दुर्गा देवी के प्रतिमा का हुआ अनावरण -- माँ के श्रीमुख को देख भक्ति विभोर हुए श्रद्धालु : DNN (Spritual Covarage -V Varanasi )
मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के तमाम जगहों पर रविवार ( सप्तमी) को माँ जगत जननी दुर्गा देवी के प्रतिमा का स्थापना किया गया। इसी क्रम में बंगला चट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर शिव शक्ति युवा क्लब श्री दुर्गा पूजन उत्सव समिति द्वारा भी बड़ा पंडाल लगाकर पूरे विधि विधान के साथ प्रतिमा का अनावरण रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल के हाथो कराया गया।
प्रतिमा के अनावरण होते ही पूरा पंडाल माता के जयकारों से गूंज उठा। माता की प्रतिमा 10 फीट से ऊंची व 10 हाथ से युक्त,दानवों के वध की मुद्रा मे रही। उनके मुखारविंद को देख सभी श्रद्धालु गण भक्तिविभोर हो गए। अनावरण के पश्चात ब्राह्मणों द्वारा उत्तम मंत्रों द्वारा माता की स्तुति कर पूजा अर्चना किया गया । मूर्ति अनावरण के होते ही सौकड़ो की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए।
दुर्गा पंडाल में बड़े मेले जैसा माहौल बना रहा। वहीं पास के सरोवर में नौका विहार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इच्छुक श्रद्धालु नौका विहार का भी आनंद लेते नजर आए। बताते चलें कि शारदीय नवरात्रि में तमाम जगहों पर दुर्गा पंडाल लगा माँ के पूजन का आयोजन किया जाता है।
चक्रपानपुर गांव में भी माता के प्रतिमा का अनावरण रविवार के दिन ही किया गया। वहां भी सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुगण पहुंच माता के चरणों में शीश नवा आशीर्वाद प्राप्त किया।
शिव शक्ति युवा क्लब द्वारा स्थापित देवी के प्रतिमा अनावरण के समय ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि,जिला पंचायत सदस्य सियाराम पटेल, विनोद गुप्ता, के साथ शिव शक्ति युवा क्लब के अध्यक्ष राजबहादुर बिंद, व्यवस्थापक संतोष तिवारी पप्पू, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सेठ, महामंत्री संदीप त्रिपाठी मीडिया प्रभारी अमन त्रिपाठी काशी संरक्षक मनोज मोदनवाल, संगठन मंत्री विनोद कुमार,सूचना मंत्री प्रदुम्न सेठ
मंत्री संजय सोनकर समेत अन्य पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment