मिर्जामुराद । स्थानीय क्षेत्र के लालपुर चट्टी के समीप नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर बुधवार की देर शाम को मिर्जामुराद से कछवारोड की तरफ जा रही ऑटो चालक के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से आ रही बाइक सवार एक शिक्षक भिड़ गए। जिसमें मिर्जामुराद क्षेत्र के भोरकला गांव निवासिनी काजल मिश्रा (उम्र 19 वर्ष) नामक छात्रा ऑटो में सवार हो कोचिंग पढ़ अपने घर जा रही थी। कि छात्रा को उतारने के लिए ऑटो चालक अचानक ब्रेक ले लिया। ऑटो के पीछे आ रहे बाइक सवार क्षेत्र के डंगहरिया गांव निवासी शिक्षक शेखर पटेल (उम्र 40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज हेतु एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
सुन्दरपुर,वाराणसी । 10 दिसंबर को विश्वभर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। तो वहीं आर एस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर में ह्यूमन राइट्स डिबेट में छात्रों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कॉलेज के HOD विवेक सिंह ने विशेष रूप से कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें छात्रों को मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। इसी दिन को 1948 में संयुक्त राष्ट्र ने Universal Declaration of Human Rights (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन 1950 से हर साल आयोजित किया जाता है तो वहीं लॉ कॉलेज के फैकल्टी आशीष तिवारी ने बताया कि मानवाधिकार केवल आदर्श नहीं, बल्कि आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े मूलभूत अधिकार हैं। समानता, सम्मान और स्वतंत्रता हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार माने जाते हैं और यह मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है। तो वहीं फैकल्टी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि मानवाधिकार दिवस न सिर्फ जागरूकता का अवसर है, बल्कि अन्याय, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ समाज को ए...
Comments
Post a Comment