मिर्ज़ामुराद। क्षेत्र के छतेरी मानपुर ग्राम निवासी सोहनलाल के पुत्री सपना का विवाह कुछ वर्ष पूर्व जनपद जौनपुर के बरसठी थाना अंतर्गत बरसठी गांव में विकास जायसवाल नाम के युवक से हुआ था । विवाहित महिला के साथ उसके ससुराल के लोग (सास ससुर आदि)शादी के बाद भी दहेज की अभिलाषा रखते थे। दहेज़ मे स्विफ्ट डिजायर कार, पांच लाख रूपए नगद व बुलेट की मांग करते थे। मांग न पूरी होने पर अपने बहु सपना के साथ मारपीट गाली-गलौज करते थे व जान से मारने की धमकी भी दिया करते थे। काफी समझाने बुझाने के बाद भी ससुराल के लोगो के इरादे नहीं बदले तब महिला ने थक हार कर न्यायालय की शरण ले याचिका दायर किया। माननीय न्यायालय द्वारा याचिका पर संज्ञान लेने के बाद उक्त महिला के ससुर(विनय),पति (विकास),सास (माधुरी), देवर (मनीष) के साथ ननद व चाचीया ससुर के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर शनिवार को थाना मिर्ज़ामुराद मे पर498ए,323,504,506,3/4डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment