मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के बंगला चट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर दुर्गा पूजा का आयोजन पिछले 5 वर्षों से लगातार होता चला आ रहा है। इस क्रम मे इस बार भी दुर्गा पूजन उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पंडाल परिसर स्थित जलाशय में नौका लाए जाने से स्थानीय लोगों के मन में हर्ष व्याप्त है । इस जलाशय मे नौका आकर्षण का महत्वपूर्ण केंद्र रहता है। दर्शनार्थी दर्शन करने के साथ-साथ नौका विहार का लुफ्त उठाते हैं। वहीं दूसरी तरफ पंडाल का कार्य पूर्ण हो गया है सप्तमी यानी रविवार के शाम को मां दुर्गा देवी के प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, तत्पश्चात पंडाल मे सभी श्रद्धालुगण माँ के दर्शन कर मनवांछित फल व आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment