Skip to main content

किशोर कुमार की स्मृति में संगीत संध्या एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी में सोमवार, 4 अगस्त को ‘आदर्श पत्रकार संघ’ एवं प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल राज्य के संयुक्त तत्वाधान में ‘सम्मान समारोह – 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन महान पार्श्वगायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित था, जिसमें एक संगीतमय संध्या के माध्यम से उन्हें याद किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही वाराणसी के प्रसिद्ध गायक आलोक द्विवेदी द्वारा उनके बैंड 'म्यूज़िक मंत्रा' के साथ प्रस्तुत की गई किशोर कुमार के सुपरहिट गीतों की मनमोहक श्रृंखला। उनकी गायकी ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।
इस अवसर पर समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथियों में शामिल रहे:
राजेश्वर बालापुरकर, कमांडेंट, सीआरपीएफ

राधाकृष्णा मिश्रा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, केंद्रीय कारागार, वाराणसी

प्रो. संदीप लोहा, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईएमएस), बीएचयू

डॉ. पीयूष हरी, पापुलर हॉस्पिटल

फडीन्द्र कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार
ठाकुर सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आदर्श पत्रकार संघ
चेतन उपाध्याय, सचिव, सत्या फाउंडेशन

श्रीकांत सिंह, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता
कार्यक्रम में पत्रकारिता, चिकित्सा, प्रशासन एवं सामाजिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें समाज के प्रेरणास्त्रोत के रूप में प्रस्तुत किया गया।
अंत में, ‘आदर्श पत्रकार संघ’ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा ‘पूर्वांचल राज्य’ के प्रधान संपादक कृष्णा पंडित ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, कलाकारों और श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...