मिर्जामुराद। क्षेत्र के भौरवतालाब (भैरवनाथ)स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पी जी कॉलेज में बुधवार को डॉ राम मनोहर लोहिया के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक चिंतक व लोकबंधु राजनारायण जी के ज्येष्ठ पुत्र राधेमोहन सिंह ने डॉ लोहिया के जीवन व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाजवादी और समतामूलक समाज का पक्षधर बताया और देश मे मजबूत लोकतंत्र का सपना साकार कर समाजवाद का अलख जगाया । महाविद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार सिंह उर्फ़ तोयज कुमार ने कहा की लोहिया जी ग़रीबों दलितों सोसित बांचिते के मसीहा थे उन्होंने महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन पर विदेश बल दिया संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष कुमार ने की इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार राय निदेशक डॉ अविनाश राय डॉ सुनील कुमार दूबे डॉ अभिषेक मिश्रा डॉ सुप्रिया राय डॉ शशिकला पाठक डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा सहित सभी कर्मचारी ऐव अध्यापक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ कृपाशंकर पाठक ने किया।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment