Skip to main content

भक्तो ने भगवान् गणेश की प्रतिमा को नाच गाने साथ उत्साह में किया विसर्जित : दैनिक दर्पण की खास पहल


 वाराणसी में गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन : 

वाराणसी के मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र में कई स्थानों में गणपति बप्पा की मूर्ति को 31-अगस्त-2022 को गणेश चतुर्थी के अवसर किया गया  था। 

 भक्तो ने उस्ताह पूर्वक भक्ति भाव से 01, 02 सितम्बर को भजन, और भंडारे का भी भव्य आयोजन करते हुए आज 3 सितम्बर 2022 को प्रशासन की उपस्थित में शान्ति पूर्वक तरीक़ से गणेश प्रतिमा का  विसर्जन किया। 

गणेश प्रतिमा विसर्जन उत्सव : 
 
आज शनिवार के दिन राजीव कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद के देखरेख में गणेश प्रतिमा को सकुशल शांति पूर्ण तरीके विसर्जित कराया गया। 
भीड़ और यातायात को देखते हुए प्रशासन ने शिविर संचालक और क्षेत्रीय नेताओ से चर्चा कर अलग अलग शिविर को अलग अलग समय का निर्धारण किया था 

प्रथम शिविर : अध्यक्ष शैलेन्द् बिंद (बिंद बस्ती)   
प्राप्त समय : दोपहर 2:45- 3:15

अध्यक्ष शैलेन्द् बिंद की अगुवाई में बिंद बस्ती के बच्चे, युवा, वरिष्ठ और बुजुर्ग सहित सभी भक्तो ने उत्साह पूर्वक नाच गाने के साथ क्षेत्रीय नेता और वरिष्ठ समासेवी श्री श्याम बहादुर दुबे(पत्रकार प्रखर पूर्वांचल) के मार्गदर्शन में प्रतिमा का बड़े हृदय से आदर पूर्वक विसर्जित किया। 

द्वितीय शिविर :  अध्यक्ष गोलू त्रिपाठी (प्रजापति बस्ती ) 
प्राप्त समय : दोपहर  3:45 - 4:20 

गोलू त्रिपाठी और उनकी मंडली ने प्राप्त आदेश का पालन करते हुए बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से सारे विधी विधान के साथ ढोल नगाड़े DJ के साथ नाचते गाते गणेश जी को बीदा किया। इस मौके पर भावी जिला पंचायत सदस्य श्री श्याम बहादुर दुबे (वरिष्ठ पत्रकार, प्रखर पूर्वांचल) ने मिर्ज़ामुराद थाना प्रशाशन के अधिकारियों के साथ यातायात अनुशासन और अन्य मुद्दों पर दिशा निर्देश दिया । 

तृतीय शिविर : बेनीपुर शिविर 
प्राप्त समय : सायं  4: 50 - 5:30 
बेनीपुर के युवाओं ने उत्साह पूर्वक गणपति विसर्जन में भाग लेते यातायात नियमों और प्रशाशन से प्राप्त निर्देशो को ध्यान में रखते हुए बहुत ही भव्य तरीक़ शांतिपूर्वक तरीक़ से उत्सव को संपन्न किया । इस दौरान रतन बिंद, बंधु मिश्रा, सर्वजीत पांडे, बंटी तिवारी जयप्रकाश तिवारी आशुतोष मिश्रा जिलाजीत पटेल आदि लोगों ने हर्शो उल्लास के साथ  विसर्जन को सकुशल संपन्न किया। 
 
  मौके पर थाना मिर्ज़ामुराद के  SO राजीव सिंह , कछवा रोड के चौकी प्रभारी अतुल अंजान के साथ SI बलराम पाठक के साथ कई अन्य कांस्टेबल भी मौके का मुआयना करते रहे, 

क्षेत्रीय नेता और वरिष्ठ समाज सेवी श्याम बहादुर दुबे ने उत्सव के शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न होने के बाद प्रशाशन के अधिकारियों का भक्त जनों की ओर से सहहृदय धन्यवाद दिया। 
भक्तो ने Electronic Media की टीम (प्रत्रकार निलेश त्रिपाठी, पत्रकार अरविंद उपाध्याय और पत्रकार अंजनी त्रिपाठी का पूर्ण रुप से सहयोग किया और Special Covarage के लिए धन्यवाद दिया । 
 

Comments

Followers

Popular posts from this blog

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...