ठ नेता और भदोही से लोकसभा के निर्वाचित सदस्य डॉ. रमेश बिंद ने किया कछवां बाज़ार का दौरा और व्यापारियों से किया बजट और कुटिल उद्योग पर चर्चा।  जनता से रूबरू होते हुए जन समस्याएं भी सुनी और बताया कि आने वाला सालों में रोजगार और नौकरी के नए विकल्प खुलने वाले है।  नामित सभासद आदर्श नगर पंचायत कछवां/विधान सभा अध्यक्ष मझवां वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के बृजेश कुमार गुप्ता जी के अगुआई में कछवां बाज़ार के जानेमाने व्यक्तियों ने सांसद जी का जोरो शोरो से स्वागत किया और फ़िर से भाजपा के नारे लगाए ।   वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ऊमरवैश्य महासभा उत्तर प्रदेश की राधा देवि जी ने महिला रोज़गार और उद्योग पर चर्चा किया।  मौके पर उपस्थित जितेंद्र गुप्ता (नगर अध्यक्ष कछवां वैश्य समाज उत्तर प्रदेश), अश्वनी मोदनवाल (उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष कछवां), जावेद आलम, राजन सेख, चंदन विश्वकर्मा, मन्नू ऊमर वैश्य,शिवम मोदनवाल,निलेश गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,गणेश गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता, रोहन गुप्ता आदि लोगो ने...

बजट पर विमर्श : By Dr. Pramod Srivastava

वर्तमान बजट में गांव किसान और मध्यम वर्ग पर ज्यादा जोर दिया गया है। गांव का विकास होने से ही राष्ट्र का विकास संभव है क्योंकि भारत की ज्यादातर जनसंख्या गांव में ही निवास करती है। सहायता समूह के जरिए उत्पादकता से महिलाओं को जोड़ने की कोशिश की गई है।  कौशल विकास की गति को बढ़ावा देने के साथ विश्वकर्मा समाज को नई तकनीक के माध्यम से बढ़ावा देने के बात की गई है। कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों का प्रयोग करते हुए इस क्षेत्र को नए युग में प्रवेश कराने की तैयारी की गई है। प्राकृतिक कृषि पर बल दिया गया है। देशभर में मेट्रो परियोजना के लिए 19518 करोड़ की व्यवस्था की गई है।  विगत वर्षों से सरकार की पहली प्राथमिकता समावेशी विकास ही है। सरकार सबका साथ, सबका प्रयास, सबका विकास की अवधारणा पर काम कर रही है। सरकार ने पशुपालन मत्स्य पालन तथा डेरी पर फोकस रखते हुए कृषि कर्ज का दायरा बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपए कर दिया है। सरकार द्वारा प्रेषित इस बजट में शिक्षा स्वास्थ्य और कौशल विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जैसे कि 157 नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जायेंगे। शोध व नवाचार...

संतुलित विकास और पर्यावरण ! : Special Editorial By Dr. Pramod Srivastava

पर्यावरण की समस्या : दुनिया आज जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ हवा मिट्टी पानी को लेकर चिंतित है। सोऑपी जैसे सम्मेलन से लेकर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बैठकों में पर्यावरण विमर्श का मुद्दा बन चुका है । इसका कारण यह है कि कोई भी देश ऐसा नही है, जहां पर प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े संकट का सामना ना करना पड़ रहा हो। कहीं पानी का संकट है तो कहीं प्रदूषण का कहीं की मिट्टी जहरीली है तो कहीं वनों को नष्ट होने की चिंता है इसलिए हम सबके लिए जरूरी है कि कैसे उस विकास की ओर बढ़ा जाए जिसमें आर्थिक और प्रकृति कि दोनों पहलुओं का संतुलन हो ।  विकास और प्रकृति : यह तो स्वीकारना ही होगा कि एक तरह से विकास विनाशकारी भी बन चुका है, इसमें यह बात स्पष्ट दिखती है कि जबसे विकास आवश्यकताओं पर सीमित न रहकर विलासिता की ओर झुका उसने बड़े विनाश को जन्म दिया। अगर हम नहीं समझते है तो अगली सदी विनाश की होगी। कहीं पानी का संकट होगा तो कहीं शहर डूब रहे होंगे। वैज्ञानिकों के विश्लेषण आ चुके हैं जो कहते हैं कि मिलकर प्रयास हो जिससे पृथ्वी पर दबाव उसकी धारण क्षमता को पार न करें जोशीमठ धारण...

टीएमसी नेता श्रीधर पाण्डेय ने किया कंबल वितरण -- काशी के लोगो का पाया भरपूर आशीर्वाद ::: Special Report : Journalist Anjani Tripathi

कछवां रोड,वाराणसी। पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीधर पाण्डेय जी अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में से कुछ दिनों का समय निकालकर अपने पैतृक निवास जिला वाराणसी ग्राम सभा ठठरा में पधारे वैसे तो यह पश्चिम बंगाल से वाराणसी तक अपने समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं लेकिन अपने पैतृक निवास में वह जब भी आते हैं कुछ ना कुछ विशेष कार्यक्रम जरूर करते हैं, तो इस बार अपने पिता और पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय रवि शंकर पांडे जी के स्मृति में दिनांक 9/12/2022 को क्षेत्र के तमाम जरूरतमंद, मजदूरों को कंबल बांटने की ठानी, कहने के लिए तो यह मात्र एक ऊनी वस्त्र है लेकिन हमारे मजदूर भाइयों का खिला हुआ चेहरा बता रहा था कि ये कंबल उनके लिए, किसी हीटर से कम नहीं, जिस प्रकार कहा जाता है डूबते को तिनके का सहारा काफी, वैसे ही इस भीषण ठंड में यह कंबल भी सहयोगी होगा।  क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में श्रीधर पाण्डेय जी ने सैकड़ों के ऊपर कंबल बांटे वैसे तो इस समाज सेवा के लिए पूरे क्षेत्र भर में उनकी तारीफ होती ही रहती है लेकिन इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता उन...

कछवां में नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी दिखा रहे दमखम, लगातार कर रहे जनसंपर्क

  सभासद प्रत्याशी के रूप में उतरे प्रियांशु मिश्रा (रोहित),  नगर पंचायत चुनाव की आहट होते ही प्रत्याशियों में भागदौड़ मच गई। सभी ने लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत में सभासद पद को लेकर सभी उम्मीदवार अपनी दावेदारी को पेश कर रहे हैं, लेकिन इनसे पीछे युवा नेता प्रियांशु मिश्रा भी नहीं है। भावी सभासद प्रत्याशी प्रियांशु ने अपने वार्ड में अभी से ही विकास के वादे किए हैं। अपने वार्ड में मेल जोल के माध्यम से तमाम विकास के वादे किए हैं। कछवां नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 तिवारीयान कछवां के सभासद प्रत्याशी प्रियांशु मिश्रा संग उनके मित्र राज पांडे(झुन्ना) ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।वही लोगों ने उनके सहयोगियों से कहा कि नगर पंचायत में यह मोहल्ला काफी चीजों से जूझ रहा है जिसकी कही कोई सुनवाई नहीं,न ढंग की रोड न मोहल्ले का पानी निकलने की सुचारू व्यवस्था है। जिसका विकास होना बाकी है। राज पांडे (झुन्ना) ने कहा लोग हमारा सहयोग करें तो वार्ड को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया जाएगा। वही भावी सभासद प्रत्याशी प्रि...

समाजसेवी ज़ीशान खान ने गरीब के जर्जर मकान का कराया ,नव निर्माण

शाहगंज(जौनपुर)। कहते हैं जब सारे दरवाज़े बन्द हो जाते हैं तो ईश्वर कोई न कोई दरवाज़ा खोल देता है।और ज़रिया बनता है इंसान कुछ ऐसा ही मामला जनपद आज़मगढ़ के चनौती देवी के साथ हुआ। चनौती देवी के पति सुभाष की मृत्यु हो चुकी है।वह अपने बेटे रमेश, अनील ,बेटियां अंजली व निशा के साथ ग्राम नैपुरा पोस्ट नसीरुद्दीनपुर तहबरपुर आज़मगढ़ में किसी तरह एक टूटे फूटे जर्जर छप्पर के मकान में रह रही थी।हालात यह थे की बारिश के दिनों में छप्पर से इतने पानी टपकते थे।फर्श पर पानी भर जाता था किसी तरह चनौती देवी अपने बच्चों के साथ रात काटती। यहाँ सवाल यह उठता है एक गाँव मे एक गरीब की ऐसी दुर्दशा और ग्राम प्रधान सहित अन्य जन प्रतिनिधियों की ऐसी उदासीनता जो सारे सिस्टम पर सवाल खड़े करती है। खैर चनौती देवी का दिन ऐसी ही दुर्दशा और संघर्षो से बीतता रहा।और इनकी दुर्दशा की कहानी समाजिक संस्था भारत रक्षा दल के ज़ीशान अहमद खान के पास पहुंची।तो ज़ीशान खान ने तत्काल अपने टीम को उक्त गाँव भेज स्थलीय निरीक्षक करता ततपश्चात उस गरीब के जर्जर छप्पर वाले मकान का नव निर्माण कराया।ज़ीशान खान के द्वारा इस कार्य को पूरे छेत्र में ल...

Followers