Skip to main content

बजट पर बोले आयुष मंत्री- वाराणसी में पर्यटन विकास के साथ-साथ श्रद्धालुओं को मिलेगी रोपवे जैसी सुविधा, होगा चौमुखी विकास



वाराणसी। उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने विधानसभा में पेश किये गये उत्तर प्रदेश के बजट को कल्याणकारी व सामान्यजन के हितों का संरक्षक बताते हुए कहा कि मौजूदा बजट में किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, छात्रो, श्रमिकों और उद्यमियों के चौमुखी विकास पर ध्यान दिया गया है। यह बजट प्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करेगा। 


मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 95 रकरोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में वाराणसी के साथ-साथ पूरे पूर्वांचल के विकास की रूपरेखा भी तैयार की गई हैl गंगा में जल पर्यटन को बढ़ावा देने, सारनाथ में पर्यटन विकास, डॉक्टर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कौशल विकास के लिए भारी-भरकम धनराशि की व्यवस्था बजट में किया गया है।


बजट में काशी में रामनगर से राजघाट के मध्य एक नया फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 500 करोड़ व उस पार से सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामनगर से राजघाट बनने वाले नए नवनिर्मित फोरलेन से लिंक मार्ग द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए लिंक मार्ग के लिए अलग से 100 करोड़ का प्रस्ताव है। 

कहा कि काशी में आने वाले यात्रियों औऱ श्रद्धालुओं के लिए रोपवे निर्माण के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि साथ ही वाराणसी से पूर्वांचल के अन्य जनपदों के सर्वांगीण विकास के लिए इस बजट में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी व मूलभूत आवश्यकताओं के पूर्ति के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।

आयुष मंत्री ने बजट में गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 113 करोड़ 52 लाख रूपये आवंटित किये जाने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इससे छात्रों को मेडिकल की पढाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और इस क्षेत्र के छात्रों को पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो।

Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...