मिर्जामुराद। क्षेत्र के चित्तापुर गांव के निकट स्थित बनारस-प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर बीती रात एक वृद्ध ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एग्रीकल्चर विभाग से सेवानिवृत्त श्याम बिहारी यादव (66) निवासी भिखारीपुर, बीते कई दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त थे बीती रात को शौच के बहाने घर से निकलन पास के रेलवे लाइन पहुंच ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे खजूरी चौकी प्रभारी रवि कांत चौहान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment