Skip to main content

वाराणसी में कांग्रेस की ख़तम हुई जिंदगी को क्या लौटा पाएंगे राजेश्वर सिंह पटेल

जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल अब तक के सबसे सक्रिय कांग्रेस प्रचारक दिखे 

वाराणसी,आज जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय चाँदपुर, इंडस्ट्रियल इस्टेट में कांग्रेस सदस्यता व सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया संपन्न।

 वाराणसी में विश्व विजय सिंह को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अंगवस्त्रम प्रदान कर माल्यर्पण कर उनका स्वागत करते जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल
वाराणसी में विभिन्न दलों से आये 
योगेंद्र कुमार सिंह,रोनक कुमार,विजय कुमार पाण्डेय,मनोज कुमार सिंह,शशि भूषण गौतम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली गई 
 जिसमें जिला पंचायत चुनाव की समीक्षा एवं न्याय पंचायत कमेटी तथा ग्राम पंचायत कमेटी के गठन के विषय में संक्षिप्त चर्चा हुई, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व साथ में विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार गौतम,जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार, जिला महासचिव डॉ0 एच. एन. सिंह, जिला सचिव राम श्रृंगार, जिला सचिव गोपाल पटेल,कमल कुमार,संतोष कुमार,अरुण कुमार सिंह,सुरेन्द्र, चक्रवर्ती पटेल,प्रियेश पाण्डेय,श्री चंदन मिश्र,रामाश्रय पटेल,धीरज यादव,धर्मेंद्र सिंह,सन्नी राय,सुरेन्द्र राजभर,श्याम सुंदर आदि सम्मस्त सम्मानित कांग्रेसियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल किया।

  पत्रकार अरविंद उपाध्याय


Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...