Skip to main content

Posts

इंजीनियरिंग, बीएससी,एमबीए के छात्रों ने उत्साह भरे मन व नई ऊर्जा से मनाई मकर संक्रान्ति

लखनऊ । बीते कई दिनों से ए.के.टी. यूनिवर्सिटी लखनऊ की सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ है। सभी छात्र अपनी पढ़ाई में जमकर लगे थे की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो सके।धीरे धीरे (एकेटीयू)के लगभग छात्रों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है तो छात्रों में हर्ष का माहौल दिखा तो वही आज मकर संक्रांति के अवसर पर जो छात्र परीक्षा या किसी वजह से घर नहीं जा सके यही लखनऊ के होस्टलो में रुके हैं कल आपस में मिल कर सबने मकर संक्रांति के अवसर पर भोजन कार्यक्रम आयोजित कर सभी छात्रों ने मिल कर खूब खुसी के साथ मकर संक्रांति मनाया। मौजूद छात्र सुधीर उपाध्याय,श्रवण कुमार,चंद्र प्रकाश,अभिषेक कुमार,गौरव,शुभम,रजनीश यादव, आकाश कन्नौजिया,ज्ञान कुमार में खुशी का माहौल दिखा। पत्रकार अरविंद उपाध्याय

आचार संहिता लगते ही हटने लगे चुनावी बैनर पोस्टर व झंडे

मिर्जामुराद । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को दोपहर आदर्श चुनाव आचार संहिता के लगते हुए प्रशासनिक अधिकारी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए अलर्ट हो गए। शनिवार की शाम जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कौसल राज शर्मा के आदेश के अनुपालन मे थाना प्रभारी एस.बी सिंह अपने हमराहियो व अन्य उपनिरीक्षको के साथ पैदल मार्चकर कर्मचारियों के साथ मिर्जामुराद से लेकर सागर राने चट्टी ,बस स्टैंड और सब्ज़ी मंडी व अन्य जगहों थाना क्षेत्र पर पहुंच कर राजनीतिक दलों के नेताओं,मंत्रियों के बैनर पोस्टर से लेकर झंडे ,होर्डिंग्स हटवाए। वहीं शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर बैनर आदि हटवाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया ।प्रशासनिक अफसरों की इस त्वरित कार्रवाई से हड़कंप का माहौल रहा । इस तरह शनिवार की शाम से ही आदर्श चुनाव संहिता का असर थाना क्षेत्र में नजर आने लगा है। पत्रकार निलेश त्रिपाठी/पत्रकार अरविंद उपाध्याय

जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु समाधान दिवस का आयोजन

कछवां रोड,वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में आज शनिवार को समाधान दिवस लगाया गया जिसमें समाधान दिवसा प्रभारी रहे कोतवाल एस.बी सिंह ने कुछ लोगो की सुनवाई कर निस्तारण किया एवम कुछ प्रार्थना पत्रों को लेखपालों को दिया गया मौके पर थाना प्रभारी एस बी सिंह के साथ कोतवाली के एसआई प्रमोद,एसआई राम किशन यादव,एसआई अभिषेक राय(चौकी इंचार्ज खजुरी) आदि व थानेे के सीपही मौजूद रहे साथ में राजस्व टीम के लेखपाल जय प्रकाश राय,सुधीर त्रिपाठी,सर्वेश शंकर यादव अन्य लेखपाल,पत्रकार श्याम बहादुर दूबे,पत्रकार निलेश त्रिपाठी,पत्रकार पिंटू सिंह,पत्रकार देवेंद्र सिंह,पत्रकार अरविंद उपाध्याय भी मौजूद रहे। मौके पर थाना प्रभारी एस.बी.सिंह ने काफी लोगों की समस्या सुनी और लेखपाल महोदय लोगों से अपील कि,जो भी प्रार्थना पत्र समाधान दिवस में पड़े हैं उनका निस्तारण समय पर किया जाना उचित है और न्यायसंगत है जिसको अविलंब आप लोग प्रार्थना पत्र पर ध्यान देते हुए न्यायोचित कार्यवाही करें जिससे समाधान दिवस की गरिमा बनी रहे वही थाना क्षेत्र के दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे और राजस्व निरीक्षक मिर्जामुराद भी मौजूद ...

आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर साढ़े तीन बजे,पांच राज्यों में चुनाव की तिथियों का एलान

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आज शनिवार को आचार संहिता लागू होगी। आज शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे निर्वाचन आयोग प्रेस वार्ता करेगा। जिसमें आचार संहिता की घोषणा की जा सकती है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। इन सभी राज्यों में आज आचार संहिता की घोषणा की जारी।आदर्श आचार संहिता का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक पार्टियों में होने वाले मतभेद को रोकना, निष्प्क्ष चुनाव कराना व शांति व्यवस्था को बनाए रखना होता है। इस दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग न हो सके इसके लिए कड़े नियम और कानून मौजूद हैं। आचार संहिता के नियम और कानून के तहत चुनाव को निष्पक्ष कराया जाता है। -आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी राजनीतिक पार्टी सरकारी गाड़ी, सरकारी विमान, सरकारी घर का प्रयोग नहीं कर सकती है। -आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी सरकारी काम का लोकार्पण, शिलान्यास नहीं किया जा सकता है। -आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस व प्रशासन की अनुमति के बगैर कोई भी राजनीतिक पार्टी रैली का आयोजन नहीं कर सकती है -आचार संहिता लागू होने क...

नव वर्ष के आरंभ पर श्री गणेश की कृपा बनी रहे आप सभी पर,नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

इस रिश्ते को यूँ ही बनाये रखना, दिल में यादों के चिराग जलाये रखना, बहुत प्यारा सफर रहा 2021 का… बस ऐसा ही साथ 2022 में भी बनाये रखना। नव वर्ष की शुभ कामनाएं. Happy New Year 2022     गणेश जी को ध्यान कर नव वर्ष की शुरुआत करे                                     🙏 ~अरविंद उपाध्याय

सिंघम की तर्ज पे मिर्जामुराद पुलिस कर रही कार्य

  बीते कुछ दिनों से मिर्जामुराद थाना अपराधियों पर नकेल कसे है।   मिर्जामुराद थाना प्रभारी एस बी सिंह इन दिनों प्रशासनिक कार्यवाही उच्चतम स्तर पर कर रहे है।   मिर्जामुराद थाना अंतर्गत कछवांरोड चौकी के प्रभारी उमेश चंद्र विश्वकर्मा इन दिनों अपराधियों की नाक में दम कर रखे हैं, कुछ दिनों से क्षेत्र के अपराधियों में सन्नाटा छाया हुआ है। 2 करोड़ 19 लाख की सरकारी जमीन के मुआवजे का गमन करने वाली महिला मुखा देवी को भेजा जेल, मुखा देवी पत्नी स्वर्गीय कोले यादव व बेटे - कमलेश, बृजेश, राजेश,अखिलेश, दधीश्वर यादव ने बिहणा गांव की बंजर जमीन लगभग 5 एकड़ को धोखे से अपने नाम करवा,सरकार की एनएचएआई परियोजना में सरकार से ही मुआवजा लेलिया,जिसके तहत चौकी प्रभारी कछवा रोड उमेश चंद्र विश्वकर्मा ने जेल भेज दिया।   एक लड़की के साथ हुए गलत कार्य में, संलिप्त दो युवकों शाहनवाज व आशुतोष को भी भेजा जेल पिछले कई दिनों से चौकी प्रभारी ने बड़ी ही सतर्कता से अपने कार्यों को संपन्न किया है जिससे की क्षेत्र के कई अपराधी दुबक के बैठ चुके ...

सैकडो लोगो ने स्वास्थ्य शिविर में कराया जांच,वाराणसी

  कछवांरोड । पावर ग्रिड ठठरा की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,पावर ग्रिड कारपोरेशन ठठरा के द्वारा ग्राम सभा बिहणा में दिनांक 30 दिसंबर 2021 को समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक स्थान आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम बिहणा,वाराणसी पर आयोजित किया गया।काफी बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की स्वास्थ शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण किया गया स्वास्थ्य चेकअप कराने वाले लोगों को एक एक पैकेट बिस्किट एक एक पैकेट नमकीन पावर ग्रिड की तरफ से उपलब्ध कराया गया था। तीन सौ के आसपास लोगों ने स्वास्थ्य जांच करा और दवा लिया। जिसमें पावर ग्रिड कारपोरेशन के अधिकारी एसके राय जी,पावर ग्रिड के अन्य कर्मचारी और अधिकारी गण मौजूद रहे। पापुलर हॉस्पिटल, वाराणसी के अच्छे योग्य डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच लोगों का किया गया वही खबर लेने के लिए प्रखर पूर्वांचल अखबार के पत्रकार श्याम बहादुर दुबे जी, मेट्रो न्यूज़ के अरविंद उपाध्याय जी, यूथ मीडिया के निलेश त्रिपाठी जी, आज अखबार के आनंद त्रिपाठी जी,समाचार यूपी 24 के संदीप दुबे जी, भारतीय पत्रकार संघ के नरेंद्र त...

गैस सिलेंडर फटने से मनीष बिंद की हालत गंभीर

कछवांरोड , मिर्जामुराद थाना अंतर्गत ग्राम ठटरा में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा,सिलेंडर में रिसाव होने से या आग लगने से हुआ धमाका,आस पड़ोस के लोगो ने बताया कि मनीष सायद कुछ बनाने का प्रयास कर रहा होगा जिससे किसी कारण वस यह बड़ा हादसा हुआ।मनीष  बिंद ( उम्र लगभग 29 वर्ष)पुत्र सुक्खू बिंद की हालत गंभीर बताई जा रही है। मनीष की पत्नी अपने मायके गई हुई है और मनीष की हालत कुछ बताने लायक नहीं है की यह हादसा कैसे हुआ,मनीष का घर सिलेंडर धमाके की वजह से पूरी तरह टूट चुका है।  पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्याम बहादुर दूबे जी ने बताया कि  मनीष कुमार अपने कमरे में गैस जला रहा था कुछ भोजन पकाने के लिए और गैस में रिसाव होने के कारण आग लग गई जिससे गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण मनीष कुमार बुरी तरह घायल हो गया और जल गया वही गैस के ब्लास्टिंग की वजह से मनीष के कमरे का छत और  दीवार सब टूट गए छत नीचे गिर पड़ा आगे एक कमरे के आगे रखे हुए टीनसेट भी ध्वस्त हो गया अगल बगल के कमरे का भी दीवार हिल गया जोरदार आवाज सुनकर ( धमाकेदार आवाज सुन...

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विवेक सिंह तोमर ने जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने का किया आग्रह

संडीला विधानसभा 161, हरदोई की सदर बाजार में डॉ विवेक सिंह तोमर अपने सैकड़ों साथियों के साथ 28 दिसंबर को जीआईसी मैदान हरदोई में होने वाली भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जन विश्वास रैली के लिए लोगों को आमंत्रित करते दिखे डॉ विवेक सिंह तोमर और उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं से भी अपील की,   अधिक से अधिक संख्या में  लोग पहुंचे (आकाश सिंह/हर्ष वर्धन सिंह) राजनेतिज्ञो की माने तो जन विश्वास यात्रा ही भाजपा की लोकप्रियता का पैमाना तय करेगी। डॉ विवेक सिंह तोमर ने रैली आमंत्रण के साथ साथ मोदी सरकार और योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी व आगामी चुनाव को आगाह किया व अपने क्षेत्र की आगामी चुनाव की रणनीति साझा की व डॉक्टर विवेक सिंह तोमर को सम्मानित जनता का अपार स्नेह भी प्राप्त है । पत्रकार अरविंद उपाध्याय

पावर ग्रिड ठठरा की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

पावर ग्रिड ठठरा की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है दिनांक 30 दिसंबर 2021 को पावर ग्रिड कारपोरेशन ठठरा के द्वारा ग्राम सभा बिहणा में दिनांक 30 दिसंबर 2021 को समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक स्थान आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम बिहणा,वाराणसी पर आयोजित किया गया है  । क्षेत्रवासियों से अपील है की वे स्वास्थ शिविर में उपस्थित होकर अपना निशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा ले उपलब्ध योजना का लाभ ले,  सूचना पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड की तरफ से है।  आयोजक पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार का उद्यम , ( संयोजक पॉपुलर हॉस्पिटल, वाराणसी ) ।

पीएम मोदी के संसदीय में भी नही सुधर रहा यूनियन बैंक,कछवां रोड(ध्वस्त बैंकिंग सर्विस)

बदतमीजी की हदें पार कर दि कछवांरोड,चित्रसेनपुर, ठटरा(वाराणसी) यूनियन बैंक शाखा के कर्मचारी लोग,अच्छी नहीं है ATM और बैंकिंग सर्विस, आरबीआई का लगता है कोई कमांड नहीं यूनियन बैंक पर,बैंक के बिचारे ग्राहकों का कहना है कि जब भी हम लोग बैंक जाते हैं 3:00 बजे ही बैंक बंद कर दिया जाता है। बैंक धारकों से गेट पर खड़े हो 3:00 बजे के बाद टैक्स वसूली चालू होती है,अंदर किसी को नहीं लिया जाता है लेन-देन में यूनियन बैंक कर्मचारी बेहद लापरवाही करते हैं खाता खोलते समय आधार कार्ड लिंक नहीं कर रहे हैं,लिंक करने के लिए पैसा की मांग कर रहे हैं जिनसे ग्राहक बहुत परेशान हो रहा है,अधिकतर बैंक की प्रिंटिंग मशीन भी खराब ही रहती हैं या यह प्रिंट नही करते यह तो बैंक कर्मचारी जाने,बिचारा लाचार ग्राहक समय निकाल कर बैंक जाए तो बैंक वाले चक्कर कटवा डाले और सीधे मुंह बात तक नहीं करते यूनियन बैंक के कर्मचारी। उसी में कुछ दलाल घुसपेठ बना चुके है।कर्मचारी बाबू,कैशियर बाबू,मैनेजर सारे लोग,बैंक ग्राहकों को परेशान करने में लगे रहते हैं कोई किसी से बात नहीं करता ग्राहक बिचारा चिल्लाते चिल्लाते परेशान...

अलौकिक युग नायक हैं प्रभु श्री राम : साध्वी ऋतम्भरा

धर्म के साक्षात विग्रह हैं श्रीराम : साध्वी ऋतम्भरा   लखनऊ (श्रीरामकथा का प्रथम दिवस)                                             25 दिसम्बर 2021 बारह सौ साल बाद पकड़ी ध्वजा को गिरने न देना : साध्वी ऋतम्भरा जय श्रीराम के उद्घोष पर तिलमिलाती हैं दानवी भावनाएं : साध्वी ऋतम्भरा रामायण यात्रा के साथ सात दिवसीय रामकथा का शुभारम्भ । 31 दिसम्बर तक चलेगी कथा लखनऊ । ‘’देश का नेतृत्व जब जयश्रीराम का उद्घोष करता है तो दानवी भावनाएं तिलमिला उठती हैं। प्रधानमंत्री गंगा में डुबकी लगाते हैं तो उनके पेट में दर्द होता है। जिनके ज्ञान चक्षु फूटे हैं उन्हें राम झूठे लगते हैं। वे राम का प्रमाण मांगते हैं, राम सेतु का प्रमाण मांगते हैं। श्रीराम अलौकिक युगनायक और धर्म के साक्षात विग्रह हैं। वे मानवता के उद्धारक, दानवता के संहारक, विश्व भर के सनातनियों की आस्था के केन्द्र और देश की अस्मिता हैं।’’ ये बातें साध्वी ऋतम्भरा ने सीतापुर रोड स्थित रेवथी लान में शनिवार...

साध्वी ऋतम्भरा लखनऊ में सुनायेंगी श्रीराम की शौर्यगाथा,डा. नीरज बोरा ने भूमि पूजन कर, लहराई धर्म ध्वजा

सात दिवसीय रामकथा का आयोजन 25 से कथा स्थल पर डा. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजन, लहराई धर्म ध्वजा                                             14 दिसम्बर 2021 लखनऊ । श्रीराम मन्दिर आन्दोलन में अहम भूमिका निभाने वालीं सुविख्यात सन्त पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा    इस  माह के अन्त में लखनऊ रहेंगी। सीतापुर रोड के सेवा अस्पताल परिसर स्थित रेवथी रिसार्ट के लाॅन में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा में वे यहां श्रद्धालुओं को कथा रसामृत पान करायेंगी। मंगलवार को मुख्य यजमान डा. नीरज बोरा ने कथा स्थल पर भूमि पूजन व धर्म ध्वजा की स्थापना के उपरान्त यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय लोक शिक्षा परिषद के एकल अभियान के तत्त्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा आगामी 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 2 बजे तक होगी । उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को हल्दी अक्षत के साथ आमंत्रण देने का अभियान आज से आरम्भ किया जा रहा है। ...

क्षेत्र लोकप्रिय विधायक नीरज बोरा ने अपने हाथो बांटा राशन,

निरीक्षण कर भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा ने खुद बांटा ‘दोगुना मुफ्त राशन’ लखनऊ, 12 दिसंबर। लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डा. नीरज बोरा ने निःशुल्क डबल राशन वितरण योजना को विधानसभा के सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विधानसभा में राशन वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हनुमंत पुरम फैजुल्लागंज द्वितीय और त्रिवेणी नगर में राशन वितरण केंद्रों का जायजा लिया। वहीं उन्होंने कोरोना के कहर से बचने के लिए लोगों से मास्क लगाने की अपील भी की। राशन वितरण की जमीनी हकीकत परखने के लिए भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा रविवार को राशन दुकानों (उचित दर विक्रेता) पर पहुंचे। वितरित किये जाने वाले राशन की गुणवत्ता जांची एवं कई कार्डधारकों को स्वयं राशन बांटा।      इस दौरान डा. बोरा ने मौजूद कार्डधारकों से पूछा कि राशन मिलने में कोई दिक्कत तो नहीं हो रही। साथ ही यह भी जानकारी ली कि राशन में कोई कटौती तो नहीं की जा रही है। डा. बोरा ने लाभार्थियों से इस योजना के विषय में बातचीत की।       विधायक डा. नीरज बोरा ...

मिर्जामुराद,पुआल बंडल के बीच जला कर अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गुत्थी सुलझी

मिर्जामुराद पुलिस ने किया गुड वर्क! एक सप्ताह के अंदर सुलझ गयी क़त्ल की गुत्थी -- हिस्ट्रीसीटर हुआ गिरफ्तार! -- प्रेमी सुनील को नहीं भाता था मृतक(सुग्गन मिश्रा) का युवाती से बात करना  मिर्ज़ामुराद | दिनांक 28/11/2021 ग्राम चक्रपानपुर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौर ग्राम के निवासी अभय मिश्रा के खेत में पुआल बंडल के बीच जला कर अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी | जिसमें अज्ञात लोगो के खिलाफ चक्रपानपुर के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था |  प्रकरण में शव की शिनाख्त प्रकाश मिश्र उर्फ सुग्गन मिश्र पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा निवासी गौर थाना मिर्जामुराद के रूप में हुई |  दिनांक 3/12/21 को धरातलीय अभिसूचना संकलित अन्य साक्ष्य संकलन से पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सुनील पटेल उर्फ़ बृजेश पटेल पुत्र हरिहर पटेल (उम्र 26 वर्ष ) निवासी ग्राम गणेशपुर थाना मिर्जामुराद द्वारा उक्त घटना का कारित करना करना पाया गया l इसके ऊपर गुंडा,नकाबजनी,चोरी आबकारी, पशु क्रूरता, व अन्य मामलों में जनपद व अन्य जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुकद...

पुआल मे जलाए गए व्यक्ति की हुई शिनाख्त,मचा कोहराम

 कछवाँरोड,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोसड़ा (चक्रपानपुर) गांव के ताल में रविवार को हुए हादसे में पुआल में जलाए जाने वाले व्यक्ति की शिनाख्त बस परिचालक प्रकाशनाथ उर्फ सुग्गन मिश्रा उम्र 45 वर्ष लगभग हुई हैं। पुआल के अंदर जलाने से पहले मृतक की गला दबा कर हत्या की आशंका जताई गई।मृतक के शव को मर्चरी,शिवपुर में रखा गया जहां सोमवार,दोपहर भाई ओंकारनाथ मिश्रा व रविन्द्र मिश्रा उर्फ गुड्डू ने पहुंच कर अंडरवियर, पीठ के दाने, मुंह के टूटे दांत व जैकेट से मृतक भाई की पहचान कि। मृतक सुग्गन शनिवार को घर से निकला था समय पर घर न लोटने पर भाईयो ने फोन लगाया,मोबाइल काफी समय तक स्विच आफ बताने पर स्वजनों को अनहोनी की शंका हुई।इस निर्मम हत्या के मामले में चार लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही हैं।घटना के पीछे आशनाई की भी चर्चा हैं। थानाप्रभारी संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि सुराग मिले हैं, जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।परिचालक के शव व उनके भाई का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ 302 व 201 का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। मिर्जामुराद के गौर ...

Followers