मिर्जामुराद । स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ बड़ागांव अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सीओ ने क्षेत्र से आए दर्जनों स्वर्णकारों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी त्यौहारो धनतेरस, दीपावली, भैया दूज व छठ पूजा आपसी मेलजोल के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। और दुकान पर आने जाने ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करें कहीं किसी प्रकार का विवाद ना हो दुकान पर सीसी कैमरा भी लगवाना अब जरूरी हो गया है। वही प्रभारी निरिक्षक मिर्ज़ामुराद राजीव कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहार को अमन चैन के साथ साथ प्रेम व्यवहार से मनाने से त्योहारों का महत्व व उसकी खुशी और बढ़ जाती है। किसी भी प्रकार की फर्जी अफवाह फैलाने से लोगों को बचना होगा। पुलिस भी तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखी हुई है। बैठक के दौरान क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ-साथ उपनिरीक्षक गण व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment