Skip to main content

बालिका महोत्सव कार्यक्रम में बालिकाओं ने माँगा बराबरी का अधिकार : दैनिक दर्पण वाराणसी


लैंगिक भेदभाव के खिलाफ बेटियों ने उठाई आवाज 

 

 वाराणसी : लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को ढढोरपुर (कोइली) गांव मे बालिकाओं ने यौन उत्पीड़न,लैंगिक भेदभाव, बालविवाह के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली में असवारी, पयागपुर, बुड़ापुर, कोइली, भीखमपुर,चंदापुर,भीमचण्डी आदि गांव से आयी सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह पर रोक लगाने की माँग किया।
 रैली में शामिल लड़कियां,बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान,कन्या भ्रूण हत्या बंद करो के नारे लगाये।
इसके बाद गाँव में बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। किशोरी सिलाई केंद्र,क़िशोरी समूह की लड़कियों ने बाल विवाह, जेण्डर असमानता,यौन उत्पीड़न पर नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत सदस्य, लोक चेतना समिति की संयोजिका रंजू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा मिश्रा व लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया।
  मुख्यअतिथि लोक चेतना समिति की निदेशिका रंजू सिंह ने कहा कि दहेज समाज में अभिशाप है, जिसके कारण बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती है जिससे लड़कियों के सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। सामाजिक कार्यकता तनुजा मिश्रा ने कहा कि आज घर में ही लड़किया सुरक्षित नही है और परिवार और उनके रिस्तेदार ही बहुत बार उनका यौन शोषण करते है। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि घर में लड़कियों और लड़कों में भेदभाव खत्म करना है तो लड़कियों को शिक्षित होना पड़ेगा इसके लिए लड़कियों को ही आगे आना होगा।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बेबी,अध्यक्षता सिताबुन, संचालन मैनब बानो व सीमा तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका सोनी ने किया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य ललित यादव,आशा, सरोज,मैनम बानो,बेबी, उर्मिला विश्वकर्मा, अनीता, सोनी,आशा रानी, राजकुमारी, मधुबाला, मैत्री, अखिलेश मिश्रा, काजल,नीलम,सुंदरी,नेहा,फरीदा, तनु, नूरजहाँ,आफरीन आदि ने अपने अपने विचार रखे ।

                     :  Team Dainik Darpan Varanasi 

For Varanasi news Update : Subscribe the Channel -- https://youtube.com/channel/UC8lbRRFvyg8k10KCeIo9MYA

Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

सेमिनार,कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह संपन्न

मैन ऑफ़ टाइम-अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा "एक शाम : भारत रत्न कवि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम" " कालजयी अमर कवि अटल बिहारी वाजपेयी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत" - कवि संदीप कपूर वक़्तनाम  " राष्ट्र नायक अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान-2024" से साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी हुए सम्मानित          " बहुत जला.. वह दीया.. बुझ गया। अज़ीज़ था .. मसीहा .. उठ गया।।"      - कवि संदीप कपूर वक़्तनाम  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री कवि अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती.. जन्म शताब्दी पर मैन ऑफ़ टाइम-विश्व़ सुरक्षा अभियान..अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के तत्वावधान में 139 वॉं आयोजन : एक शाम - भारत रत्न कवि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम.. सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह संस्थापक-अध्यक्ष कवि संदीप कपूर वक़्तनाम की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने 25 दिसंबर शाम 07 बजे अंतर्राष्ट्रीय पटल गूगल मीट पर जय भारत - जय जगत उदघोष और गुरु वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन गीत गाया - "कवि अटल बिहारी वाजपेयी...