मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के कल्लीपुर ग्राम निवासी गुड्डू नट पुत्र स्व फुन्नू नट व शैलेश पाल पुत्र राम बली पाल निवासी ग्राम अमिनी दोनों के अपारधिक इतिहास व मनबढई जिससे क्षेत्र मे आम जन मानस मे विक्षोभ उत्तपन्न होने के दृष्टिगत व अमन शांति बनाए रखने के लिए दोनों के विरुद्ध मिर्जामुराद कोतवाली में गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी। दोनों के खिलाफ पहले से ही मिर्ज़ामुराद थाने मे गोबध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामले दर्ज है।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment