आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर, वाराणसी में पाँच नये कृषि वैज्ञानिकों ने पदभार ग्रहण किया । नवनियुक्त वैज्ञानिक में शस्य वैज्ञानिक अमृतेश सिंह, गृह वैज्ञानिक डॉक्टर प्रतीक्षा सिंह, प्रसार वैज्ञानिक डॉक्टर राहुल कुमार सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर मनीष पांडेय एवं बीज तकनीकी वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह शामिल हैं। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र रघुवंशी ने विश्वविद्यालय के कुलपति-डॉक्टर बिजेंद्र सिंह एवं निदेशक-प्रसार डॉक्टर ए. पी. राव सर का आभार प्रकट किया तथा नवनियुक्त वैज्ञानिकों के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए जनपद की खेती किसानी की व्यवस्था में शत प्रतिशत योगदान देने की बात कही। डॉक्टर सिंह ने कहा की सभी वैज्ञानिकों के रिक्त पद भरे जाने से कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी पूरी क्षमता के साथ कृषि कार्यक्रमों को तेज़ी से आगे बढ़ा सकेगा। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नवीन सिंह, प्रक्षेत्र प्रबंधक राणा पीयूष सिंह, अरविंद कुमार इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment