मिर्जामुराद। श्याम माता मंदिर स्थित ज्ञानपुर प्रखंड नहर में सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विराजमान दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। लोगों ने नम आँखों से माता दुर्गा को विदाई दी और क्षेत्र के लोक कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।
विसर्जन जुलूस के दौरान महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर सभी उत्सव में झूमते और थिरकते नजर आए। नहर के किनारे माता की प्रतिमा को विदा करते समय भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की और माँ दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment