Skip to main content

Posts

पर्यावरण का अब और हनन मनुष्यों के लिए खतरा बन सकता है

औद्योगिक विकास का फायदा तो सिर्फ मनुष्य वर्ग ही उठा रहा है लेकिन उससे क्षति बाकी सारे प्राणियों की हो रही है चाहे हम वन्यजीवों की बात करें या फिर पेड़ पौधों की बात करें यहां तक कि निर्जीव धरती जल वायु अग्नि और आकाश के तत्व भी उससे प्रदूषित हो रहे हैं । जब से दुनिया में उद्योग क्रांति आई है मिट्टी दूषित होती चली जा रही है उसका उपजा ओपन दूषित केमिकल वेस्ट के मिलने के कारण कम होता चला जा रहा है मिट्टी के दूषित होने का दूसरा सबसे बड़ा कारण है पेड़ों की अंधाधुंध कटाई वनों के अभाव में मिट्टी बरसात में बहकर नदी और फिर उसके बाद नदी से होते हुए समुद्र में पहुंच जाती है जिससे समुद्र को भी अच्छी खासी चोट पहुंची है । एक समुद्र विशेषज्ञ के अनुसार हम आज के समय में 400 टॉर्क ऑन समुद्र में खो चुके हैं, मतलब यह है की यहां जीवन नहीं बचा, दुनिया किस सारे समुद्र में मनुष्य चयनित कचरा जो फेंका जा रहा है उससे जल प्रदूषण और जल जीवो पर हो जो प्रभाव पड़ रहा है वह भी भारी क्षति का कारण है ।  समुद्र पूरे कार्बन उत्सर्जन को 60% तक सुख तथा पर प्रदूषण के दुष्प्रभावों से उसकी क्षमता घट गई है । अब सोच...

आदर्श ग्राम नागेपुर में युवाओं ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

    मिर्जामुराद, वाराणसी । स्थानीय थाना क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में युवाओं ने गाँव के सार्वजनिक तालाब की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण के लिये तालाब के किनारे किनारे पौध रोपड़ किया। लोक समिति, विश्व ज्योति जन संचार समिति व आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिये गाँव में जनजागरूकता रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में युवा महिलाएं और लड़कियाँ शामिल हुई उन्होंने पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, सांसे हो रही है कम आओ बृक्ष लगाये हम।जल ही जीवन हैं, इसकी रक्षा करे , खुले में शौच करना बन्द करो आदि नारे लगाते हुए और हाथ में तख्तियाँ लेकर चल रहे थे। सभी ने गाँव को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानसंघ के अध्यक्ष और नागेपुर के ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने कहा कि गाँव में पर्यावरण संरक्षण के लिए आगामी मानसून सत्र में वे गाँव में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। सभी युवाओं ने अपने अपने घर, गाँव के सार्वजनिक स्थान और सड़क के किनारे किनारे छायादार पौधे लगाने और बचाने क...

सुनहरे सपनों को उड़ान देने बाइक चलाना सीख रही है लड़कियाँ

 मिर्जामुराद । अंधकार को क्यों धिक्कारे अच्छा हो खुद दीप जलाये। हमने तो यह ठाना है, खुद का समाज बनाना है, कुछ इसी बुलन्द हौसलो के साथ सुनहरे भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में दर्जनों लड़कियाँ मोटर बाइक व स्कूटी चलाना सीख रही है। आशा ट्रस्ट एवं लोक समिति द्वारा आयोजित किशोरी समर कैम्प कार्यक्रम में नागेपुर और आसपास के गाँवों की दर्जनों लड़कियाँ पिछले एक सप्ताह से स्कूटी और बाइक चलाना सीख रही है। बाइक सीख रही पूजा प्रजापति का कहना है कि इस समय वह ग्रेजुएशन डिग्री की पढाई करके कम्पटीशन की तैयारी कर रही है, गाँव से आने जाने का कोई सार्वजनिक यातायात बस की सुविधा नही है, जिससे काफी दिक्कत होती है, इसलिए वह बाइक चलाकर खुद अपने पैर पर खड़ा होना चाहती हैं। इसी तरह बी एस सी की छात्रा संजू कहना है कि मै भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है, आगे की पढ़ाई के स्कूटी सीखकर शहर जाना चाहती है।  स्वाति पटेल ने कहा कि बाजार या बाहर जाने के लिए अक्सर परिवार वालों के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है इसलिए बाइक सीखकर आगे का रास्ता अब वह खुद...

पंजाब के मशहूर गायक व युवा नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या

मशहूर गायक एवं पंजाब कांग्रेस के युवा नेता सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें संबल एवं दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्हें बीस गोलियाँ मारी गई। राज्य सरकार ने कल ही उनकी सुरक्षा हटाई थी। दरअसल मामला सिर्फ़ सुरक्षा हटाने तक सीमित नहीं है। पंजाब सरकार ने जिस तरह सुरक्षा हटाने वालों के नाम सार्वजनिक किए वह ज़्यादा ख़तरनाक है। ~पत्रकार अरविंद उपाध्याय

कृषि विज्ञान केन्द्र, वाराणसी पर बीज उत्पादन तकनीक विषय पर पाँच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल समापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर, वाराणसी में दलहन बीज उत्पादन तकनीक विषय पर पाँच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अश्वनी कुमार सिंह, जिला उप कृषि निदेशक, वाराणसी ने बीज उत्पादन कार्यक्रम लेने वाले कृषकों को राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम, कृषि विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्थान के वितरण केन्द्रों से बीज उत्पादन हेतु आधार या प्रमाणित श्रेणी का बीज क्रय करना होता है, एवं फसल का राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में करने हेतु निर्धारित शुल्क समय सीमा में जमा करना होता है। पंजीयन हेतु आवेदन पात्र के साथ बीज क्रय किये गए संस्थान के देयक, कैश मेमो तथा टैग आदि संलग्न करना आवश्यक है।  शस्य वैज्ञानिक डॉ. अमितेश सिंह ने बताया कि प्रमाणित बीज अनुवांशिक एवं भौतिक रूप से शुद्ध होते है, तथा इन पौधों में एकरूपता, गुणों में समानता एवं पकने की अवधि एक पाई जाती है। बीज की अंकुरण क्षमता मानकों के अनुरूप होती है। बीज की जीवन क्षमता उत्तम होती है।...

बिहार में बैंक से दिनदहाड़े 37 लाख की लूट

अररिया, 27 मई (आईएसएनए)। बिहार के अररिया जिला मुख्यलय में शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक बैंक में धावा बोलकर 37 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अररिया बस स्टैंड रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शुक्रवार को जैसे ही खुला और सभी कर्मचारी अभी अपने सीट पर पहुंचे ही थे कि मास्क लगाए बदमाश ग्राहक बनकर बैंक के अंदर प्रवेश कर गए।  इसके बाद हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को अपने कब्जे में लिया और 37 लाख रुपए लूट कर आराम से चलते बने। अररिया थाना के प्रभारी कुमार अभिनव ने बताया कि बैंक अधिकारियों के मुताबिक लुटेरों की संख्या चार बताई जा रही है और उनके हाथ 37 लाख रुपए लगे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और मामले की छानबीन की जा रही है।  उन्होंने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शहर से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की जांच कराई जा रही है।  --आईएएनएन एमएनपी/एएनएम  सोर्स लाइव वीएनएस न्यूज़

बजट पर बोले आयुष मंत्री- वाराणसी में पर्यटन विकास के साथ-साथ श्रद्धालुओं को मिलेगी रोपवे जैसी सुविधा, होगा चौमुखी विकास

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने विधानसभा में पेश किये गये उत्तर प्रदेश के बजट को कल्याणकारी व सामान्यजन के हितों का संरक्षक बताते हुए कहा कि मौजूदा बजट में किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, छात्रो, श्रमिकों और उद्यमियों के चौमुखी विकास पर ध्यान दिया गया है। यह बजट प्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करेगा।  मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 95 रकरोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में वाराणसी के साथ-साथ पूरे पूर्वांचल के विकास की रूपरेखा भी तैयार की गई हैl गंगा में जल पर्यटन को बढ़ावा देने, सारनाथ में पर्यटन विकास, डॉक्टर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कौशल विकास के लिए भारी-भरकम धनराशि की व्यवस्था बजट में किया गया है। बजट में काशी में रामनगर से राजघाट के मध्य एक नया फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 500 करोड़ व उस पार से सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामनगर से राजघाट बनने वाले नए नवनिर्म...

मिर्जामुराद में अलग-अलग रोड दुर्घटना में महिला समेत तीन घायल–

मिर्जामुराद । क्षेत्र के रखौना गांव स्थित रिंगरोड के समीप शुक्रवार की शाम हरहुआ से मिर्जामुराद की तरफ आ रहे स्कूटी सवार अनियंत्रित हो चलती ट्रक में भिड़ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार राय ने स्कूटी सवार घायलों को इलाज हेतु एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेज दी। बड़ागांव थाना अंतर्गत प्रसादपुर गांव निवासी आशू मिश्रा अपने दोस्त फूलचंद के साथ स्कूटी पर सवार हो अपने मौसी के घर औराई जा रहा था। कि रखौना स्थित रिंगरोड पर अनियंत्रित हो चलती ट्रक में भीड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें स्कूटी चालक आशू मिश्रा की हालत गंभीर बताई गई है। दूसरी ओर मिर्जामुराद क्षेत्र के रानेचट्टी के पास शुक्रवार की सांयकाल साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में राजातालाब जा रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।हादसे में बाइक पर बैठी कपसेठी के धौकलगंज (हसनपुर) गांव निवासिनी मुन्नी देवी घायल हो गयी।बाइक चला रहा भाई राजेश बाल-बाल बच गया।ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया।

शराब की दुकान खुलने से ग्रामीणों में आक्रोश

मिर्जामुराद । खालिसपुर ग्राम पंचायत में राने चट्टी के पास ज्ञानपुर नहर किनारे आबादी वाले क्षेत्र में दो दिन पहले अंग्रेजी शराब की नयी दुकान खोल दिये जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि मिर्जामुराद के नाम से उक्त अंग्रेजी दुकान पहले नहर किनारे रही।दुकान में चोरी होने के बाद उक्त दुकान को अब अस्पताल के सामने व मजार के निकट लाकर खोल दिया गया हैं।जबकि मानक के अनुसार हाईवे से दुकान की दूरी भी बहुत कम हैं। ग्रामप्रधान रमेश सिंह, विन्देश सिंह, सुधीर त्रिपाठी, नीलेश त्रिपाठी,सर्वेश दूबे समेत अन्य ग्रामीणों ने उक्त शराब की दुकान को तत्काल बंद कर अन्यत्र ले जाने की मांग की हैं, अन्यथा ग्रामीणों संग आंदोलन करने की चेतावनी दी हैं।

विधायक के हाथों टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे चहके

मिर्जामुराद | काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं काशी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रांगण में राज्य सरकार की योजना अनुसार 170 छात्र व छात्राओं ने विधायक के हाथों टेबलेट पाकर उन लोगों के चेहरे चहक उठे| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवापुरी के विधायक नीलरतन सिंह पटेल "नीलू" उपस्थित थे |कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ  मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्रों को टेक्निकल शिक्षा पर जोर देने की बात कही| उन्होंने कहा कि आने वाला समय पूरी तरह से डिजिटल एवं तकनीक पर आधारित होगी। आप सभी लोग स्वयं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाएं तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करें | काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. गौरव सिन्हा तथा काशी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्र ने छात्रों को अपने आशीर्वचन से अभीसिंचित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | इस अवसर पर संस्थान के उपनिदेशक डॉ. एके यादव, संकाय अध्यक्ष डॉ. डीएम श्रीवास्तव, डिप्टी रजिस्ट्रार मनोज कुमार प्रजापति तथा सभी विभागाध्यक्ष शिक्षक एवं  कर्म...

कोचिंग से लौट रहे साइकिल सवार छात्र का बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीना

मिर्जामुराद । थाना क्षेत्र के जोगियापुर गांव स्थित शुक्रवार की शाम मिल्कीपुर गांव निवासी संदीप कुमार इंटर का छात्र है। कछवारोड से कोचिंग कर साइकिल से घर लौटते समय मोबाइल फोन से बात करते हुए जा रहा था कि लाल रंग की पल्सर से सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन कर भाग निकले घटना की जानकारी मिर्जामुराद पुलिस को देने पर सब इंस्पेक्टर बलराम पाठक मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटे चर्चा है कि सुनसान इलाकों में मोबाइल से बात करते वक्त अक्सर बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन लिया करते हैं क्षेत्रवासियों का कहना है कि कपसेठी मार्ग पर सुनसान इलाकों में शाम के वक्त पुलिस को गश्त करने की जरूरत है।

Budget 22-23 Dr. प्रमोद श्रीवास्तव (Asst. Professor , Economics) के द्वारा एक समीक्षा

सरकारी बजट में सभी वर्गों का संतुलन बैठाना कठिन कार्य है लेकिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा में योगी सरकार के वित्त मंत्री 22-23 के सुरेश कुमार खन्ना ने इस कठिन कार्य को भी आसान बना दिया इस बजट में उत्तर प्रदेश की समावेशित विकास को काफी बल मिलेगा‌ ।  बजट में जिस प्रकार किसी और जल संरक्षण की बात हो रही है उससे साफ जाहिर होता है कि योगी सरकार का उद्देश्य जमीनी स्तर पर उत्तर प्रदेश के किसानों को राहत देने का उद्देश्य है । बजट का दूसरा पहलू शिक्षा युवा वर्ग पर केंद्र पर केंद्रित किया गया है जिससे व्यापार और उन्नत शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देते हुए युवक युवाओं को अनोखा तोहफा मिला।  कुल कुल मिलाकर अगर देखें तो गांव को बिजली तो दूसरी तरफ नारी सशक्तिकरण, एक तरफ तो दूसरी तरफ कृषि जिससे यह बजट बिल्कुल संतुलित होता नजर आ रहा है और यही संतुलन विकास की नींव को और मजबूत करेगा ।  द्वारा : डॉ प्रमोद श्रीवास्तव   असिस्टेंट प्रोफेसर, जगतपुर पीजी कॉलेज, वाराणसी

पिस्टल व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

 मिर्जामुराद। स्थानीय थाना क्षेत्र के करधना भटपुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति के पास से एक अदद अवैध पिस्टल सहित दो जिंदा कारतूस पुलिस द्वारा बरामद किया गया। शुक्रवार के भोर मे पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि करधना भटपुरवा गांव के नंदलाल पटेल के पास अवैध पिस्टल है जिसे वह अपने तकिये के नीचे रखकर चारपाई पर सोया है। उप निरीक्षक प्रमोद यादव पुलिस फोर्स के साथ नंदलाल पटेल पुत्र स्वर्गीय लालमणि पटेल निवासी ग्राम करधना भटपुरवा जनपद वाराणसी के घर पहुंच उसे उठाकर तलाशी ली तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध पिस्टल तथा दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किया।  पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पिस्टल व कारतूस रखने के संबंध में अधिकार पत्र मांगा तो वह सम्बंधित अधिकार पत्र दिखाने में असमर्थ रहा। पुलिस द्वारा उसको तुरंत गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ 3 / 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कर जेल भेज दिया गया।

चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात,शुरू हुआ अतिक्रमण

क्षेत्र में फिर शुरू हो रहा अवैध ऑटो स्टैंड  मिर्जामुराद । थाना क्षेत्र के कछवा रोड चौहानी पर ऑटो चालकों द्वारा अवैध रूप से ऑटो खड़ा कर सवारियों का इंतजार करते हैं जिसके चलते आने- जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है अभी बीते चंद दिन पहले ही सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी ने आदेशित किया था कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना हो तथा अवैध ऑटो बस स्टैंड को तत्काल हटाया जाए जिसका अनुपालन करते हुए मिर्जामुराद पुलिस एक क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध स्टैंड को जाम मुक्त कराया था । पुलिस के ढीले होते ही फिर यह अवैध स्टैंड फल -फूल रहे हैं । ~ब्यूरो वाराणसी

सिपाहियों ने थामी खनन की कमान,प्रतिबन्ध के बावजूद भी खनन तेजी पर

कृषि यंत्र से खनन की आड़ में चल रहा मिट्टी व्यापार   कछवा रोड, वाराणसी ।प्रशासन के खनन संबंधित शख्त आदेशों की अवहेलना जारी है मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत में मिट्टी खनन का कारोबार जोरो पर देखा जा रहा है।जेसीबी से मिट्टी खनन प्रतिबंधित होने के बाद कृषि यंत्र द्वारा खनन करा कर मिट्टी का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है,हैरानी की बात तो ये है की मौके पर 5 से 6 ट्रैक्टर होने की बात पर दलील देते है की अपने निजी कार्य  के लिए खनन कर रहे हैं ,सोचने वाली बात तो ये है की जहां योगी सरकार एक तरफ माफियाओं की कमर तोड़ने की बात करती है उसके दूसरी तरफ खनन का कार्य करवाने की कमान पुलिस के अधिकारियों व सिपाहियों ने ले ली है।बीते कई दिनों से क्षेत्र के कई इलाकों में अंधा धुंध खनन जारी है,बताते चले की खनन बिहणा,ठटरा, भोरकला,मनकैया,टोडरपुर, चक्रपानपुर कोसड़ा व अन्य जगह इतने सक्रिय रहे है की सूचना पर पुलिस ढीली कार्रवाई करती नजर आती है।पुलिस को सूचना मिलते ही ये खनन माफिया फौरन वहां से फरार हो जाते है।इन खनन माफिया की पकड़ इतनी जबरदस्त है की भले देर से ही लेकिन पुलिस जहां निकलती है। इस...

कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी को मिले पाँच नये वैज्ञानिक

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर, वाराणसी में पाँच नये कृषि वैज्ञानिकों ने पदभार ग्रहण किया । नवनियुक्त वैज्ञानिक में शस्य वैज्ञानिक अमृतेश सिंह, गृह वैज्ञानिक डॉक्टर प्रतीक्षा सिंह, प्रसार वैज्ञानिक डॉक्टर राहुल कुमार सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर मनीष पांडेय एवं बीज तकनीकी वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह शामिल हैं। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र रघुवंशी ने विश्वविद्यालय के कुलपति-डॉक्टर बिजेंद्र सिंह एवं निदेशक-प्रसार डॉक्टर ए. पी. राव सर का आभार प्रकट किया तथा नवनियुक्त वैज्ञानिकों के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए जनपद की खेती किसानी की व्यवस्था में शत प्रतिशत योगदान देने की बात कही। डॉक्टर सिंह ने कहा की सभी वैज्ञानिकों के रिक्त पद भरे जाने से कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी पूरी क्षमता के साथ कृषि कार्यक्रमों को तेज़ी से आगे बढ़ा सकेगा। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नवीन सिंह, प्रक्षेत्र प्रबंधक राणा पीयूष सिंह, अरविंद कुमार इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।

वाराणसी : लंका में दवा की चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित, बिना फार्मासिस्ट बेची जा रही थी नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं

वाराणसी। लंका क्षेत्र में दवा की चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। औषधि निरीक्षक एके बंसल ने सोमवार को छापेमारी के दौरान यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इन दुकानों पर बिना फार्मासिस्ट की मौजूदगी के नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं बेची जा रही थीं। कई संचालक फार्मासिस्ट का नाम तक नहीं बता पाए।  इस पर महामाया मेडिकल स्टोर, प्रतिभा मेडिकल स्टोर, सुनील मेडिकल स्टोर और मंगला मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलम्बित कर दिया गया है।  औषधि निरीक्षक ने बताया कि इन दुकानों के प्रोप्राइटर भी मौके पर नहीं थे। कोई भी फर्म शेड्यूल एच-1 का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाई।

भारत के इस मंदिर में होती है लेटे हुए हनुमान जी की पूजा, मां गंगा खुद करती हैं अभिषेक

वैसे तो भारत में कई चमत्कारी मंदिर है, जिनसे कई मान्यताएं जुड़ी हुई है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहें है जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। दरअसल, पूरे भारत में यह एकमात्र मंदिर है जहां बजरंगबली लेटे हुए हैं और हर साल गंगा मैया खुद उन्हें अभिषेक कराती हैं। यह अद्भुत मंदिर प्रयागराज के संगम पर स्थित वृद्ध हनुमान जी का मंदिर है। इस मंदिर के बारे में कई प्रसिद्ध टिप्पणियां हैं। वैसे तो इन्हें प्रयाग का कोतवाल भी कहते हैं। यह मंदिर पृथ्वी पर एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसका पुराणों में विशिष्ट रूप से वर्णन किया गया है। और क्योंकि हिंदू पौराणिक कथाओं और उनसे जुड़ी कहानियों में कई मंदिर हैं, इसलिए इस मंदिर का अपना महत्व है। बड़े भगवान हनुमान अद्वितीय हैं। यह एकमात्र मंदिर है जो मान्यता प्राप्त और ऐतिहासिक है। हनुमान जी की इस मूर्ति के बारे में कहा जाता है कि अंग्रेज़ों के समय में उन्हें सीधा करने का प्रयास किया गया था, लेकिन वे असफल रहे थे। जैसे-जैसे लोगों ने ज़मीन को खोदने का प्रयास किया, मूर्ति नीचे धंसती चली गई।  ययय इनके दर्शन के बाद ही मिलता है संगम का पूरा...

वाराणसी : हत्यारोपित का पेइंग गेस्टहाउस बंद करने का आदेश, रजिस्ट्रेशन निरस्त

वाराणसी। इंग्लिशिया लाइन स्थित राहत गेस्टहाउस को प्रशासन ने बंद करने का आदेश दिया है। जैनुल खां की पत्नी निशात नूरानी इसका संचालन करती है। उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। एडीएम प्रोटोकाल व पर्यटन बच्चू सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद गेस्ट हाउस बंद कराने का आदेश डीसीपी को दिया है।  मामले में, एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी कि निशात के खिलाफ सिगरा थाने में विशाल सिंह नाम के व्यक्ति को जान से मारने का षड्यंत्र करने का आरोप है। इस मामले में निशात को जेल भेजा गया था। वर्तमान में वह जमानत पर रिहा है।  यह पर्यटकों की सुरक्षा के लिए खतरा है। इसकी जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। इसे ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से पेइंग गेस्ट हाउस का पंजीकरण निरस्त कर बंद करने का आदेश किया गया है।  स्रोत-- लाइव वीएनएस न्यूज़

वाराणसी : कुएं में गिरने से दो की मौत, एक को बचाने में दूसरे की भी गयी जान

वाराणसी। कैंट थानांतर्गत इमलिया घाट, फुलवरिया में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गयीं, जब शादी में शामिल होने आये एक युवक और एक अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गयी। अधेड़ के कुएं में गिरने के बाद युवक उसे बचाने कूदा था पर वह भी गहरे कुएं में जहरीली गैस के कारण ऊपर नहीं आ सका और मर गया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से दोनों युवकों का शव बाहर निकाला। इस दौरान परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन रहा।  इस सम्बन्ध में चंदौली जिले के कठसील निवासी सुभाष ने बताया कि उसका भाई रोहित कुमार (25) अपने रिश्तेदार मोतीचंद की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए फुलवरिया इमलिया घाट स्थित उनके घर 22 मई को आया था। 23 मई की रात 2 बजे के लगभग शादी के दौरान बलारपुर सकलडीहा निवासी संतोष (38) पड़ोसी केशव के कुएं में गिर गया। इसकी जानकारी पाकर रोहित एक हाथ से रस्सी पकड़ कर कुएं में उतरा। संतोष को लेकर रोहित रस्सी के सहारे ऊपर आ रहा था। इसी बीच जहरीली गैस के कारण रोहित का दम घुटने लगा तो रस्सी उसके हाथ से छूट गई और दोनों नीचे कुएं में गिर गए। सुभाष ने बताया कि हम लोगो...

Followers