मिर्जामुराद। स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुटिया माता मन्दिर मेहदीगंज के पास से हार जीत की बाजी लगाकर ताश पत्तो से जुआ खेल रहे अभियुक्तगण राहुल पाल पुत्र छोटेलाल पाल निवासी मेहदीगंज थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी, रोहित पाल पुत्र विजय बहादुर पाल निवासी ग्राम मेहदीगंज थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी, राकेश कुमार यादव पुत्र मक्खू राम यादव निवासी ग्राम मेहदीगंज थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी दीपक कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 कृपाशंकर जायसवाल निवासी ग्राम मेहदीगंज थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी, ओम प्रकाश पाल पुत्र स्व0 सूर्यनारायण पाल निवासी ग्राम मेहदीगंज थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी, सूरज पटेल पुत्र बच्चे लाल पटेल निवासी ग्राम मेहदीगंज थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर कब्जे से मालफड़ के 1800 रुपये, तलाशी 1400 रुपये, चार गड्डी ताश के पत्ते, चार अदद मोबाईल टच स्क्रीन व दो अदद मोटरसाइकिल UP 65 DA 7658, तथा TVS XL 100 नं0 UP 65 EE 8766 को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment