Skip to main content

दुर्गा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन -- माता के जयकारों से गूंज उठा पंडाल : Dapran Regional News Network


मिर्ज़ामुराद। शारदीय नवरात्रि का अपना अलग ही महत्व रहता है। गौर, कछवा रोड, बेनीपुर, चक्रपानपुर, साधु कुटिया , रखौना आदि जगहों पर पंडाल लगाकर देवी की पूजा अर्चना की जाती है। माता के दर्शन हेतु सैकड़ों की तादाद में भक्त गण क्षेत्र के तमाम जगहों से बंगलाचट्टी स्थित दुर्गा पंडाल मे पहुंच श्रद्धा भक्ति के साथ भगवती महामाया के चरणों में शीश नवा मनवांछित फल प्राप्त कर रहे है । पूरा पंडाल रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से सुशोभित है।मंगलवार की शाम शिव शक्ति युवा क्लब श्री दुर्गा पूजन उत्सव समिति की ओर से कन्या भोज, विशाल हवन,भव्य आरती, का आयोजन हुआ। 
इसके पश्चात भारतीय संस्कृति की झलक भारतीय लोक नृत्य गरबा डांडिया नृत्य के आयोजन को देखने से मिली। लोक नृत्य को देखने के लिए दूर-दराज से लोग हजारों की तादाद में पहुचे।मंगलवार की पूर्व संध्या को भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था । इस दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन कमेटी की तरफ से किया गया । थाना प्रभारी मिर्जामुराद को चुनरी बांधकर शिव शक्ति युवा क्लब के व्यवस्थापक संतोष तिवारी पप्पू द्वारा सम्मानित किया गया । साथ ही वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार गुप्ता, पत्रकार निलेश त्रिपाठी, पत्रकार दीपक गुप्ता, विनय मिश्रा को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त कमेटी के तमाम पदाधिकारी गणो भी स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान बड़े आदर भाव से किया गया। इस दौरान मंच पर शिव शक्ति युवा क्लब के पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजबहादुर बिंद, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सेठ, व्यवस्थापक घनश्याम बिंद, विवेक त्रिपाठी, महामंत्री संदीप त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अमन त्रिपाठी काशी, कोषाध्यक्ष सत्यम साहनी, सूचना मंत्री प्रदीप कुमार सेठ, संगठन मंत्री विनोद कुमार बिंद समेत अन्य पदाधिकारी गण व सदस्यगण मौजूद रहे। इधर मिर्जामुराद कस्बे में भी नव बाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा देवी का पंडाल लगाया गया है सैकड़ों की तादाद में भक्तगण पहुंच माता के आशीर्वाद लेते नजर आए।

Comments

Followers

Popular posts from this blog

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

कटिया मार चोरों की नई क्रांति – बिजली विभाग हुआ हलकान!

क्यो न लिखूं में सच: अरविंद उपाध्याय की कलम से कछवारोड,वाराणसी। बिजली विभाग समय समय पर नई योजना निकालता रहता है जिससे हर घर को 24 घंटे बिजली मिल सके,  लेकिन कटिया मार यूनियन ने इसे अपना अपमान समझ लिया और कहा “ हमारी परंपरा है कटिया मारना, मीटर देख-देख कर बिल भरना हमारी संस्कृति में नहीं!” गाँव में अब न केवल बिजली का तार झूल रहा है, बल्कि कटिया भी हवा में झूमते हुए तिरंगा जैसा लहरा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी अक्सर छापेमारी करते है, पर कटिया मार चोरों का कहना है – “अरे साहब, आप छापा मारो, हम फिर से कटिया मारेंगे। यह हमारा स्टार्टअप है, हम इसे बंद नहीं कर सकते।” गाँव के चौराहे पर चर्चा है कि “बिजली चोरी अब कला बन चुकी है।” कई जगह तो बच्चों को बचपन से सिखाया जा रहा है कि सही तरीके से कटिया कैसे फेंकी जाए – जैसे क्रिकेट में गेंद फेंकना। अधिकारियों का कहना है कि मीटर से ज्यादा शिकायत अब कटिया कनेक्शन की आती है। बिजली विभाग के एक लाइनमैन ने तो यह भी कह डाला की हमारे पास जितनी शिकायतें कटिया की आती हैं, उतनी तो रिश्तेदारों की शादी में निमंत्रण नहीं आते!”