Skip to main content

कछवांरोड आधुनिक पूजा पंडाल में मां जगत जननी अम्बा का हुआ आगमन,भक्तो की जमी भीड़


कछवां रोड।  आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवरात्र के षष्ठी के दिन मां दुर्गा के पंडालों के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों एवं जय माता दी नारा लगाते हुए मातारानी को पंडालों में विराजमान किया। वही कछवारोड फ्रेंड्स क्लब पूजा पंडाल में भी माता रानी विराजमान हुयी। वही शाम में मां जगत जननी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर कपाट खोला गया।फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष शमसेर बिंद व अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया हम लोग हर साल कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और इस बार हम  लोगो ने माता रानी की प्रतिमा का डिजिटल(इलेक्ट्रिक) रुप लेकर आए है। जो आकर्षण का मुख्य बिंदु रहेगा जिसे देखने के लिए हर साल की अपेक्षा श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ होने कि संभावना है। जहां मुख्य रूप से पत्रकार प्रधान पुजारी आचार्य श्यामबहादूर दूबे जी,कृष्ण बहादुर दूबे, विश्वास केसरी, यतीश कुमार बिंद,ग्राम प्रधान ठटरा सुनील बिंद,सुरेंद्र वर्मा ,पवन कुमार, रामधनी गुप्ता, पत्रकार विनय मिश्रा,विश्वास केशरी, सुशील जायसवाल,पत्रकार अरविंद उपाध्याय,पत्रकार निलेश त्रिपाठी, अभिषेक पांडे राजन चौबे चौबे, आशीष उपाध्याय, जय यादव,जुगल किशोर,शिवम रस्तोगी,नन्हे,हेमंत विश्वकर्मा,पंकज सोनकर,संजय मौर्या,संतोष यादव,पप्पू यादव,राहुल गुप्ता,पवन रस्तोगी,दिलीप विश्वकर्मा,विकास केसरी,सुधांशु तिवारी,अशोक यादव व अन्य समेत पंडाल के कार्यकर्ता, व्यापारीगण, सम्मानितव्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।वही मौके पर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह,चौकी प्रभारी अतुल अंजान, एसआई बलराम पाठक,अमित पाण्डेय और सिपाही गण पंडाल का निरीक्षण करते दिखे।




~पत्रकार अरविंद उपाध्याय 

Comments

Followers

Popular posts from this blog

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

कटिया मार चोरों की नई क्रांति – बिजली विभाग हुआ हलकान!

क्यो न लिखूं में सच: अरविंद उपाध्याय की कलम से कछवारोड,वाराणसी। बिजली विभाग समय समय पर नई योजना निकालता रहता है जिससे हर घर को 24 घंटे बिजली मिल सके,  लेकिन कटिया मार यूनियन ने इसे अपना अपमान समझ लिया और कहा “ हमारी परंपरा है कटिया मारना, मीटर देख-देख कर बिल भरना हमारी संस्कृति में नहीं!” गाँव में अब न केवल बिजली का तार झूल रहा है, बल्कि कटिया भी हवा में झूमते हुए तिरंगा जैसा लहरा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी अक्सर छापेमारी करते है, पर कटिया मार चोरों का कहना है – “अरे साहब, आप छापा मारो, हम फिर से कटिया मारेंगे। यह हमारा स्टार्टअप है, हम इसे बंद नहीं कर सकते।” गाँव के चौराहे पर चर्चा है कि “बिजली चोरी अब कला बन चुकी है।” कई जगह तो बच्चों को बचपन से सिखाया जा रहा है कि सही तरीके से कटिया कैसे फेंकी जाए – जैसे क्रिकेट में गेंद फेंकना। अधिकारियों का कहना है कि मीटर से ज्यादा शिकायत अब कटिया कनेक्शन की आती है। बिजली विभाग के एक लाइनमैन ने तो यह भी कह डाला की हमारे पास जितनी शिकायतें कटिया की आती हैं, उतनी तो रिश्तेदारों की शादी में निमंत्रण नहीं आते!”