Skip to main content

धार्मिक जुलूसो मे प्रतिबंंध के बाद भी हुआ शस्त्र प्रदर्शन : Team दैनिक दर्पण ( पूर्वांचल )

ताजिया जुलुस को लेकर दो समुदायो के बीच बवाल

धार्मिक जुलूसो मे प्रतिबंंध के बाद भी हुआ शस्त्र प्रदर्शन
मिर्जामुराद । क्षेत्र के करधना ग्राम में ताजिया ले जाते समय ताजियादरो ने खदेरू साव के दुकान के सामने स्थित जामुन का पेड़ के डाल को काटने लगने,मना करने पर ताजिया के साथ जुलूस में शामिल लोगों ने विवाद कर लिया और विवाद मारपीट में तब्दील हो गई और जमकर शस्त्र का प्रदर्शन करने के साथ साथ जमकर पत्थर बाजी हुई । 
सूचना पर पहुंचे गांव के अन्य वर्ग के लोग ताजिया जुलूस ले जाने वाले का प्रतिरोध विरोध किया जिसमें जमकर पत्थरबाजी हुई पत्थर बाजी व लाठी डण्डा के प्रहार से दर्जनों लोग घायल हो गए। यहां तक कि उग्र लोगो ने खदेरू साव के किराना दुकान भी क्षतिग्रस्त कर दिया ।पूरा गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष मे एक भी पक्ष ने बात नहीं माना,लगातार पथराव होता रहा इस मामले का आला अधिकारियों के संज्ञान में आते ही मिर्जामुराद,जंसा, कपसेठी व बड़ागांव आदि थानों की फोर्स के साथ एस पी ग्रामीण,एडिशनल एसपी तथा सीओ बड़ागांव एसडीएम राजातालाब आदि मय फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंच मामले को कंट्रोल किया लेकिन तनाव बरकरार बना रहा।
जानकारी अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के नईबस्ती से मुहर्रम के ताजिया का जुलूस मिर्जामुराद के करधना ग्राम में पहुँचा तभी स्थानीय निवासी खदेरू साव के दुकान के सामने छस्यादार जामुन के पेड़ की डाल काटने लगे।रास्ता के पर्याप्ता को देखते हुए लोगो ने पेड़ के डाल को काटने से मना किया। लेकिन दूसरे मजहब के लोग नहीं माने और दुकानदार से मारपीट कर लाठी डंडे से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिए। जुलूस मे प्रयुक्त शस्त्र का जमकर प्रदर्शन करने लगे।आधा घण्टा तक मामला चलता रहा ।जब बगल के प्रतापपुर बस्ती व अन्य बस्ती के सैकड़ो लोग टूटे तो जुलूस में शामिल लोग ताजिया छोड़ भाग निकले ।मौका पर भीड़ ने ताजिया को क्षतिग्रस्त कर दिया।सूचना पा मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लोगो को तीतर बितर कर भगाया।लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ रहा ।घटनास्थल पर पहुचे कुछ हिन्दू संगठन के लोग जय श्रीराम व बंदेमातरम का नारा लगाया।
घायलों में ,आदर्श जायसवाल,राजन जायसवाल,राहुल,खदेरू,,सोनू आदि लोग रहे। कुछ देर बाद आईजी के सत्यनारायण मौके पर पहुंच जायजा लिया व क्षतिग्रस्त ताजिये को तुरंत सम्बंधित समुदाय के लोगो के साथ बातचीत कर मौके से हटवाया।
इधर एस पी ग्रामीण ने बताया कि एक ताजिया लाते समय रोड के किनारे लगे पेड़ के डाल काटते वख्त विवाद हो गया जिसमे पत्थर बाजी भी हुई। जिसमे कुछ लोग घायल हुए है जिनका उपचार व मेडिकल कराया जा रहा है। एस पी ग्रामीण ने शस्त्रों के प्रयोग को लेकर इंकार कर दिया।इस इकलौता ताजिया को करधना बाज़ार होते भटपुरवा गाँव ले जा रहे थे वहां अन्य कई ताजिया समूह से मिलकर कुंडरीया गाँव स्थित कर्बला में परम्परागत ढंग से दफन किया जाता है।
घटना को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रही। बाजार काफ़ी देर तक बंद रहे। पुलिस का कहना है कि सी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्यवाई की जाये गी | 

Special Report : Dainik Darpan (PURVANCHAL ) 

Comments

Followers

Popular posts from this blog

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे पर आर एस बनारस लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुन्दरपुर,वाराणसी ।  10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...

आधुनिक आहार स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़

आज भारत में बदलते समय के साथ हमारा आहार भी बदल रहा है। बाज़ार में कई प्रकार के व्यंजन एवं पेय पदार्थ हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाहे बच्चे हो, युवा हो या वयस्क सब लोग भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ़ उठा रहे है पर सिर्फ़, जीभ के चलते हम अपने शरीर को अंदर से कितना खोखला कर रहे है। यह एक चिंतनीय विषय है। अगर वर्तमान समय में देखा जाये तो हमारे आस पास में अब पहले के तुलना में कई अधिक फ़ास्ट फ़ूड विक्रेता, फ़ूड स्टाल और रेस्तराँ खुल चुके है जहां हमें इटालियन से चाइनीज़ और मेक्सिकन से लेकर यूरोपियन ख़ान पान बहुत आराम से उपलब्ध हो जाता है और इन जगहों पर भीड़ हमे यह दर्शाता है की वाक़ई में अब हमारी ख़रीदने की क्षमता बहुत बढ़ चुकी हैं। बड़ी बड़ी पाश्चात्य कंपनियों का छोटे क़स्बो तक आउटलेट खुलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापार के क्षेत्र में यह एक प्रशंसनीय पहल है पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह चिंतनीय है। आज आमजनों को कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, फैट की जानकारी, या बिलकुल नहीं है या बहुत कम है, पर हमारे शरीर को इसकी जानकारी भरपूर है और अपने पाचनतंत्र के लिए वो इनकी भूमिका भी...

कटिया मार चोरों की नई क्रांति – बिजली विभाग हुआ हलकान!

क्यो न लिखूं में सच: अरविंद उपाध्याय की कलम से कछवारोड,वाराणसी। बिजली विभाग समय समय पर नई योजना निकालता रहता है जिससे हर घर को 24 घंटे बिजली मिल सके,  लेकिन कटिया मार यूनियन ने इसे अपना अपमान समझ लिया और कहा “ हमारी परंपरा है कटिया मारना, मीटर देख-देख कर बिल भरना हमारी संस्कृति में नहीं!” गाँव में अब न केवल बिजली का तार झूल रहा है, बल्कि कटिया भी हवा में झूमते हुए तिरंगा जैसा लहरा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी अक्सर छापेमारी करते है, पर कटिया मार चोरों का कहना है – “अरे साहब, आप छापा मारो, हम फिर से कटिया मारेंगे। यह हमारा स्टार्टअप है, हम इसे बंद नहीं कर सकते।” गाँव के चौराहे पर चर्चा है कि “बिजली चोरी अब कला बन चुकी है।” कई जगह तो बच्चों को बचपन से सिखाया जा रहा है कि सही तरीके से कटिया कैसे फेंकी जाए – जैसे क्रिकेट में गेंद फेंकना। अधिकारियों का कहना है कि मीटर से ज्यादा शिकायत अब कटिया कनेक्शन की आती है। बिजली विभाग के एक लाइनमैन ने तो यह भी कह डाला की हमारे पास जितनी शिकायतें कटिया की आती हैं, उतनी तो रिश्तेदारों की शादी में निमंत्रण नहीं आते!”