मिर्जामुराद । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पूरे गांव शुक्रवार को दिव्यांग जनों के लिए कार्य करने वाली संस्था जन विकास समिति की ओर से दिव्यांग जन डिसेबल पिपल्स आर्गनाइजेशन (डीपीओ.) बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ऐसे दिव्यांग जन जिनका मेडिकल प्रमाण पत्र 2010 के पहले का बना था। उनके मेडिकल प्रमाण पत्र का रेनुअल करानें हेतु आनलाईन पंजीकरण किया गया। वहीं कुछ लोगों का दिव्यांग जन विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) हेतु आवेदन भी किया गया। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार ने सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के लिए चलाए जा रहें विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस दौरान सामाजिक संस्था कस्तूरबा सेवा समिति से जुड़े अनिल कुमार, उर्मिला पटेल, पूजा एवं वसीम अंसारी ने सभी दिव्यांग जनों के आनलाईन आवेदन में सहयोग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जावेद अंसारी, जफरे आलम, साहीद, सोनी, शब्बो, परवीन, कमला शंकर, विरेन्द्र गुप्ता, शिवम मौर्या सहीत दर्जनों दिव्यांग ने भाग लिया।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment