मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के कल्लीपुर स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता पखवारा के अंतर्गत विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गंत केंद्र पर किसानों व कृषक महिलाओ को अच्छे आहार और पौष्टिक तत्वों की जानकारी दी जा रही है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने बताया की जनपद वाराणसी में पोषण के प्रति जागरुकता हेतु कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, गोष्ठी के आयोजन के साथ साथ पोषण वाटिका में लगाये जाने वाले सब्ज़ियों के कीट का भी वितरण किया जा रहा है। डॉक्टर सिंह ने बताया कि केंद्र किसानो में स्वच्छता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में स्वच्छता पखवारा का आयोजन कर आमजनमानस को जागरूक किया जा रहा। पोषण माह कार्यक्रम की समन्यवयक डॉक्टर प्रतीक्षा सिंह ने पोषण थाली की महत्ता को व्यापक स्तर पर प्रचारित प्रसारित करने की बात कही। केंद्र के स्वच्छता पखवारा के समन्वयक डॉक्टर राहुल सिंह ने बताया कि इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से न केवल आमजन में जागरुकता आयेगी बल्कि भविष्य में होने वाली विभिन्न बीमारियों से भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर अमितेश, डॉक्टर मनीष पांडेय, श्रिप्रकाश एवं राणा पीयूष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आम जनता को जागरूक करने हेतु प्रतिबद्धता ज़ाहिर की।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment