मिर्जामुराद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी क्षेत्र के सेवापुरी ब्लाक के जगतीपुर गांव में स्माइलिंग लाइफ फाउंडेशन की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl इस आयोजन में मुख्य रूप से वनवासी महिलाओं को मसिक धर्म के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें किस तरह से साफ़ सफ़ाई से रहना चाहिए इसके बारे में अवगत कराया गयाl स्माइलिंग लाइफ फाउंडेशन की संस्थापक प्रीति दुबे ने महिलाओं से संपर्क कर बताया की किस प्रकार से मासिक धर्म आने पर अपने आप को सुरक्षित रखा जा सकता हैl यही नहीं वनवासी समुदाय की महिलाओं ने विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चाएं की जिसमें घरेलु हिंसा भी शामिल था, वनवासी समुदाय की महिलाओं ने सरकारी सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की जो उनके गाओं तक पहुँचाया जा सके। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। और इस कार्यक्रम में महिलाओं को सैनिटरी पैड फ्री में वितरित की गईl स्माइलिंग लाइफ फाउंडेशन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से वनवासी बस्ती में इसलिए किया गया था कि महिलाओं को हो रहे इन्फेक्शन से बचाया जा सके।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment