Skip to main content

नौकरी दिलाने के नाम पर 32 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार : Crime Coverage, Dainik Darpan

 
मिर्जामुराद। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाराणसी निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्थानीय थाना के उप निरीक्षक अतुल कुमार त्रिपाठी, व हरकेश यादव के साथ एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को नौकरी दिलाने के नाम पर 32 लाख रूपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली में स्थित वाईडबलूसीए से गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी व अन्य मामलों के मुक़दमे मे वांछित राज कुमार सिंह उर्फ आर के सिंह पुत्र माता फेर सिंह निवासी ग्राम0 कनपुरियन का पुरवा थाना नसीराबाद पो0 बरखुरदारपुर जनपद रायबरेली उम्र करीब वर्ष 48 वर्ष व गौरव सेठी पुत्र स्व0 प्रेम प्रकाश सेठी निवासी F 89 राजौरी गार्डेन नई दिल्ली 110027 उम्र करीब 52 वर्ष दोनों नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का काम करते थे। दोनों को एसटीएफ की मदद से दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से 17 डेविड कार्ड, 6 मोबाइल, दो D.L, 19 चेकलीप, पांच आधार कार्ड, एक मेम्बर शिप कार्ड, एक रिवाल्वर मय लाइसेंस, एक पासपोर्ट, तीन अदद पैन कार्ड, 10 चेक बुक, एक पास बुक, एक आर्मी हास्पिटल कार्ड, एक आर्मी कैन्टीन कार्ड, 02 आर्मी पहचान पत्र एक अदद नीकर कार्ड, एक अदद टोल हैक्स कार्ड, 03 प्रवेश पत्र, 02 मोहर, 07 सिम कार्ड, 1480 रु0 नकद एक ब्रेजा कार पुलिस ने बरामद किया।
इस मामले में मिर्जामुराद थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह दोनों ठग बीते अप्रैल माह में क्षेत्र के अमीनी गांव निवासी सुनील पटेल से नौकरी दिलाने के नाम पर कई किस्से में 32 लाख रुपए का ठगी किए थे। नौकरी न लगने पर जब इन दोनों ठगों से वादी द्वारा पैसे की वापसी की मांग करने लगे तो यह दोनों ठग पैसा देने से इंकार कर दिए और कहे कि कहीं शिकायत करोगे तो तुम्हें जान से मार देंगे। भुक्तभोगी सुनील कुमार पटेल ने बीते अप्रैल माह में मिर्जामुराद थाने में दोनों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों ठगों की तलाश की जा रही थी।

Comments

Followers

Popular posts from this blog

सुमन ठाकुर का वाराणसी को बड़ा तोहफ़ा – एक साल में तैयार हुआ लोजीपार्क प्रोजेक्ट, हज़ारों युवाओं को रोज़गार

वाराणसी। नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमन ठाकुर ने वाराणसी के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी (कछवां रोड, बीहणा) को ओ.डब्ल्यू.एम. लोजीपार्क प्रोजेक्ट के लिए चुना और जमीनी स्तर पर उतरकर कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक वर्ष के भीतर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तैयार कर दिया। सुमन ठाकुर ने बताया कि यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्हें कई बार वाराणसी का दौरा करना पड़ा और स्थानीय प्रशासन व टीम के साथ मिलकर हर चुनौती का समाधान किया। इस लोजीपार्क की स्थापना से हज़ारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वाराणसी के आस-पास के इलाकों में आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोजीपार्क के माध्यम से बने कई वेयरहाउस से क्षेत्र को अनेक फायदे होंगे – माल के भंडारण और सप्लाई चेन में तेज़ी आएगी। परिवहन लागत और समय दोनों में बचत होगी। स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाज़ारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों को स्टोरेज और वितरण की बेहतर सु...

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...